phynomagk logo

पारिस्थितिकी एवं प्रदूषण (Ecology & Pollution) MCQs / Quiz

Questions

Table of Contents

1. केचुओं की सहायता से कम्पोस्ट तैयार करने की विधि कहलाती है ? [NCERT Exemplar]

a) खाद

b) कृमि खाद

c) खाद डालना

d) विघटित होना

b) कृमि खाद

2.इनमें से कौन पारिस्थितिकी तंत्र का जैविक संघटक नहीं है ? [RRB JE-2019]

a) उपभोक्ता

b) प्रोड्यूसर

c) अपघटक

d) जलवायु

d) जलवायु

3. प्रकृति के cleaners इनमें से कौन हैं ?

a) उत्पादक

b) कंज्यूमर्स

c) विघटक

d) मांस भक्षी

c) विघटक

4. पशुओं की प्रजातियां ज्यादातर …………….. के कारण लुप्तप्राय हो रही है। [RRB JE-2017]

a) आवास विखंडन

b) अम्ल वर्षा

c) अत्यधिक शिकार

d) पानी की कमी

a) आवास विखंडन

5. “क्योटो ” जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कब आयोजित किया गया ? [RRB JE-2015]

a) दिसंबर 1994

b) दिसंबर 1997

c) दिसंबर 2000

d) दिसंबर 2004

b) दिसंबर 1997

6. पारिस्थतिकी शब्द को सर्वप्रथम प्रतिपादित करने का श्रेय किसको जाता है ? [RRB JE-2014]

a) ब्राउन को

b) अरस्तु को

c) खुराना को

d) रीटर को

d) रीटर को

7. पारिस्थतिकी निम्नलिखित के बीच पारस्परिक संबंधों का अध्ययन है ? [RRB JE-2014]

a) जीव और वातावरण

b) मनुष्य और वन

c) मृदा और जल

d) पति और पत्नी

a) जीव और वातावरण

8. जब हम बकरी का मांस खाते हैं , तब हम – [RRB JE-2015]

a) प्राथमिक उपभोक्ता हैं

b) द्वितीयक उपभोक्ता हैं

c) तृतीयक उपभोक्ता हैं

d) इनमें से कोई नहीं

b) द्वितीयक उपभोक्ता हैं

9. छोटे मांसाहारी या द्वितीयक उपभोक्ता ………………. स्तर पर आते हैं। [Group-D 2022]

a) दूसरे पोषी

b) तीसरे पोषी

c) चौथे पोषी

d) पहले पोषी

b) तीसरे पोषी

10. राष्ट्रीय जल मिशन जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत गठित किया गया है और इसे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किस साल शुरू किया गया ? [RRB ALP/Tech.2018]

a) 2006

b) 2007

c) 2008

d) 2009

c) 2008

11. निम्न में से कौन सा अजैव निम्ननिकरणीय है ? [Group-D 2022]

a) नायलॉन

b) कपास

c) कॉफी पाउडर

d) ऊन

a) नायलॉन

12. निम्न में से कौन पारितंत्र का अजीवीय घटक है ? [RRB ALP /Tech. 2018]

a) जीवाणु

b) क्लोरेला

c) जल

d) मानव

c) जल

13. 2015 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?[RRB ALP /Tech. 2018]

a) मॉस्को

b) नई दिल्ली

c) पेरिस

d) लन्दन

c) पेरिस

14. पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में , CER किसे संदर्भित करता है ?[RRB ALP /Tech. 2018 , NTPC Tier i 2016 ]

a) सर्टिफाइड एमिशन रिडक्शन्स

b) कैप्ड एमिशन रिपॉजिटरी

c) सर्टिफाइड एमिशन रिपॉजिटरी

d) कैप्ड एमिशन रिडक्शन्स

a) सर्टिफाइड एमिशन रिडक्शन्स

15. पौधों के विभिन्न अंग , वनस्पतियाँ और जैविक अपशिष्ट कहलाते हैं। [ RRB JE 2014 ]

a) जीवाश्म ईंधन

b) परमाणु ऊर्जा

c) बायोमास

d) सौर ऊर्जा

c) बायोमास

16. मॉन्ट्रियल संलेख (Montreal Protocol ) का लक्ष्य है – [RRB ALP /Tech. 2018]

a) ओजोन अवक्षय तत्वों को कम करना

b) जैव विविधता का संरक्षण

c) जल प्रदूषण नियंत्रण

d) कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन पर नियंत्रण

a) ओजोन अवक्षय तत्वों को कम करना

17. निम्नलिखित में से कौन सा वर्ग आहार श्रृंखला का संघटक नहीं है ?

