phynomagk logo

Daily Current Affairs (02 May 2026) in Hindi With PDF Notes

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (02 May 2026) in Hindi With PDF Notes में हम 30 April और 1 May 2026 के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इसके साथ ही इस पोस्ट में आपको PDF Notes भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। PDF Download करने का Option इसी Post के लास्ट में है। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।

हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे। Sunday को Theory के लिए अलग Post और MCQs के लिए अलग Post रहेगा।

हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।

🌹1. SkyHop Aviation कंपनी को लक्षद्वीप में भारत की पहली कमर्शियल सीप्लेन सेवा के लिए DGCA से मिली मंजूरी।
  • DGCA = Directorate General of Civil Aviation (नगर विमानन महानिदेशालय) : यह देश में नागरिक उड्डयन, सुरक्षा नियमों और लाइसेंसिंग की देखरेख करती है।
  • सीप्लेन = वह विमान जो पानी से भी उड़ान भर सकता है।
🌹2. APEDA ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में देश के पहले बासमती और ऑर्गेनिक ट्रेनिंग सेंटर के लिए उत्तर प्रदेश के साथ किया समझौता।
🌹3. भारत ने पहली बार चार कोयला खदानों को “भूमिगत कोयला गैसीकरण” तकनीक का प्रयोग करने की दी मंजूरी।
  • वे चार कोयला खदान हैं = रेचरला, चिंतनपुडी, बेलमहाड और तंगरडीही खदान हैं। ये चारों खदान ओडिशा और मध्यप्रदेश में है।
  • इसमें जमीन के अंदर ही कोयला को गैस में परिवर्तित कर दिया जायेगा।
🌹4. पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में 943 “फ्रंट रनर” पंचायतों के साथ त्रिपुरा ने हासिल किया शीर्ष स्थान
  • पंचायत उन्नति सूचकांक पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा जारी किया गया।
  • सूचकांक 2.0, 2023-2024 के आकड़े के अनुसार जारी किया गया है।
  • पश्चिमबंगाल इस सूचकांक में शामिल नहीं है।
  • इसमें दूसरे स्थान पर तेलंगाना है।
🌹5. SEBI पारदर्शिता और निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए “PaRRVA” को करेगा लॉन्च।
🌹6. फिनलैंड में दुनिया का पहला न्यूक्लियर वेस्ट वॉल्ट होगा प्रारंभ।
  • इसमें रेडियोधर्मी कचरा को धरती के निचे Store किया जायेगा।
  • यह वॉल्ट जमीन से 400-450 मिटर गहराई पर स्थापित होगा।
  • इसकी क्षमता 6,500 टन होगी।
  • फिनलैंड को झिलों का देश कहा जाता है। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी है।
🌹7. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने चंडीगढ़ में 10वें, राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन।
  • इसका थीम नवाचार और समावेशिता है।
🌹8. तमिलनाडु की रितिका श्री बनी भारत की पहली ट्रांसजेंडर अंपायर
🌹9. DRDO और भारतीय नौसेना ने Naval Anti-Ship Missile-Short Range का पहला सफल साल्वो किया लॉन्च।
  • यह साल्वो Test ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के तट से थोड़ी दूर किया गया।
  • साल्वो = एक ही जगह से बहुत कम समय में दो मिसाइल, एक के बाद एक छोड़ी जाती है।
🌹10. भारत ने सभी को स्वास्थ्य सेवा देने के मकसद से 30 अप्रैल को मनाया आयुष्मान भारत दिवस
  • आयुष्मान भारत योजना, 23 September 2018 को प्रारंभ हुई थी। इसी योजना को वर्तमान में PM-जन आरोग्य योजना कहते हैं।
  • इस योजना के तहत 5 लाख कैशलेस स्वास्थ्य बिमा प्रदान किया जाता है।
🌹11. भारतीय सेना (Indian Army) मेघालय (उमरोई) में “अभ्यास प्रगति” के पहले संस्करण के लिए 11 देशों की करेगी मेजबानी।
  • इसका उद्देश्य हिन्द महासागर की सुरक्षा करना है।
  • मेघालय राज्य की स्थापना 1972 में हुई थी। यहाँ के मुख्य मंत्री कॉनराड संगमा हैं।

Today Current Affairs MCQs

1. हाल ही में चर्चा में रहे PaRRVA का संबंध किससे है ?

a) RBI

b) सेबी

c) इरेडा

d) नीति आयोग

b) सेबी

2. हाल ही में APEDA ने देश के पहले बासमती और ऑर्गेनिक ट्रेनिंग सेंटर के लिए किसके साथ समझौता किया है ?

a) आंध्र प्रदेश

b) गुजरात

c) पंजाब

d) उत्तर प्रदेश

d) उत्तर प्रदेश

3. हाल ही में 10वाँ राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन कहाँ प्रारंभ हुआ है ?

a) जम्मू-कश्मीर

b) ओडिशा

c) चंडीगढ़

d) आंध्र प्रदेश

c) चंडीगढ़

4. दुनिया का पहला न्यूक्लियर वेस्ट वॉल्ट कहाँ प्रारंभ होगा ?

a) फ़िनलैंड

b) नॉर्वे

c) आइसलैंड

d) स्वीडन

a) फ़िनलैंड

5. हाल ही में “आयुष्मान भारत दिवस” कब मनाया गया है ?

a) 27 अप्रैल

b) 28 अप्रैल

c) 29 अप्रैल

d) 30 अप्रैल

d) 30 अप्रैल

6. भारत की पहली ट्रांसजेंडर अंपायर कौन बनी है ?

a) मोहिनी यादव

b) रितिका श्री

c) कविता सिंह

d) सुधा बालकृष्णन

b) रितिका श्री

7. भारतीय सेना का पहला “अभ्यास प्रगति” कहाँ प्रारंभ होगा ?

a) असम

b) मेघालय

c) राजस्थान

d) केरल

b) मेघालय

8. हाल ही में DRDO और भारतीय नौसेना ने Naval Anti-ship Missile-Short Range का पहला सफल साल्वो कहाँ लॉन्च किया है ?

a) तमिलनाडु

b) राजस्थान

c) आंध्र प्रदेश

d) ओडिशा

d) ओडिशा

9. हाल ही में भारत ने पहली बार “भूमिगत कोयला गैसीकरण” तकनीक से युक्त कितनी कोयला खदानों को मंजूरी दी है ?

a) 2

b) 4

c) 6

d) 8

b) 4

10. हाल ही में पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में शीर्ष स्थान किसे मिला है ?

a) आंध्र प्रदेश

b) केरल

c) त्रिपुरा

d) गुजरात

c) त्रिपुरा

11. SkyHop Aviation कंपनी भारत की पहली कमर्शियल सीप्लेन सेवा कहाँ प्रारंभ करेगा ?

a) महाराष्ट्र

b) अंडमान-निकोबार

c) लक्षद्वीप

d) ओडिशा

c) लक्षद्वीप

Today Current Affairs PDF

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top