नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (07 May 2026) in Hindi With PDF Notes में हम 05 May और 06 May 2026 के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इसके साथ ही इस पोस्ट में आपको PDF Notes भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। PDF Download करने का Option इसी Post के लास्ट में है। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।
हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे। Sunday को Theory के लिए अलग Post और MCQs के लिए अलग Post रहेगा।
हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।
महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
🌹1. मत्स्य विभाग की अगुवाई में झारखंड के हजारीबाग में बनेगा भारत का पहला मोती पालन क्लस्टर।
🌹2. भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और असम में सरकार बनाने के लिए बहुमत किया हासिल।
4 May को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए।
1. पश्चिम बंगाल
- विधानसभा सीटों की संख्या = 294
- BJP ने 207 सीट प्राप्त किया और आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रहा है।
- TMC (तृणमूल कांग्रेस), जो ममता बनर्जी की पार्टी है, 80 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। ममता बनर्जी लगातार 15 वर्षों से मुख्य मंत्री थी।
- ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया।
2. असम
- विधानसभा सीटों की संख्या = 126
- BJP ने 82 सीट प्राप्त किया और हिमंत बिस्वा दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
- असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से BJP के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हरा दिया।
3. तमिलनाडु
- विधानसभा सीटों की संख्या = 234
- थलपति विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेट्री कजगम) ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है।
- थलपति विजय दो सीटों पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़े थे और दोनों सीट जित गए।
- तमिलनाडु के मुख्य मंत्री MK स्टालिन को कोलाथुर सीट से TVK के उम्मीदवार वी. एस. बाबू ने हराया।
4. केरल
- विधानसभा सीटों की संख्या = 140
- कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने 100 से अधिक सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल की है।
5. पुडुचेरी
- विधानसभा सीटों की संख्या = 30
- नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने 18 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की है।
- AINRC पार्टी (जो NDA का हिस्सा है) के एन रंगासामी 5वीं बार मुख्यमंत्री का शपथ लेंगे।
🌹3. केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयागराज में “नॉर्थ टेक सिम्पोजियम” का किया उद्घाटन।
🌹4. AIIMS दिल्ली ने भारत का पहला पोर्टेबल बेडसाइड MRI सिस्टम किया लॉन्च।
🌹5. USA ने ईरान के खिलाफ होर्मुज स्ट्रेट में लॉन्च किया “ऑपरेशन फ्रीडम“।
- होर्मुज जलसंधि ईरान को ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अलग करता है तथा फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ती है।
- इस ऑपरेशन के तहत USA ने ट्रक्सटन और मैसन नामक दो युद्धपोत होर्मुज जलसंधि में प्रवेश करा दिए हैं।
- यह ऑपरेशन होर्मुज जलसंधि में फसे हुए जहाजों को निकालने के लिए किया जा रहा है।
🌹6. केरल के पवित्र उपवनों का जीर्णोद्धार करने के लिए कावू पुनर्स्थापन और संरक्षण पायलट कार्यक्रम किया गया लॉन्च।
🌹7. वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार हिमाचल प्रदेश है सर्वाधिक राजस्व घाटे वाला राज्य।
- सर्वाधिक राजस्व अधिशेष वाला राज्य ओडिसा है।
- राजस्व घाटा = जब सरकार का वास्तविक राजस्व व्यय उसकी वास्तविक राजस्व प्राप्ति से अधिक हो।
- राजस्व अधिशेष = जब सरकार का वास्तविक राजस्व प्राप्ति उसकी वास्तविक राजस्व व्यय से अधिक हो।