  1. घास , शेर , खरगोश , भेड़िया
  2. प्लवक , मानव , मछली , टिड्डा
  3. भेड़िया , घास , साँप , बाघ
  4. मेंढ़क , साँप , चील , घास , टिड्डा

a) 1 और 3

b) 3 और 4

c) 2 और 3

d) 1 और 4

c) 2 और 3

18. खादिन , बधिस , अहार और कटाव वे प्राचीन संरचनाएं हैं , जो निम्नलिखित में से किसके लिए प्रयोग की जाती थी ?

a) अनाज भंडारण

b) काष्ठ भंडारण

c) जल-संभरण

d) पेट्रोलियम , काष्ठ , सूर्य

c) जल-संभरण

19. निम्नलिखित में से खाद्य श्रिंखला का दूसरा पौष्टिक स्तर क्या है ? [SSC-GD-2017 ; RRB ALP/Tech. 2014]

a) घास

b) चूहा

c) साँप

d) चील

b) चूहा

20. ओजोन अवक्षय पदार्थों के विसर्जन को घटाने से सम्बंधित विशेष नियंत्रण रणनीतियों के तहत की गई वैश्विक समझौते को …………… अपनाया गया। [RRB ALP/Tech. 2014]

a) रियो – डी – जेनेरियो सम्मेलन द्वारा

b) मॉन्ट्रियल विज्ञप्ति के द्वारा

c) क्योटो विज्ञप्ति के द्वारा

d) वियना सम्मेलन के द्वारा

b) मॉन्ट्रियल विज्ञप्ति के द्वारा

21. किसी आहार – श्रृंखला में गैर – जैवनिम्नीकरणीय पीड़कनाशियों का प्रत्येक उच्चतर पोषी स्तर पर बढ़ती हुई मात्रा में एकत्रित होते जाना क्या कहलाता है ?[ NCERT ]

a) सुपोषण

b) प्रदुषण

c) जैव आवर्धन

d) एकत्रीकरण

c) जैव आवर्धन

22. निम्न में से कौन से पहले पोसी स्तर पर होते है ?[ RRC Group-D 2022 ]

a) उत्पादक

b) तृतीयक उपभोक्ता

c) द्वितीयक उपभोक्ता

d) प्राथमिक उपभोक्ता

a) उत्पादक

23. इनमें से कौन सा , पारिस्थितिकी तंत्र का एक अजैविक घटक है ?[ RRC Group-D 2022 ]

a) किट

b) मृदा

c) कवक

d) सूक्ष्मजीव

b) मृदा

24. रसोई में उत्पन्न होने वाले अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ की पहचान कीजिए। [ RRC Group-D 2022 ]

a) पेपर बैग

b) चाय की पत्ती

c) दूध की थैली

d) सब्जियों के छिलके

c) दूध की थैली

25. पारिस्थितिकी तंत्र में विभिन्न पोषी स्तरों के माध्यम से ऊर्जा प्रवाह …………… । [ RRC Group-D 2022 ]

a) प्रत्येक उच्चतर पोषी स्तर के साथ बढ़ जाता है।

b) प्रत्येक उच्चतर पोषी स्तर के साथ कम हो जाता है।

c) यादृच्छिक होता है।

d) द्विदिशीय होता है।

b) प्रत्येक उच्चतर पोषी स्तर के साथ कम हो जाता है।

26. निम्नलिखित को आहार श्रृंखला के अनुसार व्यवस्थित कीजिए। [ RRC Group-D 2022 ]

