Last Update
इस लेख में हम झील की परिभाषा, झीलों के प्रकार तथा उनके उदाहरण एवं भारत के प्रमुख झीलों तथा उनके विषेशताओं को पढ़ेंगे और समझेंगे।
यह लेख Railway और SSC के किसी भी Exam की तैयारी करने वाले क्षेत्रों के लिए अतिमहत्वपूर्ण है।
Table of Contents
झील की परिभाषा :- पानी का एक बड़ा जमाव , जो चारों तरफ से जमीन से घिरा हो उसे झील कहते हैं। (छोटे जमाव को तालाब कहते हैं। ) अर्थात बहुत बड़े तालाब को झील कहते हैं।
झील के प्रकार :-
(1.) लैगून झील :-
समुद्र के किनारे बनने वाली वह उथली जलराशि जो किसी अवरोध, जैसे कि बालू का टीला , चट्टान या प्रवाल भित्ति के द्वारा अलग हो जाती है उसे लैगून झील कहते हैं। ये झीलें अक्सर समुद्र के पानी से जुड़ी होती है , लेकिन अवरोध के कारण एक अलग जल निकाय बनाती है।
लैगून झीलों का पानी खारा होता है। इनका पानी खारा इसलिए होता है, क्योंकि ये समुद्र से लगभग जुड़े होते हैं।

(2.) मीठे पानी की झील :-
वैसे झील जिनका पानी पिने लायक होता है अर्थात मीठा होता है, खारा नहीं होता है उन्हें मेथे पानी की झील कहते हैं।
(3.) खारे पानी की झील :-
वैसे झील जिनका पानी खारा होता है अर्थात पानी में अधिक मात्रा में नमक घुला होता है उन्हें खारे पानी की झील कहते हैं।
(4.) हिमनदीय झील :-
जब ऊँचे पर्वतों के चोटी पर जमे बर्फ (ग्लेसियर) पिघलते हैं, तो बर्फ के पिघलने से बनने वाला पानी पर्वत के निचले भाग में जमा होकर झील का रूप ले लेता है, इस प्रकार बनने वाले झील को हिमनदीय झील कहते हैं।
(5.) कृत्रिम झील :-
वैसे झील जो मानव द्वारा बनाये गए होते हैं, उन्हें कृत्रिम झील कहते हैं। जो झील प्राकृतिक रूप से निर्मित होते हैं, उन्हें प्राकृतिक झील कहते हैं।
(6.) ज्वालामुखीय झील (Crater Lake) :-
जब ज्वालामुखी से लावा निकलना बंद हो जाता है, तो उसके मुँह पर गढा बन जाता है उस गढे को क्रेटर कहते हैं और क्रेटर में बारिश का पानी जमा होने से वह झील का रूप ले लेता है। इस प्रकार के झीलों को क्रेटर झील कहते हैं।

(7.) गोखुर झील (Oxbow Lake) :-
जब नदी के घुमाव का कोई हिस्सा मुख्य नदी से कटकर अलग हो जाता है, तो जो अर्धचंद्राकार या U के आकर का या घोड़े के नाल के आकार के झील का निर्माण होता है, उसे गोखुर झील कहते हैं।
वैसी झील जो नदी के विसर्प (मोड़) के मुख्य धारा से अलग हो जाने के बाद बनती है, उन्हें गोखुर झील कहते हैं। इनका आकर अर्धचंद्राकार होता है।
जैसे :- बिहार की कांवरताल झील (कांवर झील)।

भारत की प्रमुख झीलें :-
(1.) लद्दाख
(i) पैंगोंग झील
- यह विश्व की सबसे ऊंची खारे पानी की झील है।
- इसका लगभग 60% हिस्सा तिब्बत (चीन) में और 40% हिस्सा लद्दाख (भारत) में स्थित है।
(2.) जम्मू कश्मीर
(i) वुलर झील
- भारत में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर झील है।
- यह एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है।
- इसका क्षेत्रफल 160 किमी2 है।
- यह झेलम नदी द्वारा पोषित है अर्थात झेलम नदी इसे पानी प्रदान करती है। झेलम नदी , वुलर झील से होकर बहती है।
- तुलबुल परियोजना (झेलम नदी पर) वुलर झील के मुहाने पर स्थित है।
- वुलर झील को 1990 में रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि (Wetland) घोषित किया गया था।
(ii) डल झील
- इसे श्रीनगर का गहना कहते हैं। क्योंकि यह श्रीनगर में है और बहुत हीं खुबशुरत झील है।
