नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (05 June 2026) in Hindi With PDF Notes में हम आज से पहले के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इसके साथ ही इस पोस्ट का PDF Notes, आने वाले Sunday को Weekly Current Affairs वाले Post में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।
हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे।
हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।
महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
🌹1. DRDO और IAF ने Rudra M-ii, एयर-टू-सरफेस मिसाइल का किया सफल उड़ान परीक्षण।
- DRDO = Defence Research and Development Organisation
- DRDO का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
- DRDO के वर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह हैं।
- IAF = Indian Air Force (भारतीय वायु सेना)
- भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।
- वर्तमान में वायु सेना के अध्यक्ष अमर प्रीत सिंह हैं।
- भारतीय वायु सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
- भारतीय वायु सेना के प्रथम भारतीय प्रमुख एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी थे।
- ऑपरेशन सफेद सागर भारतीय वायु सेना द्वारा कारगिल युद्ध (1999) के दौरान चलाया गया था।
🌹2. हाल ही में आक्रामकता के शिकार निर्दोष बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 4 जून को मनाया गया।
- इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है।
🌹3. ओडिशा के पुरी में प्रारंभ हुई BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की पहली प्रत्यक्ष बैठक (2026 में पहली बार offline बैठक हुई, इससे पहले जो बैठक 2026 में हुई थी वह online हुई थी।)।
- BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह के बैठक का उद्देश्य आपदा जोखिम को कम करना और टिकाऊ विकाश करना है।
- 2026 में BRICS का मेजबान देश भारत है।
- 2026 में BRICS का थीम है :- निर्भरता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण।
- 2026 में BRICS के 18वें क्रम के बैठक भारत में हो रहे हैं।
- वर्तमान में 10 देश BRICS के सदस्य हैं। :- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इंडोनेशिया।
- BRICS में शामिल होने वाला नया देश इंडोनेशिया है।
🌹4. भारत में छिपकली के “मेसालिना” वंश का पहला पक्का सबूत “मेसालिना बिश्नोई” की राजस्थान (बीकानेर के गजनेर नमक स्थान पर) में हुई खोज।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा हैं।
- राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे हैं।
🌹5. 3 जून को मनाया गया विश्व साइकिल दिवस 2026।
- इसका थीम है = एक हरियाली भरे भविष्य के लिए साइकिल चलाना।
🌹6. हाल ही में गुजरात राज्य सरकार ने ऑपरेशन डेल्टा हंट शुरू किया है।
- इस ऑपरेशन का उद्देश्य राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी घुसपैठियों (विशेषकर बांग्लादेशी नागरिकों) का पता लगाकर उन्हें पकड़ना और उनके नेटवर्क को समाप्त करना है।
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल हैं।
- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं।
🌹7. ICC ने शासन संबंधी उल्लंघनों के कारण कनाडा क्रिकेट संघ की सदस्यता की निलंबित।
- यह निर्णय अहमदाबाद के बैठक में लिया गया।
- ICC = International Cricket Council
- ICC का मुख्यालय दुबई में है।
- ICC के वर्तमान हेड जय शाह हैं।
- कनाडा की राजधानी ओटावा है।
- कनाडा का प्रधानमंत्री मार्क कार्नी हैं।
🌹8. लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE का चेयरमैन किया गया नियुक्त।
- CBSE = Central Board of Secondary Education (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- CBSE के सचिव वरूण भारद्वाज हैं।
🌹9. जल शक्ति मंत्रालय और ANRF ने जल क्षेत्र के स्टार्टअप्स को सहायता देने के लिए “MAHA जल मिशन” किया शुरू।
- इस मिशन को नई दिल्ली में लॉन्च किया गया।
- MAHA जल मिशन में MAHA का अर्थ है = Mission for Advancement in High-impact Areas
- ANRF = Anusandhan National Research Foundation
🌹10. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने असम के मूगा सिल्क के लिए “सेनेहजोरी” मिशन किया लॉन्च।
- ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया उत्तर पूर्वी भारत के विकाश मंत्री हैं।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं।
- असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य हैं।
Today Current Affairs MCQs
1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अवैध विदेशी घुसपैठियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन डेल्टा हंट” शुरू किया है?
a) असम
b) गुजरात
c) राजस्थान
d) पश्चिम बंगाल
b) गुजरात
2. “मेसालिना बिश्नोई” किससे संबंधित है?
a) पक्षी की नई प्रजाति
b) छिपकली की नई प्रजाति
c) साँप की नई प्रजाति
d) मछली की नई प्रजाति
b) छिपकली की नई प्रजाति
3. DRDO का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
a) बेंगलुरु
b) हैदराबाद
c) नई दिल्ली
d) पुणे
c) नई दिल्ली
4. 3 जून 2026 को मनाए गए विश्व साइकिल दिवस की थीम क्या थी?