A. मेढ़क ; B. गरुड़ ; C. धान ; D. सांप ; E. टिड्डी

a) C-E-D-B-A

b) C-E-A-D-B

c) C-A-E-B-D

d) C-A-E-D-B

b) C-E-A-D-B

27. जंगली भैंसा एक संकटापन्न स्पीशीज है , क्योंकि —-[ NCERT ]

a) इसकी संख्या घट रही है।

b) यह विलुप्त हो चुका है।

c) यह केवल एक विशेष क्षेत्र में ही पाया जाता है।

d) इसे चोरी-छिपे मारने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है।

a) इसकी संख्या घट रही है।

28. इसमें से किस अपशिष्ट को जीवाणुओं या अन्य मृतजीवियों (saprophytes) द्वारा विघटित नहीं किया जा सकता है ? [Group-D 2022 ]

a) मलमूत्र

b) कागज

c) चमड़ा

d) प्लास्टिक

d) प्लास्टिक

29. वे जीव जो सौर ऊर्जा का प्रयोग करते हुए अकार्बनिक यौगिकों से कार्बोहाइड्रेटों का संश्लेषण कर लेते हैं , निम्नलिखित में से क्या कहलाते हैं ? [ NCERT ]

a) अपघटक

b) उत्पादक

c) शाकाहारी

d) मांसाहारी

b) उत्पादक

30. हमारे देश में , बड़े-बड़े वन क्षेत्रों को साफ कर दिया गया है और पौधों की केवल एक ही स्पीशीज की खेती की जाती है। यह पद्धति प्रोत्साहित करती है। [ NCERT ]

a) क्षेत्र की जैव-विविधता को

b) क्षेत्र में एकलकृषि को

c) प्राकृतिक वन की वृद्धि को

d) क्षेत्र में प्राकृतिक पारितंत्र के परीक्षण को

b) क्षेत्र में एकलकृषि को

31. GAP संक्षिप्तीकरण को पूरा लिखिए – [ NCERT ]

a) प्रदूषण नियंत्रण की सरकारी एजेंसी

b) प्रकाश-संश्लेषण द्वारा सकल स्वांगीकरण

c) गंगा एक्शन प्लान

d) प्राणि संरक्षण की सरकारी एजेंसी

c) गंगा एक्शन प्लान

32. उपयुक्त खाद्य श्रृंखला इनमें से कौन हैं ?

a) उत्पादक , शाकाहारी , मांशाहारी

b) उत्पादक , मांशाहारी , शाकाहारी

c) शाकाहारी , मांशाहारी , उत्पादक

d) शाकाहारी , उत्पादक , मांशाहारी

a) उत्पादक , शाकाहारी , मांशाहारी

33. मांट्रियल सम्मेलन 1987 में कौन-सा बड़ा फैसला लिया गया था ? [ SSC – CPO, 2015 ]

a) विकसित देश 2000 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।

b) विकसित देश 2010 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।

c) विकासशील देश 2000 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।

d) विकासशील देश 2020 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।

a) विकसित देश 2000 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।

34. क्योटो प्रोटोकॉल किस वर्ष में प्रभावी हुआ था ? [ RRB NTPC 2017 ]

a) 2005

b) 1997

c) 2000

d) 2002

a) 2005

35. क्योटो प्रोटोकॉल की पहली प्रतिबद्धता अवधि 2008 में शुरू हुई थी और कब समाप्त हुई थी ? [ SSC-JE-2020] , [RRB ALP/Tech, 2018]

a) 2010

b) 2012

c) 2011

d) 2013

b) 2012

36. डॉ. ध्रुबज्योति घोष किस क्षेत्र से संबद्ध है ? [BPSC-2018, SSC-2019]

a) खगोल विज्ञान

b) बंगाली साहित्य

c) पारिस्थितिकी

d) राजनीति

c) पारिस्थितिकी

37. भारत का पर्यावरण ( संरक्षण ) अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था ? [ BPSC (Pre) 1994 ]

a) 1997

b) 1986

c) 2004

d) 2012

b) 1986

38. NGT का पूरा नाम क्या है ? [SSC 2014 ]

a) नेशनल जियोग्राफिक टीवी

b) नेशनल ग्रीन ट्रांसपोर्ट

c) नेशनल ग्रीन ट्रस्ट

d) नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल

d) नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल

39. इनमें से कौन सी , जैवनिम्नीकरणीय की सटीक परिभाषा है ? [Group-D 2022 ]

