phynomagk logo

Daily Current Affairs (12 May 2026) in Hindi With PDF Notes

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (12 May 2026) in Hindi With PDF Notes में हम 10 May और 11 May 2026 के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इसके साथ ही इस पोस्ट में आपको PDF Notes भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। PDF Download करने का Option इसी Post के लास्ट में है। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।

हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे। Sunday को Theory के लिए अलग Post और MCQs के लिए अलग Post रहेगा।

हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।

🌹1. सोमा मंडल को दक्षिण एशिया के Cambridge Dedicated Teacher Awards 2026 से किया गया सम्मानित।
🌹2. लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को नया चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ किया गया नियुक्त।
  • 30 May से भारत के 3rd चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (CDS) बनेंगे एन. एस. राजा सुब्रमणि
  • भारत के प्रथम चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ = जनरल बिपिन रावत
  • भारत के दूसरे चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ = अनिल चौहान
  • 1999 के कारगिल युद्ध के बाद कारगिल समीक्षा कमिटी ने CDS के पद की सिफारिश की थी।
🌹3. अरावली परिदृश्य में रस्टी-स्पॉटेड कैट के प्रजनन का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य किया गया दर्ज।
🌹4. 5वीं ब्रिक्स सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था के नेताओं की शिखर बैठक बेंगलुरु में हुई आयोजित।
  • इसका थीम शहरी गतिशीलता पर ध्यान केंद्रित करते हुए जीवन की सुगमता है।
  • वर्तमान में 10 देश BRICS के सदस्य हैं। :- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इंडोनेशिया।
  • BRICS में शामिल होने वाला नया देश इंडोनेशिया है।
🌹5. दक्षिण कोरिया का “गाबी” रोबोट बौद्ध भिक्षु संप्रदाय में शामिल होने वाला बना पहला रोबोट
🌹6. केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के तहत कर्नाटक ने जीते सर्वाधिक (6) पुरस्कार
  • गरीबी मुक्त पंचायत का अवार्ड मिला = मुद्राडी (कर्नाटक)
  • स्वच्छ पंचायत का अवार्ड मिला = कंचनबाड़ी (त्रिपुरा)
  • बाल हितैषी के लिए अवार्ड मिला = ईटगांव (महाराष्ट्र)
  • जल संरक्षण के लिए अवार्ड मिला = खारीवली (महाराष्ट्र)
  • सुशासन के लिए अवार्ड मिला = शृंगवरम (आंध्रप्रदेश)
  • 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। क्योंकि 73वां संविधान संशोधन 1992 द्वारा पारित 11वीं अनुसूची, भाग ix और अनुच्छेद 243 से 243(O), 24 अप्रैल 1993 को लागु हुई थी, जो ग्राम पंचायत से संबंधित है।
🌹7. त्रिनिदाद और टोबैगो भारत के UPI प्लेटफॉर्म को अपनाने वाला बना पहला कैरिबियाई देश
  • UPI = Unified Payment Interface
  • पहले से UPI को अपना चुके देश = भूटान, सिंगापुर, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मॉरीशस, श्रीलंका, फ्रांस, नामीबिया और कतर।
🌹8. अपार सक्सेना ने यूरोपियन टूर्नामेंट में तीनों IM नॉर्म्स हासिल करने के साथ जीता इंटरनेशनल मास्टर का ख़िताब
  • अपार सक्सेना कर्नाटक के रहने वाले हैं।
🌹9. भारत ने ओडिशा में MIRV सिस्टम वाली अग्नि मिसाइल के उन्नत संस्करण का किया सफल उड़ान परीक्षण।
  • MIRV सिस्टम = Multiple Independently-targetable Re-entry Vehicle ; यह एक उन्नत मिसाइल तकनीक है, जो एक ही बैलिस्टिक मिसाइल को कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बनाती है।
  • ओडिशा के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम द्वीप से यह परीक्षण किया गया। पहले इस द्वीप का नाम व्हीलर द्वीप था। DRDO इसी द्वीप से अपना परीक्षण करता है।
  • अग्नि और पृथ्वी मिसाइल सतह से सतह पर वॉर करने वाली मिसाइल है।
🌹10. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री किया नियुक्त।
  • वर्तमान में पुडुचेरी का उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन हैं।

Today Current Affairs MCQs

1. हाल ही में रस्टी-स्पॉटेड कैट के प्रजनन का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य कहाँ दर्ज किया गया है ?

a) गुजरात

b) हरियाणा

c) राजस्थान

d) उत्तर प्रदेश

b) हरियाणा

2. हाल ही में नए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ पद पर किसे नियुक्त किया गया है ?

a) शेकर वेपंती

b) प्रसून जोशी

c) कृष्णा स्वामीनाथन

d) एन. एस. राजा सुब्रमणि

d) एन. एस. राजा सुब्रमणि

3. हाल ही में दक्षिण एशिया का Cambridge Dedicated Teacher Awards 2026 किसे मिला है ?

a) सोमा मंडल

b) सुपर्णा शर्मा

c) परवीन शेख

d) बरखा सुब्बा

a) सोमा मंडल

4. हाल ही में 5वीं ब्रिक्स सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था के नेताओं की शिखर बैठक कहाँ आयोजित हुई है ?

a) बेंगलुरु

b) आइजोल

c) इंदौर

d) कोलकाता

a) बेंगलुरु

5. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसे पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है ?

a) हिमंत सरमा

b) सुभेंदु अधिकारी

c) एन. रंगासामी

d) सी. जोसेफ विजय

c) एन. रंगासामी

6. हाल ही में भारत के UPI प्लेटफॉर्म को अपनाने वाला पहला कैरिबियाई देश कौनसा है ?

a) क्यूबा

b) त्रिनिदाद और टोबैगो

c) जमैका

d) हैती

b) त्रिनिदाद और टोबैगो

7. हाल ही में बौद्ध भिक्षु संप्रदाय में शामिल होने वाले पहले रोबोट “गाबी” का संबंध किससे है ?

a) चीन

b) दक्षिण कोरिया

c) मंगोलिया

d) जापान

b) दक्षिण कोरिया

8. हाल ही में भारत ने ओडिशा में MIRV सिस्टम वाली कौनसी मिसाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया है ?

a) पृथ्वी 3 मिसाइल

b) रुद्रम मिसाइल

c) अग्नि मिसाइल

d) आकाश मिसाइल

c) अग्नि मिसाइल

9. हाल ही में यूरोपियन टूर्नामेंट में इंटरनेशनल मास्टर का ख़िताब किसने जीता है ?

a) आर्यन वार्ष्णेय

b) अपार सक्सेना

c) राहुल बी. एस.

d) इलमपार्थी ए. आर.

b) अपार सक्सेना

10. हाल ही में गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका पंचायत श्रेणी में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025 किसे मिला है ?

a) कंचनबाड़ी, त्रिपुरा

b) मुद्राडी, कर्नाटक

c) ईटगांव, महाराष्ट्र

d) खारीवली, महाराष्ट्र

b) मुद्राडी, कर्नाटक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top