नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (08 June 2026) in Hindi With PDF Notes में हम आज से पहले के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इसके साथ ही इस पोस्ट का PDF Notes, आने वाले Sunday को Weekly Current Affairs वाले Post में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।
हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे।
हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।
महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
🌹1. 5 जून को दुनिया भर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 2026।
- 5 June 1972 को UNEP (United Nations Environment Programme) की स्थापना हुई थी।
- UNEP का मुख्यालय Nairobi (Kenya) में है।
- 2026 में इसका वैश्विक आयोजन बाकू (अजरबैजान) में हो रहा है अर्थात इसका मेजबान देश अजरबैजान है।
- इस बार हैजटैग (#) Now For climate स्टार्ट किया गया है।
- इस बार की थीम Climate action inspired by nature for Our future है।
🌹2. बेंगलुरु में कैंपस खोलने के लिए UK की यूनिवर्सिटी ऑफ़ लिवरपूल को मिली अनुमति।
- इस परिसर की स्थापना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के विजन के अंतर्गत की जा रही है, जिसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है।
- भारत में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP – National Education Policy) 2020 कस्तूरीरंगन समिति के सिफारिस पर लाया गया है।
- यूनाइटेड किंगडम (UK) की राजधानी लंदन है।
- UK के वर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) हैं।
🌹3. उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पूर्व CAG विनोद राय द्वारा संपादित किताब “व्हेन ऑडिट मैटर्स” का किया विमोचन।
- यह पुस्तक रूपा Publication द्वारा लॉन्च हुई है।
- CAG का फुल फॉर्म Comptroller and Auditor General होता है। हिंदी में इसे ‘भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक‘ कहा जाता है।
- यह भारतीय संविधान (अनुच्छेद 148-151) के तहत एक सर्वोच्च और स्वतंत्र संवैधानिक प्राधिकरण है। यह सरकार की आय और व्यय (खर्चों) का ऑडिट (लेखापरीक्षा) करने वाली सबसे बड़ी संस्था है।
- स्वतंत्र भारत के पहले नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) वी. नरहरि राव (V. Narahari Rao) थे।
- भारत के वर्तमान नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के. संजय मूर्ति हैं।
🌹4. मेटे फ्रेडरिकसेन लगातार तीसरी बार बनी डेनमार्क की प्रधानमंत्री।
- डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन है।
- विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड (Greenland) है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है। इस पर राजनैतिक रूप से डेनमार्क (Denmark) का अधिकार है।
🌹5. महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में भारत की जैस्मिन लंबोरिया बनी वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर।
- मीनाक्षी हुड्डा 48 किग्रा वर्ग में बनी वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर।
🌹6. केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने पूरे भारत में जमीनी स्तर के इनोवेटर्स को सशक्त बनाने के लिए “नवाचार मंत्र” किया लॉन्च।
- इसे कौशल विकाश मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
🌹7. लोकसभा के पूर्व महासचिव और संविधान विशेषज्ञ सुभाष सी. कश्यप का 97 साल की उम्र में हुआ निधन।
- 2015 में इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- भारत सरकार द्वारा ‘एक साथ चुनाव’ (One Nation, One Election) के कानूनी ढांचे पर गठित उच्च स्तरीय समिति के वे सदस्य थे।
🌹8. हाल ही में 6 जून को विश्व कीट जागरूकता दिवस मनाया गया है।
🌹9. सुरहा ताल (सुरहा झील) बनी भारत की 100वीं रामसर साइट।
- यह झील उत्तर प्रदेश राज्य के बलिया जिले में स्थित है।
- सुरहा ताल (सुरहा झील) को आधिकारिक तौर पर जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (Jai Prakash Narayan Bird Sanctuary) के नाम से जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित एक प्राकृतिक गोखुर झील (Oxbow Lake) है, जिसे भारत का 100वां रामसर स्थल (Ramsar Site) घोषित किया गया है।
- भारत की पहली रामसर साइट चिल्का झील (ओडिशा) है।
- रामसर कन्वेंशन (Ramsar Convention) 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में अपनाया गया था। यह आर्द्रभूमियों (Wetlands) के संरक्षण और उनके बुद्धिमानी से उपयोग के लिए की गई एक अंतरराष्ट्रीय संधि है। यह संधि आधिकारिक तौर पर 21 दिसंबर 1975 को लागू हुई थी।
- भारत ने 1 फरवरी, 1982 को रामसर कन्वेंशन (आर्द्रभूमि सम्मेलन) पर हस्ताक्षर किया था।
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) 2 फरवरी को मनाया जाता है।
🌹10. अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी “प्रिंसेस ऑफ़ अस्तुरियास अवार्ड” जीतने वाले बने पहले फुटबॉलर।
- अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires) है।
Today Current Affairs MCQs
1. हाल ही में भारत की 100वीं रामसर साइट के रूप में किस झील को घोषित किया गया है?
a) चिल्का झील
b) वुलर झील
c) सुरहा ताल
d) लोकटक झील
c) सुरहा ताल
2. विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का वैश्विक मेजबान देश कौन है?