a) मृतजीवी जीवों की वृद्धि के लिए एक उपयुक्त और पर्याप्त पोषक स्रोत

b) सूक्ष्मजीवों की क्रिया द्वारा हानिरहित उत्पादों में विघटित होने में सक्षम

c) एंजाइमों की क्रिया द्वारा कार्बन डाईऑक्साइड और जल में विबहुकलन में सक्षम

d) जीवाणु या जीवाणुक एंजाइमों की क्रिया द्वारा आसानी से छोटे अणुओं में पच जाता है

b) सूक्ष्मजीवों की क्रिया द्वारा हानिरहित उत्पादों में विघटित होने में सक्षम

40. निम्नलिखित में से कौन सा सबसे अधिक स्थिर परितंत्र है ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) महासागर

b) वन

c) रेगिस्तान

d) पर्वत

a) महासागर

41. इनमें से कौन सिंगापुर में आयोजित वार्षिक राष्ट्रव्यापी पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रत्यक्ष कार्यवाही को प्रोत्साहित करने वाला अभियान है ?

a) इको एक्शन दिवस

b) माई प्लैनेट दिवस

c) अर्थ डे

d) साइकिलिंग डे

a) इको एक्शन दिवस

42. जानवरों की कुछ अनुकूली विशेषताएं नीचे दी गई है। [NCERT]

  1. त्वचा के नीचे चर्बी की परत
  2. लंबे, घुमावदार और नुकीले पंजे
  3. फिसलन भरा शरीर
  4. मोटा सफेद फर

इनमें से कौन सी एक ध्रुवीय भालू की अनुकूली विशेषताएं है ?

a) केवल (i)

b) केवल (i) और (ii)

c) केवल (i) , (ii) और (iii)

d) केवल (i) , (ii) और (iv)

d) केवल (i) , (ii) और (iv)

43. वनस्पति रहित मृदा पर जब वर्षा होती है तो क्या होता है ? [NCERT]

a) वर्षा का जल मृदा के भीतर भली-भाँति रिस जाता है

b) वर्षा का जल मृदा सतह को हानि पहुँचाता है

c) वर्षा का जल मृदा की उर्वरता बढ़ाता है

d) वर्षा का जल मृदा में कोई परिवर्तन नहीं करता है

b) वर्षा का जल मृदा सतह को हानि पहुँचाता है

44. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा की वृद्धि से क्या नहीं होगा ? [NCERT]

a) पर्यावरण में अधिक ऊष्मा को रोका जा सकता है

b) पौधों में प्रकाश संश्लेषण की वृद्धि

c) वैश्विक ऊष्मण

d) मरुस्थली पादपों की प्रचुरता

d) मरुस्थली पादपों की प्रचुरता

45. निम्नलिखित में से पारिहितैषी क्रियाकलाप चुनिए — [NCERT]

a) परिवहन के लिए मोटर गाड़ी का उपयोग करना

b) खरीददारी के लिए पॉलीथिन की थैलियों का उपयोग करना

c) कपड़े रंगने के लिए रंगों का उपयोग करना

d) सिंचाई के लिए बिजली के उत्पादन हेतु पवन-मिलों का उपयोग करना

d) सिंचाई के लिए बिजली के उत्पादन हेतु पवन-मिलों का उपयोग करना

46. इनमें से कौन-सा एक सेप्रोट्रोफ है ? [SSC-JE-2020, RRB ALP/Tech-2018]

a) कबूतर

b) कुकुरमुत्ता

c) पुरुष

d) शैवाल

b) कुकुरमुत्ता

47. प्राथमिक उपभोक्ता कौन है ? [RRB ALP/Tech-2018]

a) मुर्दाखोर (स्केवेंजर)

b) मृतजीवी (सेप्रोफाइट)

c) मांसाहारी

d) शाकाहारी

d) शाकाहारी

48. विश्व वेटलैंड दिवस हर साल _____ फरवरी को मनाया जाता है।

a) 2

b) 3

c) 4

d) 5

a) 2

49. WWF रौशनी कम करते हुए / बंद करते हुए हर वर्ष “Earth Hour आयोजित करता है —

a) विश्वव्यापी तापक्रम वृद्धि के बारे में जानकारी दिलाने के लिए

b) स्थायी विश्व बनाने हेतु वैश्विक समुदाय को प्रोत्साहित करने के लिए

c) बिजली उत्पादन की लागत पर प्रकाश डालने के लिए

d) WWF की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दिलाने के लिए

b) स्थायी विश्व बनाने हेतु वैश्विक समुदाय को प्रोत्साहित करने के लिए

50. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एक ______ है। [RRB JE 2014]