🌹8. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 के जारी किये दिशानिर्देश।
- जन्म से 18 वर्ष तक के उम्र वालों के चार प्रकार के बीमारी के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए है। जन्मजात दोष, बीमारी, भोज्य पदार्थों के कमी से होने वाले रोग और विकासात्मक देरी।
- वर्तमान में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा (J. P. Nadda) हैं।
🌹9. दो भारतीय पत्रकारों को आर्ट रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के लिए मशहूर पुलित्जर पुरस्कार से किया गया सम्मानित।
- यह पुरस्कार USA द्वारा दिया जाता है।
- यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाता है।
- पुलित्जर पुरस्कार पाने वाले दो भारतीय आनंद आर. के. और सुवर्णा शर्मा है। इन्हें यह पुरस्कारट्रैप्ड प्रोजेक्ट के द्वारा साइबर क्राइम को उजागर करने के लिए दिया गया है।
🌹10. कैनाइन डिस्टेंपर वायरस के कारण मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में हुई एक बाघिन और चार शावकों की मौत।
- इनका मौत फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हुआ है।
- बाघिन का नाम T-141 है।
- इस वायरस का वाहक कुत्ता है।
🌹11. दूरसंचार मंत्रालय द्वारा तैयार स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (CBS) को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया लॉन्च।
- इसका उद्देश्य आपदाओं के दौरान नागरिकों को त्वरित और सटीक अलर्ट भेजना है। इसके द्वारा मोबाइल में अलर्ट SMS भेंजा जायेगा। इसके लिए मोबाइल में इंटरनेट की कोई आवश्यकता नहीं है।
- इस सिस्टम को सचेत प्लेटफॉर्म से कनेक्ट किया गया है। इसके द्वारा सायरन भी बजेगा और पॉप-अप मैसेज भी आएगा।
Today Current Affairs MCQs
1. हाल ही में “नॉर्थ टेक सिम्पोजियम” का उद्घाटन कहाँ हुआ है ?
a) प्रयागराज
b) इंदौर
c) कोलकाता
d) भुवनेश्वर
a) प्रयागराज
2. हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में “ऑपरेशन फ्रीडम” किसने लॉन्च किया है ?
a) USA
b) ईरान
c) इजराइल
d) रूस
a) USA
3. हाल ही में पवित्र उपवनों का जीर्णोद्धार करने के लिए कावू पुनर्स्थापन और संरक्षण पायलट कार्यक्रम किसने लॉन्च किया है ?
a) तेलंगाना
b) मध्य प्रदेश
c) राजस्थान
d) केरलम
d) केरलम
4. हाल ही में वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार सर्वाधिक राजस्व घाटे वाला राज्य कौनसा है ?
a) केरलम
b) पंजाब
c) हिमाचल प्रदेश
d) आंध्र प्रदेश
c) हिमाचल प्रदेश
5. हाल ही में आर्ट रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के लिए किस भारतीय को मशहूर पुलित्जर पुरस्कार, 2026 से सम्मानित किया गया है ?
a) आनंद आर. के.
b) सुवर्णा शर्मा
c) अनिरुद्ध घोषाल
d) a व b दोनों
d) a व b दोनों
6. हाल ही में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 के तहत कौनसी बीमारियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं ?
a) जन्मजात दोष
b) रोग और कमियाँ
c) विकासात्मक देरी
d) उपर्युक्त सभी
d) उपर्युक्त सभी
7. हाल ही में पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए किसने 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है ?
a) तृणमूल कॉंग्रेस
b) भारतीय जनता पार्टी
c) काँग्रेस
d) आम जनता उन्नयन पार्टी
b) भारतीय जनता पार्टी
8. हाल ही में कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस के कारण एक बाघिन और चार शावकों की मौत हुई है, इस वायरस का वाहक जीव कौनसा है ?
a) कुत्ता
b) चमगादड़
c) बंदर
d) मुर्गियाँ
a) कुत्ता
9. मत्स्य विभाग की अगुवाई में भारत का पहला मोती पालन क्लस्टर कहाँ विकसित होगा ?
a) बिहार
b) झारखंड
c) ओडिशा
d) तेलंगाना
b) झारखंड
10. हाल ही में स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (CBS) किसने लॉन्च किया है ?
a) सहकारिता मंत्रालय
b) दूरसंचार मंत्रालय
c) गृह मंत्रालय
d) रक्षा मंत्रालय
b) दूरसंचार मंत्रालय
PDF Download करें !