- ऊँट कडाल पुल डल झील के बीच में स्थित है। यह एक ऐतिहासिक पत्थर का पुल है जो अपनी ऊंट के कूबड़ जैसी आकृति के लिए प्रशिद्ध है।

(3.) ओडिशा
(i) चिल्का झील
- भारत की सबसे बड़ी तटीय झील / खारे पानी की झील चिल्का झील है, जो खारे पानी की एक लैगून झील है।
- यहाँ नौसेना का प्रशिक्षण केन्द्र भी है।
- वर्षा ऋतु में चिल्का झील को दाया और भार्गवी नदी से जल प्राप्त होता है।
- इस झील की लम्बाई 65 किमी, चौड़ाई 8 से 20 किमी और गहराई लगभग 2 मीटर है।
(4.) राजस्थान
(i) सांभर झील
- भारत में सबसे अधिक खारे पानी की झील सांभर झील है। अर्थात इसकी लवणता भारत के सभी झीलों से सबसे अधिक है।
- यह झील भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी अंतः स्थलीय झील है।
- इसका क्षेत्रफल 230 किमी2
(5.)उत्तर प्रदेश
(i) गोविन्द बल्लभ पन्त सागर झील
- यह भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है, जो रिहन्द नदी पर बनाए गए रिहन्द बांध का जलाशय है।
- रिहन्द नदी सोन नदी की सहायक नदी है।
- यह झील उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है।
(6.) बिहार
(i) कांवरताल झील (कांवर झील)
- यह एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की गोखुर झील है।
- यह 2020 में रामसर स्थल घोषित किया गया।
- यह बूढ़ी गंडक नदी की धारा बदलने से बानी है।
(7.) मणिपुर
(i) लोकटक झील
- लोकटक झील भारत का एक मात्र तैरता हुआ द्वीप झील है।
- इसके ऊपर केयबुल लामजाओ विश्व का एक मात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।
- यह पूर्वोत्तर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
(8.) महाराष्ट्र
(i) लोनार झील
- लोनार झील महाराष्ट्र केबुलढाणा (Buldhana) जिले में स्थित एक खारे पानी की झील है।
- इसका निर्माण एक उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था।
- यह झील एक क्रेटर झील है।
- यह 2020 में रामसर स्थल घोषित किया गया।
(9.) आंध्र प्रदेश
(i) पुलीकट झील
- पुलीकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। पहली सबसे बड़ी लैगून झील चिल्का झील है।
- पुलीकट झील तमिलनाडु व आन्ध्र प्रदेश दोनों राज्यों में स्थित है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में और 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है।
- इसी झील के पास आँध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा द्वीप पर सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र स्थित है।
अति महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील :- वूलर झील
- भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील :- चिल्का झील
- भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की तटीय झील :- चिल्का झील
- भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की अंतः स्थलीय झील :- सांभर झील
- भारत की सबसे बड़ी लैगून झील :- चिल्का झील
- भारत की सबसे लम्बी झील :- वेंबनाड
- भारत की सबसे ऊंची झील :- चोलमू झील
- विश्व की सबसे ऊंची खारे पानी की झील :- पैंगोंग झील
- भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील :- गोविंद वल्लभ पंत सागर झील । यह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रिहंद नदी पर स्थित है। यह वास्तव में रिहंद बांध का जलाशय है।