a) फास्ट ट्रैक कोर्ट

b) नॉन-गैजेट संगठन

c) केन्द्र सरकार विभाग

d) निजी कम्पनी

a) फास्ट ट्रैक कोर्ट

51. IPCC का पूरा रूप है। [RRB NTPC 2017]

a) इंटर पार्लियामेंटरी पैनल फॉर क्लाइमेट चेंज

b) इंटर गवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज

c) इंटर गवर्नमेंट पार्लियामेंटरी पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज

d) इंटरनेशनल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज

b) इंटर गवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज

52. विश्व जलवायु सम्मेलन जो COP-21 (2015) के नाम से लोकप्रिय है , _________ में आयोजित किया गया था। [RRB ALP/Tech-2018, RRB NTPC 2017]

a) न्यूयॉर्क

b) लंदन

c) पेरिस

d) बर्लिन

c) पेरिस

53. कार्बन क्रेडिट से आप क्या समझते हैं ? [RRB JE 2019]

a) यह औद्योगिकी उन्नयन के लिए लोन प्रदान करने के लिए IPCC द्वारा शुरू किया गया एक क्रेडिट कार्यक्रम है

b) यह अनुमति दिए गये कार्बन उत्सर्जन और वास्तव में कार्बन उत्सर्जन के आधार पर संस्था को सम्मानित किया गया क्रेडिट होता है। इसका कारोबार भी किया जा सकता है

c) यह पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी के कोष के लिए IMF द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है

d) यह पर्यावरण के अनुकूल खाना पकाने के विकल्पों के कोण के लिए एक कार्य है

b) यह अनुमति दिए गये कार्बन उत्सर्जन और वास्तव में कार्बन उत्सर्जन के आधार पर संस्था को सम्मानित किया गया क्रेडिट होता है। इसका कारोबार भी किया जा सकता है

54. पहेली ने सूखे पत्तों और पौधों के अन्य हिस्सों को जलाने की प्रथा के निम्नलिखित दुष्प्रभाव बताए। [NCERT]

(i) जलाने से मिट्टी का क्षरण होता है।

(ii) जलाने से हानिकारक गैसें / धुआँ निकलता है।

(iii) कम लागत पर खाद प्राप्त करने के लिए कीमती कच्चा माल खो जाता है।

(iv) अत्यधिक ऊष्मा अनावश्यक रूप से उत्पन्न होती है।

पत्तियों को क्यों नहीं जलाना चाहिए इसके सही कारण है ——–

a) (i) , (ii) and (iv) only

b) (i) , (ii) , (iii) and (iv)

c) (ii) and (iii) only

d) (ii) , (iii) and (iv) only

b) (i) , (ii) , (iii) and (iv)

55. नीचे दी गई आहार-श्रृंखला में , मान लीजिए कि चौथे पोषी स्तर पर ऊर्जा की मात्रा 5 KJ है , तो बताइए कि उत्पादक स्तर पर कितनी ऊर्जा उपलब्ध होगी ? [NCERT]

aahar shrinkhla

a) 5 KJ

b) 50 KJ

c) 500 KJ

d) 5000 KJ

d) 5000 KJ

56. एक आहार शृंखला में , तीसरे पोषी स्तर पर हमेशा कौन होता है ? [NCERT]

a) माँसाहारी प्राणी

b) शाकाहारी प्राणी

c) अपघटक

d) उत्पादक

a) माँसाहारी प्राणी

57. निम्नलिखित में से कौन सा कथन किसी पारिस्थितिकी तंत्र में एक अजैविक घटक के साथ अन्योन्यक्रिया को दर्शाता है ? [SSC CGL-2021 , Group-D-2022]

a) केंचुए द्वारा मिट्टी में बिल बनाना

b) मेंढक द्वारा टिड्डे को अपना भोजन बनाना

c) नल के जल का एक धरा में बहना

d) दो पक्षियों का भोजन के लिए आपस में लड़ना

a) केंचुए द्वारा मिट्टी में बिल बनाना

58. वे पदार्थ , जिन्हें जैविक प्रक्रिया द्वारा तोड़ा (विघटित किया) जा सकता है ? [Group-D-2022]

a) रसायनिक पदार्थ

b) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ

c) जैव निम्नीकरणीय पदार्थ

d) विषैले पदार्थ

c) जैव निम्नीकरणीय पदार्थ

59. बाढ़ के पानी से जलमग्न नालियों के आर-पार छोटे-छोटे रोक बाँध बनाना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि वे —- [NCERT]