a) केन्या
b) अजरबैजान
c) ब्राजील
d) भारत
b) अजरबैजान
3. “When Audit Matters” पुस्तक का विमोचन किसने किया?
a) जगदीप धनखड़
b) द्रौपदी मुर्मू
c) सी. पी. राधाकृष्णन
d) नरेंद्र मोदी
c) सी. पी. राधाकृष्णन
4. भारत में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) किस समिति की सिफारिशों पर आधारित है?
a) कोठारी समिति
b) कस्तूरीरंगन समिति
c) राधाकृष्णन समिति
d) मुदालियर समिति
b) कस्तूरीरंगन समिति
5. महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर कौन बनी हैं?
a) निकहत ज़रीन
b) जैस्मिन लंबोरिया
c) लवलीना बोरगोहेन
d) मीनाक्षी हुड्डा
b) जैस्मिन लंबोरिया
6. UNEP का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
a) जिनेवा
b) न्यूयॉर्क
c) नैरोबी
d) पेरिस
c) नैरोबी
7. हाल ही में बेंगलुरु में कैंपस खोलने की अनुमति किस विदेशी विश्वविद्यालय को मिली है?
a) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
b) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
c) यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल
d) यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग
c) यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल
8. विश्व कीट जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
a) 4 जून
b) 5 जून
c) 6 जून
d) 7 जून
c) 6 जून
9. वर्तमान भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कौन हैं?
a) विनोद राय
b) राजीव महर्षि
c) गिरीश चंद्र मुर्मू
d) के. संजय मूर्ति
d) के. संजय मूर्ति
10. विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
a) 22 अप्रैल
b) 5 जून
c) 21 मार्च
d) 16 सितंबर
b) 5 जून
11. डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार कौन चुनी गई हैं?
a) मार्ग्रेटे वेस्टेगर
b) हेले थॉर्निंग-श्मिट
c) मेटे फ्रेडरिकसेन
d) इंगे स्टोजबर्ग
c) मेटे फ्रेडरिकसेन
12. “नवाचार मंत्र” कार्यक्रम किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?
a) शिक्षा मंत्रालय
b) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
c) कौशल विकास मंत्रालय
d) MSME मंत्रालय
c) कौशल विकास मंत्रालय
13. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की स्थापना कब हुई थी?
a) 24 अक्टूबर 1945
b) 5 जून 1972
c) 21 दिसंबर 1975
d) 2 फरवरी 1971
b) 5 जून 1972
14. “When Audit Matters” पुस्तक का संपादन किसने किया है?
a) के. संजय मूर्ति
b) सुभाष सी. कश्यप
c) विनोद राय
d) एन. गोपालस्वामी
c) विनोद राय
15. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?
a) मेडागास्कर
b) बोर्नियो
c) ग्रीनलैंड
d) न्यू गिनी
c) ग्रीनलैंड
16. भारत की पहली रामसर साइट कौन-सी थी?
a) सुरहा ताल
b) लोकटक झील
c) वुलर झील
d) चिल्का झील
d) चिल्का झील
17. लोकसभा के पूर्व महासचिव एवं संविधान विशेषज्ञ सुभाष सी. कश्यप को किस सम्मान से सम्मानित किया गया था?
a) पद्म विभूषण
b) पद्म भूषण
c) पद्म श्री
d) भारत रत्न
b) पद्म भूषण
18. रामसर कन्वेंशन किस देश के रामसर शहर में अपनाया गया था?
a) तुर्की
b) ईरान
c) इराक
d) मिस्र
b) ईरान
19. विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम क्या है?
a) Beat Plastic Pollution
b) Ecosystem Restoration
c) Climate Action Inspired by Nature for Our Future
d) Only One Earth
c) Climate Action Inspired by Nature for Our Future
20. मीनाक्षी हुड्डा किस भार वर्ग में वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर बनी हैं?
a) 45 किग्रा
b) 48 किग्रा
c) 50 किग्रा
d) 52 किग्रा
b) 48 किग्रा
21. CAG का उल्लेख भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में किया गया है?
a) 124-147
b) 280-281
c) 148-151
d) 324-329
c) 148-151
22. यूनाइटेड किंगडम (UK) के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन हैं?
a) बोरिस जॉनसन
b) ऋषि सुनक
c) डेविड कैमरून
d) कीर स्टार्मर
d) कीर स्टार्मर
23. “प्रिंसेस ऑफ अस्तुरियास अवार्ड” जीतने वाले पहले फुटबॉलर कौन बने हैं?
a) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
b) डिएगो माराडोना
c) लियोनेल मेसी
d) किलियन एम्बाप्पे
c) लियोनेल मेसी
24. सुरहा ताल किस जिले में स्थित है?
a) प्रयागराज
b) वाराणसी
c) गोरखपुर
d) बलिया
d) बलिया
25. विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के लिए शुरू किया गया आधिकारिक हैशटैग क्या है?
a) #SaveEarth
b) #ActNow
c) #NowForClimate
d) #GreenFuture
c) #NowForClimate