नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (06 June 2026) in Hindi With PDF Notes में हम आज से पहले के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इसके साथ ही इस पोस्ट का PDF Notes, आने वाले Sunday को Weekly Current Affairs वाले Post में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।
हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे।
हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।
महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
🌹1. Microsoft ने AI-डिजाइन वाली “Majorana 2” क्वांटम चिप की लॉन्च।
- Microsoft की स्थापना 1975 में हुई थी।
- Microsoft के संस्थापक Bill Gates और Paul Allen हैं।
- Microsoft का मुख्यालय Redmond, Washington (USA) में है।
- Microsoft के वर्तमान CEO Satya Nadella हैं।
🌹2. NASA ने की छह महीने की खामोशी के बाद मंगल ऑर्बिटर Maven मिशन के समाप्ति की घोषणा।
🌹3. भारत के UPI ने कंबोडिया के ACLEDA बैंक के साथ की साझेदारी।
- UPI = Unified Payments Interface
- अब UPI को स्वीकार करने वाले देशों की संख्या 9 हो चुकी है। (सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका, कंबोडिया)
- कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह है।
- SINBEX अभ्यास भारत और कंबोडिया के बिच होती है।
🌹4. हाल ही में IndiaAI Data Lab स्थापित करने वाली भारत की पहली निजी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बानी है।
🌹5. 5 देश बने UN सुरक्षा परिषद् के गैर-स्थायी सदस्य।
- संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
- ‘संयुक्त राष्ट्र’ (United Nations) नाम का सुझाव तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट (Franklin D. Roosevelt) ने दिया था।
- संयुक्त राष्ट्र (UN) का मुख्य मुख्यालय मैनहट्टन द्वीप पर, न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका (New York City, USA) में स्थित है।
- वर्तमान सदस्य देश: 193 हैं। नवीनतम सदस्य: South Sudan (2011 में 193वाँ सदस्य बना)।
- UN के कुल 6 अंग हैं, जिसमे सबसे पावरफुल अंग सुरक्षा परिषद् है।
- UN के सुरक्षा परिषद् में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिसमे 5 स्थाई सदस्य (चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम (UK) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) होते हैं और 10 अस्थाई सदस्य होते है।
- अस्थाई सदस्य का कार्य काल 2 वर्ष होता है।
- अभी इन 10 अस्थाई सदस्य में 5 नए देश शामिल हुए है, वे देश हैं :- ऑस्ट्रिया, किर्गिज़स्तान, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो और ज़िम्बाब्वे।
🌹6. बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान को UNGA के 81वें सत्र का अध्यक्ष किया गया नियुक्त।
- UN के कुल 6 अंग हैं, जिसमे से एक UNGA (United Nations General Assembly – संयुक्त राष्ट्र महासभा) है।
- UN के सभी सदस्य देश इसके सदस्य होते हैं अर्थात वर्तमान में इसके 193 सदस्य देश हैं। इसी कारण इसे विश्व का लघु संसद कहते हैं।
- UNGA का हर साल एक सत्र चलता है, अभी 81वें सत्र के अध्यक्ष बांग्लादेश के विदेश मंत्री को बनाया गया है। बांग्लादेश दूसरी बार इसका अध्यक्ष बना है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का विषय (थीम) “Restoring Trust, Managing Transformation: A United Nations That Delivers for All” (विश्वास की बहाली, परिवर्तन का प्रबंधन: सभी के लिए काम करने वाला संयुक्त राष्ट्र) है।
- भारत ने 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की अध्यक्षता प्राप्त की थी। प्रसिद्ध भारतीय राजनयिक और स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती विजया लक्ष्मी पंडित इस पद के लिए चुनी गई थीं। वह महासभा के 8वें सत्र के लिए इसकी अध्यक्ष बनीं, और इस ऐतिहासिक पद को संभालने वाली आज तक की एकमात्र भारतीय और विश्व की पहली महिला हैं।
🌹7. हाल ही में जारी अखिल भारतीय औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP – Index of Industrial Production) का आधार वर्ष 2022 – 23 है।
- इसे MoSPI (Ministry of Statistics and Programme Implementation) (सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय) द्वारा जारी किया जाता है।
🌹8. हाल ही में 1800 साल पुरानी विशाल “पोटैटो पैच” कोरल लक्षद्वीप में खोजी गई है।
🌹9. स्वीडन के कर्ट बर्गफोर्स फाउंडेशन ने “आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग” को “फ़ूड प्लैनेट प्राइज 2026” से किया सम्मानित।
- इसमें 1.5 मिलियन डॉलर (15 लाख डॉलर) की इनाम राशि दी जाएगी।
- स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम (Stockholm) है।
- स्वीडन की मुद्रा स्वीडिश क्रोना (Swedish Krona – SEK) है।
- स्वीडन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का नवीनतम और 32वां सदस्य है।
🌹10. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद् के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता।
- चेरी-ब्लॉज्म फेस्टिवल शिलांग में मनाया जाता है।
- भारत में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास (DoNER) मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया हैं।
- असम राइफल्स का मुख्यालय मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित है।
- असम राइफल्स की स्थापना 24 मार्च 1835 को हुई थी।
- असम राइफल्स के वर्तमान महानिदेशक (Head) लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा हैं।
- बांग्ला फेस्टिवल मेघालय में मनाया जाता है, इस फेस्टिवल को Hundred Drum Festival भी कहा जाता है।
Today Current Affairs MCQs
1. हाल ही में किस निजी विश्वविद्यालय ने भारत का पहला IndiaAI Data Lab स्थापित किया है?