(i) सिंचाई के लिए पानी रोके रखते हैं

(ii) पानी रोके रखते हैं और मृदा कटाव को नहीं होने देते

(iii) भूजल का पुनर्भरण हो जाता है

(iv) पानी को स्थाई तौर पर रोके रखते हैं

a) (i) और (iv)

b) (ii) और (iii)

c) (iii) और (iv)

d) (ii) और (iv)

b) (ii) और (iii)

60. सही क्रम का चयन कीजिए —– [NCERT]

a) वायुमंडल में co2 —— अपघटक —— जंतुओं में जैव कार्बन —— पादपों में जैव कार्बन

b) वायुमंडल में co2 —— पादपों में जैव कार्बन —— जंतुओं में जैव कार्बन —— मृदा में अकार्बनिक कार्बन

c) जल में अकार्बनिक कार्बोनेट —— पादपों में जैव कार्बन —— जंतुओं में जैव कार्बन —— अपमार्जक

d) जंतुओं में जैव कार्बन —— अपघटक —— वायुमंडल में co2 —— पादपों में जैव कार्बन

b) वायुमंडल में co2 —— पादपों में जैव कार्बन —— जंतुओं में जैव कार्बन —— मृदा में अकार्बनिक कार्बन

61. निम्नलिखित में से क्या पारिस्थितिक तंत्र का एक जैविक घटक नहीं है ? [Group-D-2022]

a) मेंढक

b) पुष्प

c) कीट

d) मृदा

d) मृदा

62. इकोटोन (Ecotone) का अर्थ क्या होता है ? [RRB JE 2015 ]

a) इकोटोन (Ecotone) वो हैं जहाँ दो बायोमास मिलते हैं।

b) यह एक कम अस्तित्व वाले प्रजाति का क्षेत्र है।

c) सिमित वनस्पतियों और जीवों वाला क्षेत्र।

d) उच्च बायोमास उत्पादन का क्षेत्र।

a) इकोटोन (Ecotone) वो हैं जहाँ दो बायोमास मिलते हैं।

63. जीवों और पर्यावरण के बीच की अन्योन्यक्रिया के वैज्ञानिक विश्लेषण और अध्ययन को क्या कहा जाता है ? [SSC स्नातक स्तरीय-2019]

a) पारिस्थितिकी

b) सूक्ष्मजीव -विज्ञान

c) कीटविज्ञान

d) पक्षीविज्ञान

a) पारिस्थितिकी

64. एक्वेरियम (Aquarium) एक ऐसा पात्र है जिसमें जीवित मछलियाँ और जलीय पौधों को रखा जाता है। निम्न में से क्या एक्वेरियम के विषय में सही है -[RRB Group-D 2018]

a) वह मनुष्य द्वारा निर्मित पारिस्थितिक तंत्र है

b) यह प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र है

c) यह पारिस्थितिक तंत्र ही नहीं है

d) इसे केवल एक प्रजाति कहा जा सकता है

a) वह मनुष्य द्वारा निर्मित पारिस्थितिक तंत्र है

65. बायोलॉजिकल हॉटस्पॉट (Biological hotspots) की मुख्य विशेषता निम्नलिखित है -[SSC CGL-2021] [RRB JE/Sr. Se Guwahati 2014]

a) स्थानीय फूलों के पौधो के और उनमें जुड़े खतरे

b) वनस्पतियों और जीव की विविधता

c) कुछ प्रजातियों की फिलहाल विलुप्तता की स्थिति

d) विविध जीन कुण्ड की उपलब्धि

c) कुछ प्रजातियों की फिलहाल विलुप्तता की स्थिति

66. ‘रेड डाटा बुक’ ( जिसे लाल सूची भी कहते हैं ) क्या है ? [RRB JE/Sr. Se Guwahati 2014]