- किस शहर को झीलों का शहर कहते हैं। :- उदयपुर (राजस्थान)
- नागार्जुन सागर झील भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है, जो कृष्णा नदी पर स्थित नागार्जुन सागर बांध का जलाशय है। यह बांध भी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित है।
राज्यों के अनुसार सभी झीलें
| क्र. सं. | राज्य और के. शा. प्रदेश | झिलों के नाम | झिलों की विशेषताएं |
|---|---|---|---|
| 1. | लद्दाख | (i) त्सो कार झील (ii) पैंगोंग झील | पैंगोंग झील विश्व की सबसे ऊंची खारे पानी की झील है। |
| 2. | जम्मू कश्मीर | (i) डल झील (ii) वुलर झील (iii) शेषनाग झील (iv) नागिन झील (v) अनंतनाग झील (vi) मानसबल झील (vii) विशंसर झील (viii) बैरीनाग झील (ix) गंगाबाल झील | |
| 3. | उत्तराखण्ड | (i) नैनीताल झील (ii) राकसताल झील (iii) मालाताल झील (iv) देवताल झील (v) नौकुचियाताल झील (vi) खुरपाताल झील (vii) सातताल झील (viii) रूपकुंड झील (कंकाल झील) (ix) भीमताल झील | |
| 4. | राजस्थान | (i) सांभर झील (ii) डीडवाना झील (iii) फतेह सागर झील (iv) राजसमंद झील (v) पिछोला झील (vi) लुनकरनसर (लूणकरणसर) झील (vii) जयसमंद झील | सांभर झील एवं डीडवाना झील खारे पानी की झील है। |
| 5. | उत्तर प्रदेश | (i) रामगढ़ ताल झील (ii) गोविंद वल्लभ पंत सागर झील | गोविंद वल्लभ पंत सागर झील उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रिहंद नदी पर स्थित है। यह वास्तव में रिहंद बांध का जलाशय है। |
| 6. | सिक्किम | (i) खेचेयोपलरी झील (ii) चोलामू झील (त्सो ल्हामो झील) | चोलामू झील भारत में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील है। |
| 7. | मणिपुर | लोकटक झील | लोकटक झील भारत का एक मात्र तैरता हुआ द्वीप झील है। इसके ऊपर केयबुल लामजाओ विश्व का एक मात्र तैरता राष्ट्रीय उद्यान है। |
| 8. | तमिलनाडु | (i) पुलीकट झील (ii) कलिवेली झील | पुलीकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। पहली सबसे बड़ी लैगून झील चिल्का झील है। |
| 9. | आन्ध्र प्रदेश | (i) पुलीकट झील (ii) कोल्लेरू झील | पुलीकट झील तमिलनाडु व आन्ध्र प्रदेश दोनों राज्यों में स्थित है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में और 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है। |
| 10. | तेलंगाना | हुसैनसागर झील | हुसैनसागर झील हैदराबाद व सिकंदराबाद के मध्य स्थित है। हैदराबाद व सिकंदराबाद को जुड़वां शहर कहा जाता है। |
| 11. | ओडिशा | चिल्का झील | चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील है। |
| 12. | महाराष्ट्र | लोनार झील | |
| 13. | केरल | (i) वेम्बनाड झील (ii) पेरियार झील (iii) अष्टमुदी (अष्टमुड़ी) झील | वेम्बनाड झील एक लैगून झील है और यह भारत की सबसे लंबी झील है। यह नौकायन के लिए प्रसिद्ध है। खासकर अपने हाउसबोट क्रूज और पारंपरिक सर्प नौका दौड़ (नेहरू ट्रॉफी बोट रेस) के लिए। |
| 14. | हिमाचल प्रदेश | (i) खज्जियार झील (ii) सूरज ताल झील (iii) चंद्र ताल झील (iv) भृगु झील | |
| 15. | चंडीगढ़ | सुखना झील | |
| 16. | गुजरात | उकाई झील | उकाई झील (कृत्रिम झील है) गुजरात में ताप्ती नदी पर बने उकाई बांध का जलाशय है। |
| 17. | मध्य प्रदेश | गाँधी सागर झील | गाँधी सागर झील (कृत्रिम झील है) मध्य प्रदेश में चंबल नदी पर बने गाँधी सागर बांध का जलाशय है। |