a) अमिटी विश्वविद्यालय
b) चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
c) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
d) शारदा विश्वविद्यालय
b) चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
2. “Majorana 2” किस कंपनी द्वारा लॉन्च की गई AI-डिज़ाइन वाली क्वांटम चिप है?
a) Google
b) IBM
c) Microsoft
d) Intel
c) Microsoft
3. हाल ही में किस मिशन की समाप्ति की घोषणा NASA ने छह महीने की खामोशी के बाद की?
a) Voyager-2
b) Juno
c) Maven
d) Curiosity
c) Maven
4. UPI ने हाल ही में किस देश के ACLEDA बैंक के साथ साझेदारी की है?
a) नेपाल
b) थाईलैंड
c) कंबोडिया
d) वियतनाम
c) कंबोडिया
5. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल कितने सदस्य होते हैं?
a) 10
b) 12
c) 15
d) 20
c) 15
6. हाल ही में खोजी गई 1800 वर्ष पुरानी विशाल “पोटैटो पैच” कोरल कहाँ खोजी गई?
a) अंडमान एवं निकोबार
b) लक्षद्वीप
c) कच्छ की खाड़ी
d) चिल्का झील
b) लक्षद्वीप
7. Microsoft के वर्तमान CEO कौन हैं?
a) बिल गेट्स
b) स्टीव बाल्मर
c) सत्य नडेला
d) पॉल एलन
c) सत्य नडेला
8. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुने गए देशों में कौन शामिल है?
a) जापान
b) जर्मनी
c) किर्गिज़स्तान
d) कनाडा
c) किर्गिज़स्तान
9. UPI का पूर्ण रूप क्या है?
a) Universal Payment Interface
b) Unified Payment Interface
c) Unified Payments Interface
d) Universal Payments Integration
c) Unified Payments Interface
10. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के अध्यक्ष कौन नियुक्त किए गए हैं?
a) एंटोनियो गुटेरेस
b) खलीलुर रहमान
c) मोहम्मद यूनुस
d) अब्दुल मोमेन
b) खलीलुर रहमान
11. संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना कब हुई थी?
a) 26 जून 1945
b) 15 अगस्त 1947
c) 24 अक्टूबर 1945
d) 10 दिसंबर 1948
c) 24 अक्टूबर 1945
12. भारत और कंबोडिया के बीच आयोजित सैन्य अभ्यास का नाम क्या है?
a) मित्र शक्ति
b) हैंड-इन-हैंड
c) SINBEX
d) गरुड़ शक्ति
c) SINBEX
13. IIP (Index of Industrial Production) का नया आधार वर्ष क्या है?
a) 2011-12
b) 2015-16
c) 2020-21
d) 2022-23
d) 2022-23
14. संयुक्त राष्ट्र महासभा को “विश्व की लघु संसद” क्यों कहा जाता है?
a) इसमें केवल G20 देश शामिल हैं।
b) इसमें सुरक्षा परिषद के सदस्य होते हैं।
c) इसमें सभी सदस्य राष्ट्र शामिल होते हैं।
d) इसका मुख्यालय संसद भवन जैसा है।
c) इसमें सभी सदस्य राष्ट्र शामिल होते हैं।
15. “फूड प्लैनेट प्राइज 2026” से किस पहल को सम्मानित किया गया?
a) प्राकृतिक खेती मिशन गुजरात
b) पंजाब ऑर्गेनिक मिशन
c) आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग
d) मिशन ऑर्गेनिक वैली सिक्किम
c) आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग
16. Microsoft का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
a) कैलिफोर्निया
b) रेडमंड, वाशिंगटन
c) न्यूयॉर्क
d) टेक्सास
b) रेडमंड, वाशिंगटन
17. पूर्वोत्तर परिषद् के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता किसने की?
a) ज्योतिरादित्य सिंधिया
b) नरेंद्र मोदी
c) अमित शाह
d) राजनाथ सिंह
c) अमित शाह
18. UN सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
a) 1 वर्ष
b) 2 वर्ष
c) 3 वर्ष
d) 5 वर्ष
b) 2 वर्ष
19. स्वीडन की मुद्रा क्या है?
a) यूरो
b) क्रोनर
c) स्वीडिश क्रोना (SEK)
d) फ्रैंक
c) स्वीडिश क्रोना (SEK)
20. “United Nations” नाम सुझाने का श्रेय किसे दिया जाता है?
a) हैरी टुमैन
b) वुडरो विल्सन
c) फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट
d) विंस्टन चर्चिल
c) फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट
21. भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता पहली बार कब प्राप्त की थी?
a) 1947
b) 1950
c) 1953
d) 1962
c) 1953
22. असम राइफल्स का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
a) गुवाहाटी
b) इंफाल
c) आइजोल
d) शिलांग
d) शिलांग
23. MoSPI का पूर्ण रूप क्या है?
a) Ministry of Statistical Planning and Information
b) Ministry of Statistics and Programme Implementation
c) Ministry of Social Planning and Innovation
d) Ministry of State Planning and Industries
b) Ministry of Statistics and Programme Implementation
24. स्वीडन NATO का कौन-सा सदस्य देश बना है?
a) 29वां
b) 30वां
c) 31वां
d) 32वां
d) 32वां
25. बांग्ला फेस्टिवल, जिसे Hundred Drum Festival भी कहा जाता है, किस राज्य में मनाया जाता है?
a) नागालैंड
b) अरुणाचल प्रदेश
c) मेघालय
d) मणिपुर
c) मेघालय