a) सबसे प्रदूषित (विश्व के ) की सूचीबद्ध रिकार्ड

b) भूकम्प संवेदी क्षेत्रों (विश्व के) का सूचीबद्ध रिकार्ड

c) विश्व का सूखाग्रस्त क्षेत्रों का सूचीबद्ध रिकार्ड

d) संकटग्रस्त पशुओं, पेड़ों इत्यादि का विस्तृत दस्तावेज

d) संकटग्रस्त पशुओं, पेड़ों इत्यादि का विस्तृत दस्तावेज

67. 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में बिल गेट्स ने स्वच्छ ऊर्जा क्रांति में तेजी लाने के लिए किस वैश्विक पहल की घोषणा की थी ? [BSS Exam-2017]

a) मिशन ग्रीन

b) मिशन क्लीन

c) मिशन अभिनव

d) मिशन संरक्षण

c) मिशन अभिनव

68. केंद्र सरकार की नर्सरी स्कूल योजना किससे संबंधित है ?[SSC (C.P.O) परीक्षा-2015]

a) युवा मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना

b) नर्सरी स्कूलों में दाखिले को व्यवस्थित बनाना

c) नर्सरी स्कूलों को विनियमों के तहत लाना

d) बच्चों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करना

a) युवा मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना

69. अप्रैल, 2016 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने ……. को बचाने के लिए अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित जल विधुत परियोजना के लिए दी गई पर्यावरण मंजूरी को निलंबित कर दिया।[RRB JE/Sr. Se Muzaffarpur 2017]

a) गेट हॉर्नबिल

b) गायल/मिथुन

c) औषधीय पौधों

d) काली गर्दन वाले सारस

d) काली गर्दन वाले सारस

70. …… प्रजातियाँ IUCN के वर्गीकरण में संकटग्रस्त प्रजातियों की श्रेणी में नहीं हैं- [RRB Group-D 2018]

a) नुकसान पहुँचाने वाली

b) विलुप्त

c) जो सहज में घायल हो सके

d) लुप्त प्राय

a) नुकसान पहुँचाने वाली

71. जंगलों के संरक्षण और नए पेड़ों के रोपण हेतु लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए वर्ष 1950 में …… द्वारा वन महोत्सव की शुरुआत की गई थी। [RRB JE 2015]

a) जवाहरलाल नेहरू

b) के. एम. मुंशी

c) सरदार वल्लभभाई पटेल

d) नरहर विष्णु गाडगिल

b) के. एम. मुंशी

72. पारिस्थितिकी तंत्र के दो घटक कौन-से हैं ?[SSC स्नातक स्तरीय-2019]

a) खरपतवार और सूक्ष्मजीव

b) जैविक और अजैविक

c) पौधे और प्रकाश

d) पौधे और जीव

b) जैविक और अजैविक

73. किसी पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह के बारे में कौन-सी श्रृंखला सही है ?[42th BPSC (Pre) 1997]

a) उत्पादक-अपघटक-उपभोक्ता

b) अपघटक-उपभोक्ता-उत्पादक

c) उत्पादक-उपभोक्ता-अपघटक

d) उपभोक्ता-उत्पादक-अपघटक

c) उत्पादक-उपभोक्ता-अपघटक

74. पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं ?[SSC -Je-2020]

a) रासायनिक चक्र

b) जैव-भूरासायनिक चक्र

c) भूवैज्ञानिक चक्र

d) भूरासायनिक चक्र

b) जैव-भूरासायनिक चक्र

75. खाद्य श्रृंखला से अभिप्राय है, इनमें से किसके द्वारा ऊर्जा अंतरण होता है ? [SSC (C. P. O) परीक्षा-2004,06]

a) भूगर्भ से धरातल की ओर

b) एक जीव से दूसरे के

c) निम्न अक्षांश से उच्च अक्षांश की ओर

d) नदी द्वारा भूमि के जीवों से सगरीय जीवों को

b) एक जीव से दूसरे के

76. ‘संरक्षित क्षेत्रों’ की स्थापना का उद्येश्य क्या होता है ?[Group-D 13.09.2022 1st Shift]

a) लुप्तप्राय जानवरों की रक्षा करना

b) मानव बस्तियों के निर्माण को रोकना

c) पर्यटन स्थलों को विकसित करना

d) प्राकृतिक पारितंत्र को संरक्षित करना

d) प्राकृतिक पारितंत्र को संरक्षित करना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top