a) Cycling for Better Health
b) Ride for Nature
c) एक हरियाली भरे भविष्य के लिए साइकिल चलाना
d) Sustainable Mobility for All
c) एक हरियाली भरे भविष्य के लिए साइकिल चलाना
5. हाल ही में सफलतापूर्वक परीक्षण की गई Rudra M-II क्या है?
a) एयर-टू-एयर मिसाइल
b) बैलिस्टिक मिसाइल
c) एयर-टू-सरफेस मिसाइल
d) एंटी-टैंक मिसाइल
c) एयर-टू-सरफेस मिसाइल
6. BRICS में शामिल होने वाला नवीनतम सदस्य देश कौन है?
a) मिस्र
b) ईरान
c) UAE
d) इंडोनेशिया
d) इंडोनेशिया
7. ICC का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
a) लंदन
b) मेलबर्न
c) दुबई
d) सिंगापुर
c) दुबई
8. “आक्रामकता के शिकार निर्दोष बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” कब मनाया जाता है?
a) 1 जून
b) 2 जून
c) 3 जून
d) 4 जून
d) 4 जून
9. वर्तमान में BRICS के कुल कितने सदस्य देश हैं?
a) 5
b) 8
c) 10
d) 12
c) 10
10. भारतीय वायु सेना के वर्तमान प्रमुख कौन हैं?
a) मनोज पांडे
b) उपेंद्र द्विवेदी
c) अमर प्रीत सिंह
d) राजेश कुमार सिंह
c) अमर प्रीत सिंह
11. BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की पहली प्रत्यक्ष बैठक कहाँ आयोजित हुई?
a) भुवनेश्वर
b) कोलकाता
c) पुरी
d) विशाखापट्टनम
c) पुरी
12. कनाडा क्रिकेट संघ की सदस्यता किस संस्था ने निलंबित की?
a) BCCI
b) ACC
c) ICC
d) MCC
c) ICC
13. भारतीय वायु सेना की स्थापना कब हुई थी?
a) 15 अगस्त 1947
b) 26 जनवरी 1950
c) 8 अक्टूबर 1932
d) 1 अप्रैल 1935
c) 8 अक्टूबर 1932
14. CBSE के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) वरुण भारद्वाज
b) लोखंडे प्रशांत सीताराम
c) संजय कुमार
d) अतुल करवाल
b) लोखंडे प्रशांत सीताराम
15. MAHA जल मिशन में MAHA का पूर्ण रूप क्या है?
a) Mission for Advanced Hydro Activities
b) Mission for Advancement in High-impact Areas
c) Modern Approach for Hydro Administration
d) Mission for Aquatic Habitat Advancement
b) Mission for Advancement in High-impact Areas
16. “ऑपरेशन सफेद सागर” किस युद्ध के दौरान चलाया गया था?
a) 1962 भारत-चीन युद्ध
b) 1965 भारत-पाक युद्ध
c) 1971 भारत-पाक युद्ध
d) कारगिल युद्ध 1999
d) कारगिल युद्ध 1999
17. कनाडा की राजधानी क्या है?
a) टोरंटो
b) वैंकूवर
c) मॉन्ट्रियल
d) ओटावा
d) ओटावा
18. “सेनेहजोरी” मिशन किस राज्य के मूगा सिल्क से संबंधित है?
a) मणिपुर
b) नागालैंड
c) असम
d) मेघालय
c) असम
19. DRDO का पूर्ण रूप क्या है?
a) Defence Research and Development Organisation
b) Department of Research and Defence Operations
c) Defence Regulation and Development Office
d) Directorate of Research and Defence Organisation
a) Defence Research and Development Organisation
20. BRICS 2026 की थीम क्या है?
a) One Earth One Family One Future
b) Building Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability
c) Shared Growth for Global Peace
d) Inclusive Development for All
b) Building Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability
21. भारतीय वायु सेना के प्रथम भारतीय प्रमुख कौन थे?
a) अर्जन सिंह
b) सुब्रतो मुखर्जी
c) बी.एस. धनोआ
d) विवेक राम चौधरी
b) सुब्रतो मुखर्जी
22. MAHA जल मिशन किस मंत्रालय के सहयोग से शुरू किया गया?
a) ग्रामीण विकास मंत्रालय
b) पर्यावरण मंत्रालय
c) जल शक्ति मंत्रालय
d) कृषि मंत्रालय
c) जल शक्ति मंत्रालय
23. ICC के वर्तमान अध्यक्ष (Chairman) कौन हैं?
a) ग्रेग बार्कले
b) जय शाह
c) रिचर्ड थॉम्पसन
d) सौरव गांगुली
b) जय शाह
24. राजस्थान के किस स्थान पर “मेसालिना बिश्नोई” की खोज की गई?
a) सांभर झील
b) रणथंभौर
c) गजनेर नमक स्थल, बीकानेर
d) माउंट आबू
c) गजनेर नमक स्थल, बीकानेर
25. “सेनेहजोरी” मिशन का शुभारंभ किस केंद्रीय मंत्री ने किया?
a) किरेन रिजिजू
b) सर्वानंद सोनोवाल
c) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
d) अश्विनी वैष्णव
c) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया