नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (29 Apr. 2026) in Hindi With PDF Notes में हम 27 और 28 अप्रैल 2026 के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इसके साथ ही इस पोस्ट में आपको PDF Notes भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। PDF Download करने का Option इसी Post के लास्ट में है। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।
हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे। Sunday को Theory के लिए अलग Post और MCQs के लिए अलग Post रहेगा।
हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।
महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
🌹1. NPT संधि के पक्षों का समीक्षा सम्मेलन, 2026 USA के न्यूयॉर्क शहर में हुआ।
- यह इस संधि की 11 वीं समीक्षा सम्मेलन है।
- इसके अध्यक्ष डो हंग वियत होंगे।
- उद्देश्य :- परमाणु हथियार के प्रसार को रोकना।
🌹2. हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल नामक कंपनी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में भारत का पहला एनोड मटीरियल प्लांट शुरू किया है।
- बैटरी के ऋणात्मक ध्रुव को एनोड कहते हैं तथा धनात्मक ध्रुव को कैथोड कहते हैं।
🌹3. आम आदमी पार्टी के राज्य सभा के 7 पूर्व सांसद औपचारिक रूप से BJP में हुए शामिल।
- संविधान के 10 वीं अनुसूची में दल बदल से संबंधित प्रावधान किये गए हैं।
🌹4. आंध्र प्रदेश के गुंटूर नगर निगम को ऑस्ट्रिया में UNIDO GEM अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित।
- ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना है।
- OPEC का मुख्यालय वियना में है।
🌹5. पंजाब किंग्स ने 265 रनों का लक्ष्य हासिल कर T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज का बनाया रिकॉर्ड।
- 2026 में IPL का 19 वां संस्करण हो रहा है।
- इस IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन हैं।
🌹6. DMRC ने दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड का पहला CEO संजय जमुआर को नियुक्त किया है।
🌹7. वैश्विक खाद्य संकट रिपोर्ट, 2026 के अनुसार शीर्ष खाद्य असुरक्षित देश नाइजीरिया है।
- यह रिपोर्ट UNO + EU के द्वारा जारी किया गया है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार 2025 में 47 देशों के 266 मिलियन लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा से घिरे हुए हैं।
- इस रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक खाद्य असुरक्षित देश नाइजीरिया है।
🌹8. काहिरा में ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 की रैंकिंग में भारतीय निशानेबाजों ने हासिल किया शीर्ष स्थान।
- ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन मिश्र की राजधानी काहिरा में किया गया है।
- यह Shooting (निशानेबाजी) का वर्ल्ड कप है।
- इसके पदक तालिका में भारत पहले स्थान पर है।
- इसमें भारत ने कुल 16 पदक प्राप्त किया है, जिसमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज़ हैं।
🌹9. भारतीय वायु सेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण शुरू किया।
- इसका उपयोग ड्रोन आधारित रडार सिस्टम तैयार करने में किया जाएगा।
- मेहर सिंह जिन्हें मेहर बाबा के नाम से भी जाना जाता है को भारतीय वायु सेना का पहला महावीर चक्र प्रदान किया गया था।
🌹10. भारत के महान फोटोग्राफर रघु राय का हुआ निधन।
- इन्होने 1971 के भारत-पाक युद्ध का फोटोग्राफी किया था।
- इन्हे 1972 में पद्म श्री दिया गया था।
🌹11. तमिलनाडु के थूथुकुडी में होलोसीन काल का जीवाश्म बिस्तर खोजा गया है।
- यह होलोसीन काल का जीवाश्म है।
- यह लगभग 8,000 से 12,000 वर्ष पुराना जीवाश्म बिस्तर है।
- जीवाश्म बिस्तर अवसादी चट्टानों की एक ऐसी परत होती है, जहाँ बहुत बड़ी मात्रा में प्राचीन जीवों और पौधों के जीवाश्म पाए जाते हैं।
Today Current Affairs MCQs
1. हाल ही में मेहर बाबा प्रतियोगिता-3 किसने शुरू की है ?
(a) नीति आयोग
(b) भारतीय वायु सेना
(c) संस्कृति मंत्रालय
(d) सहकारिता मंत्रालय
(b) भारतीय वायु सेना
2. हाल ही में T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड किसने बनाया है ?
(a) मुंबई इंडियंस
(b) राजस्थान रॉयल्स
(c) पंजाब किंग्स
(d) चेन्नई सुपर किंग्स
(c) पंजाब किंग्स
3. हाल ही में NPT संधि के पक्षों का समीक्षा सम्मेलन 2026 कहाँ शुरू हुआ है?
a) न्यूयॉर्क
b) जिनेवा
c) मॉन्ट्रियल
d) रोम
a) न्यूयॉर्क
4. हाल ही में होलोसीन काल का जीवाश्म बिस्तर कहाँ खोजा गया है ?
a) तेलंगाना
b) तमिलनाडु
c) आंध्र प्रदेश
d) केरल
b) तमिलनाडु
5. हाल ही में हिमाद्रि स्पेशलिटी केमिकल ने भारत का पहला एनोड मटीरियल प्लांट कहाँ शुरू किया है ?
a) ओडिशा
b) तेलंगाना
c) पश्चिम बंगाल
d) कर्नाटक
c) पश्चिम बंगाल
6. हाल ही में काहिरा में ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 की रैंकिंग में भारतीय निशानेबाजों ने पदक तालिका में कौनसा स्थान हासिल किया है ?
a) पहला
b) दूसरा
c) तीसरा
d) चौथा
a) पहला
7. हाल ही में किस राज्य के गुंटूर नगर निगम को ऑस्ट्रिया में UNIDO GEM अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है ?
a) तमिलनाडु
b) असम
c) उत्तर प्रदेश
d) आंध्र प्रदेश
d) आंध्र प्रदेश
8. हाल ही में वैश्विक खाद्य संकट रिपोर्ट, 2026 के अनुसार सबसे ज्यादा खाद्य असुरक्षित देश कोनसा है ?
a) नाइजीरिया
b) कांगो
c) सूडान
d) यमन
a) नाइजीरिया
9. दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड का पहला CEO किसे नियुक्त किया गया है ?
a) संजय जमुआर
b) अमित खरे
c) सतीश कुमार
d) अजय कुमार
a) संजय जमुआर
10. हाल ही में रघु राय का निधन हुआ है, इनका संबंध किस पेशे से था ?
a) फोटोग्राफी
b) व्यापारी
c) हॉकी खिलाड़ी
d) अभिनेता
a) फोटोग्राफी
11. हाल ही में आम आदमी पार्टी के 7 पूर्व सांसदों ने दल बदल किया है, दल बदल संबंधी प्रावधान संविधान के किस अनुसूची में है?
a) 7 वीं
b) 8 वीं
c) 9 वीं
d) 10 वीं
d) 10 वीं
Today Current Affairs PDF