नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (06 May 2026) in Hindi With PDF Notes में हम 04 May और 05 May 2026 के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इसके साथ ही इस पोस्ट में आपको PDF Notes भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। PDF Download करने का Option इसी Post के लास्ट में है। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।
हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे। Sunday को Theory के लिए अलग Post और MCQs के लिए अलग Post रहेगा।
हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।
महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
🌹1. कर्नाटक ने बेंगलुरु में देश का पहला राज्य-नेतृत्व वाला स्पेस टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस किया लॉन्च।
🌹2. USTR विशेष 301 रिपोर्ट 2026 में भारत को “प्राथमिकता निगरानी सूची” में रखा गया बरकरार।
- 2026 में जारी यह रिपोर्ट 38वां क्रम का है।
🌹3. अनुग्रह नारायण दास ने रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) का पदभार किया ग्रहण।
- CGDA = Controller General of Defence Accounts
🌹4. जानिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर जीता मैड्रिड ओपन 2026 का खिताब।
- मैड्रिड ओपन 2026 टेनिस से संबंधित एक टूर्नामेंट है।
| विजेता | उपविजेता | |
|---|---|---|
| पुरुष एकल | जैनिक सिनर (इटली) | अलेक्जेंडर ज्वेरेव |
| महिला एकल | मार्टा कोस्त्युक (यूक्रेन) | मिरा एंड्रीवा |
- इस जित के साथ जैनिक सिनर लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 ख़िताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाडी बन गए।
- स्पेन की राजधानी मैड्रिड है।
- WTO (World Tourism Organization – विश्व पर्यटन संगठन) का मुख्यालय मैड्रिड (स्पेन) में है।
🌹5. प्रोसोपिस जूलिफ्लोरा आधारित पहला ग्रीन मेथनॉल प्लांट गुजरात के कांडला में होगा शुरू।
- प्रोसोपिस जूलिफ्लोरा बहुत तेजी से बढ़ने वाला एक झाड़ी है।
- गुजरात के कांडला बंदरगाह का नया नाम दीनदयाल बंदरगाह रख दिया गया है।
🌹6. फिलीपींस के मेयोन ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट।
🌹7. अंडमान और निकोबार के राधानगर बीच पर सबसे बड़ा अंडरवाटर तिरंगा फहराने का बनाया गया गिनीज रिकॉर्ड।
- यह तिरंगा 60 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा है।
- अंडमान और निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम है। पहले राजधानी पोर्ट ब्लेयर था अब पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम रख दिया गया है।
- भारत का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरन द्वीप है।
🌹8. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में भारत की पहली बैरियर-मुक्त टोलिंग प्रणाली की लॉन्च।
- यह प्रणाली राष्ट्रीय राजमार्ग NH-48 के टोल प्लाजा पर स्थापित किया गया है।
🌹9. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स, 2026 में भारत को मिला 157वां स्थान।
- 2025 में भारत को 151वां स्थान मिला था। अर्थात 2026 में 6 अंकों की गिरावट हुई है।
- इसमें पाकिस्तान का रैंक 153 है।
- इसमें बांगलादेश का रैंक 152 है।
- इसमें नेपाल का रैंक 87 है।
- इसमें श्रीलंका का रैंक 134 है।
- इसमें भूटान का रैंक 150 है।
- इसमें चीन का रैंक 178 है।
- इसमें टॉप करने वाला देश अर्थात प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला देश नॉर्वे है।
- इसमें अंतिम स्थान (180वां स्थान) इरिट्रिया का है।
🌹10. तमिलनाडु वर्ष 2025 में 6.85 लाख टन समुद्री मछली उत्पादन के साथ बना भारत का शीर्ष समुद्री मछली उत्पादक राज्य।
- दूसरे स्थान पर गुजरात है।
- मछली पालन को पीसीकल्चर कहा जाता है।
🌹11. कोलंबिया और नीदरलैंड ने सांता मार्टा (कोलंबिया) में आयोजित की जीवाश्म ईंधन से दूर जाने पर, पहली कॉन्फ्रेंस।
- इसमें 57 देशो ने भाग लिया।
Today Current Affairs MCQs
1. हाल ही में चर्चा में रहा प्रोसोपिस जूलिफ्लोरा आधारित पहला ग्रीन मेथनॉल प्लांट कहाँ शुरू होगा ?
a) गोवा
b) गुजरात
c) राजस्थान
d) केरल
b) गुजरात
2. हाल ही में देश का पहला राज्य-नेतृत्व वाला स्पेस टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस कहाँ लॉन्च किया गया है ?
a) विशाखापत्तनम
b) पुणे
c) बेंगलुरु
d) मोहाली
c) बेंगलुरु
3. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहाँ भारत की पहली बैरियर-मुक्त टोलिंग प्रणाली लॉन्च की है ?
a) असम
b) राजस्थान
c) गुजरात
d) बिहार
c) गुजरात
4. हाल ही में किस देश के मेयोन ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है ?
a) इंडोनेशिया
b) फिलीपींस
c) जापान
d) पेरू
b) फिलीपींस
5. हाल ही में जीवाश्म ईंधन से दूर जाने पर पहली कॉन्फ्रेंस कहाँ हुई है ?
a) कोलंबिया
b) ब्राजील
c) नीदरलैंड
d) तुवालु
a) कोलंबिया
6. वर्ष 2025 में देश में सर्वाधिक समुद्री मछली का उत्पादन करने वाला राज्य कौनसा है ?
a) गुजरात
b) तमिलनाडु
c) केरल
d) कर्नाटक
b) तमिलनाडु
7. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स, 2026 में भारत को कौनसा स्थान मिला है ?
a) 154वां
b) 155वां
c) 156वां
d) 157वां
d) 157वां
8. हाल ही में सबसे बड़ा अंडरवाटर तिरंगा फहराने का गिनीज रिकॉर्ड कहाँ बनाया गया है ?
a) लक्षद्वीप
b) पश्चिम बंगाल
c) अंडमान और निकोबार
d) केरल
c) अंडमान और निकोबार
9. हाल ही में रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार किसने संभाला है ?
a) श्रेयस अय्यर
b) आशुतोष गोवारिकर
c) अनुग्रह नारायण दास
d) रोहित जैन
c) अनुग्रह नारायण दास
10. हाल ही में USTR विशेष 301 रिपोर्ट 2026 में “प्राथमिकता निगरानी सूची” में किसे बरकरार रखा गया है ?
a) वियतनाम
b) ईरान
c) भारत
d) यूक्रेन
c) भारत
11. हाल ही में मैड्रिड ओपन 2026 का महिला एकल वर्ग का ख़िताब किसने जीता है ?
a) कैटरीना सिनियाकोवा
b) मार्टा कोस्त्युक
c) टेलर टाउनसेंड
d) आर्यना सबलेंका
b) मार्टा कोस्त्युक
PDF Download करें !