phynomagk logo

Daily Current Affairs (05 May 2026) in Hindi With PDF Notes

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (05 May 2026) in Hindi With PDF Notes में हम 03 May और 04 May 2026 के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इसके साथ ही इस पोस्ट में आपको PDF Notes भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। PDF Download करने का Option इसी Post के लास्ट में है। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।

हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे। Sunday को Theory के लिए अलग Post और MCQs के लिए अलग Post रहेगा।

हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।

🌹1. गैलेक्सआई ने अपना पहला कमर्शियल सैटेलाइट दृष्टि SpaceX के Falcon-9 रॉकेट से किया लॉन्च।
  • गैलेक्सआई बेंगलुरु की कंपनी है।
  • सैटेलाइट दृष्टि पृथ्वी का अवलोकन करेगी और फोटो खिंचेगी।
  • यह सैटेलाइट 190 Kg का है।
  • यह विश्व का पहला OptoSAR सैटेलाइट है।
🌹2. ऑपरेशन WHITE STRIKE के तहत NCB ने मुंबई क्षेत्र में कोकीन के एक बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़।
  • NCB = Narcotics Control Bureau , यह भारत की सर्वोच्च कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसी है, जो मुख्य रूप से ड्रग्स (मादक पदार्थों) की तस्करी और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को रोकने का काम करती है।
  • यहाँ लगभग 350 Kg कोकीन मिला है। जिसका मूल्य 1,745 करोड़ रुपया है।
🌹3. जस्टिस अनुपेंद्र ग्रेवाल को NCLT का अध्यक्ष किया गया नियुक्त।
  • NCLT = National Company Law Tribunal, यह भारत में कंपनियों से जुड़े विवादों और दिवालियापन के मामलों को सुलझाने वाली एक विशेष अर्ध न्यायिक संस्था है।
  • ये वेंकट बलराम का स्थान लेंगे।
🌹4. पूर्वोत्तर भारत और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली एक अंतर-क्षेत्रीय वस्त्र पहलपद्म डोरे” का हुआ शुभारंभ।
🌹5. टाइम्स की THE एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में IISc बेंगलुरु टॉप 50 में शामिल होने वाला बना एकमात्र भारतीय विश्वविद्यालय
  • IISc बेंगलुरु = इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु।
  • IISc बेंगलुरु ने एशिया में 43वां रैंक प्राप्त किया है।
  • इस रैंकिंग में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाला चीन का सिंघुआ यूनिवर्सिटी है।
🌹6. सिक्किम को देश की पहली पेपरलेस राज्य न्यायपालिका किया गया घोषित।
🌹7. भारतीय सेना की टुकड़ी द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX के दूसरे संस्करण के लिए कंबोडिया हुई रवाना।
  • द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-ii कंबोडिया और इंडिया के बीच होता है।
  • CINBAX-ii सैन्य अभ्यास कंबोडिया में 4 से 17 May के बीच होगा। अर्थात 2026 में CINBAX-ii का Host कंबोडिया है
  • इसमें भारत के तरफ से मराठा रेजिमेंट भाग लेगा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य Counter Terrorism (आतंकवाद को समाप्त करना) है।
  • यह अभ्यास एक साल भारत में और एक साल कंबोडिया में इसी तरह बार बार होगा।
  • CINBAX-i , 2025 में पूणे इंडिया में हुआ था।
🌹8. झारखंड के सात वर्षीय ईशान सिंह पाक जलडमरूमध्य पार करने वाले बने सबसे कम उम्र के तैराक।
  • पाक जलडमरूमध्य, भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है। इसकी लंबाई 29 Km है।
🌹9. कर्नाटक ने गिग वर्कर्स के लिए देश का पहला डिजिटल शिकायत निवारण सिस्टम किया लॉन्च।
  • गिग वर्कर्स = अस्थायी या अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी।
🌹10. चीन ने जातीय एकता कानून किया पारित।
  • जातीय एकता कानून = Ethnic Unity Law
  • इस कानून के लागु होने के बाद चीन के सभी स्तर के स्कूलों में मंदारिन भाषा में पढ़ाना अनिवार्य हो जाएगा।
  • चीन की भाषा मंदारिन है।

Today Current Affairs MCQs

1. हाल ही में SpaceX के Falcon-9 रॉकेट से किसने अपना पहला कमर्शियल सैटेलाइट दृष्टि लॉन्च किया है ?

a) गैलेक्सआई

b) ध्रुव स्पेस

c) अग्निकुल कॉसमॉस

d) पिक्सल

a) गैलेक्सआई

2. हाल ही में देश की पहली पेपरलेस राज्य न्यायपालिका किसे घोषित किया गया है ?

a) असम

b) सिक्किम

c) ओडिशा

d) लद्दाख

b) सिक्किम

3. हाल ही में ऑपरेशन WHITE STRIKE के तहत NCB ने कहाँ कोकीन के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है ?

a) अहमदाबाद

b) पणजी

c) कोलकाता

d) मुंबई

d) मुंबई

4. टाइम्स की The एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में टॉप 50 में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय विश्वविद्यालय कौनसा है ?

a) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी इंदौर।

b) शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज।

c) सवीथा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज।

d) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु।

d) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंसेज बेंगलुरु।

5. हाल ही में गिग वर्कर्स के लिए देश का पहला डिजिटल शिकायत निवारण सिस्टम किसने लॉन्च किया है ?

a) मध्य प्रदेश

b) बिहार

c) राजस्थान

d) कर्नाटक

d) कर्नाटक

6. हाल ही में पूर्वोत्तर भारत ने किस राज्य के साथ एक अंतर-क्षेत्रीय वस्त्र पहल “पद्म डोरे” का शुभारंभ किया है ?

a) राजस्थान

b) मध्य प्रदेश

c) केरल

d) तेलंगाना

b) मध्य प्रदेश

7. हाल ही में जातीय एकता कानून किसने पारित किया है ?

a) यूक्रेन

b) इजराइल

c) रूस

d) चीन

d) चीन

8. हाल ही में NCLT का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?

a) रोहित जैन

b) प्रसून जोशी

c) अनुपेंद्र ग्रेवाल

d) के. सी. वेणुगोपाल

c) अनुपेंद्र ग्रेवाल

9. हाल ही में सात वर्षीय ईशान सिंह पाक जलडमरूमध्य पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बने हैं, इनका संबंध किस राज्य से है ?

a) पश्चिम बंगाल

b) बिहार

c) झारखंड

d) ओडिशा

c) झारखंड

10. भारतीय सेना किस देश के साथ द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-ii प्रारंभ करेगी ?

a) नेपाल

b) कंबोडिया

c) श्रीलंका

d) सिंगापुर

b) कंबोडिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top