phynomagk logo

Daily Current Affairs (01 June 2026) in Hindi With PDF Notes

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (01 June 2026) in Hindi With PDF Notes में हम आज से पहले के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इसके साथ ही इस पोस्ट का PDF Notes, आने वाले Sunday को Weekly Current Affairs वाले Post में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।

हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे।

हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।

🌹1. हाल ही में 30 मई को “हिंदी पत्रकारिता दिवस” मनाया गया।
  • यह हर साल हिंदी भाषा में पहले समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड के प्रकाशन की याद में मनाया जाता है।
🌹2. छत्तीसगढ़ सरकार ने 200 करोड़ रूपये की “आदर्श शहर समृद्धि योजना” की शुरू।
  • छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव सहाय हैं।
  • इस योजना का उद्देश्य छोटे शहरों, कस्बों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आधुनिक नागरिक सुविधाएं प्रदान करना है ताकि उभरते हुए शहरी क्षेत्र बड़े शहरों की बराबरी कर सकें।
🌹3. UN ने दो भारतीय शांतिरक्षकों को मरणोपरांतडैग हैमरशोल्ड मेडल” से करेगा सम्मानित।
  • वे दो भारतीय रक्षक हवलदार हरभजन सिंह और नायब सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान हैं।
  • यह UNO का सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • डैग हैमरशोल्ड UNO के पूर्व महासचिव हैं।
  • यह अवार्ड मरणोपरांत ही मिलता है।
🌹4. 29 मई 2026 को नेपाल ने अपना 19वां गणतंत्र दिवस मनाया।
  • नेपाल की राजधानी काठमांडू है।
  • नेपाल की मुद्रा नेपाली रुपया है।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह है।
  • नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल है।
🌹5. केरलम में खोजी गई सदाबहार पेड़ की नई प्रजातिहम्बोल्टिया नैरियना“।
  • इसे केरलम के शेंदरूनी वन्यजीव अभ्यारण्य में खोजा गया है।
🌹6. PT उषा और दिलीप टिर्की ने भारत के पहले ओलंपिक हॉकी स्वर्ण पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन (लॉन्च किया)।
  • पुस्तक का नाम India’s Olympic Gold : Hockey Triumph at Amsterdam है तथा इसके लेखक K. अरुमुगम हैं।
  • PT उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष हैं।
  • दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया के अध्यक्ष हैं।
  • यह पुस्तक मुख्य रूप से 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम द्वारा जीते गए पहले ऐतिहासिक ओलंपिक स्वर्ण पदक के विषय पर आधारित है।
  • भारत ने ओलंपिक के अंदर हॉकी में अबतक कुल 8 Gold जीते हैं।
🌹7. हाल ही में तेलंगाना, सरकारी जूनियर कॉलेजों (Intermediate College) में मुफ्त नाश्ता और मध्याह्न भोजन दोनों योजनाएं शुरू करने वाला बना भारत का पहला राज्य
  • तेलंगाना के मुख्य मंत्री रेवन्थ रेड्डी है।
  • तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला हैं।
🌹8. भारत सरकार द्वारा कोलकाता को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह के मुख्य मेजबान शहर किया गया घोषित।
  • कोलकाता हुगली नदी के किनारे स्थित है।
🌹9. 28 मई को मनाया गया विश्व हंगर दिवस 2026
  • थीम है :- भुखमरी का अंत हमारे हाथों में है
🌹10. केरलम सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के लिए “प्रोजेक्ट जीरो” किया शुरू।
  • केरलम के मुख्य मंत्री V.D. सतीशन है।
  • इस योजना का उद्देश्य है :- भ्रष्टाचार मुक्त राज्य
  • इस योजना के तहत जो व्यक्ति भ्रष्टाचार का Video देगा उसे ईनाम के रूप में 5,000 रुपया दिया जायेगा और सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त राखी जाएगी।

Today Current Affairs MCQs

1. हाल ही में किस राज्य ने सरकारी जूनियर कॉलेजों में मुफ्त नाश्ता और मध्याह्न भोजन दोनों योजनाएं शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है?

a) तमिलनाडु

b) तेलंगाना

c) कर्नाटक

d)  केरल

b) तेलंगाना

2. “उदन्त मार्तण्ड” किस कारण से प्रसिद्ध है?

a) पहला हिंदी समाचार पत्र

b) पहला अंग्रेजी समाचार पत्र

c) पहला उर्दू समाचार पत्र

d) पहला मराठी समाचार पत्र

a) पहला हिंदी समाचार पत्र

3. “डैग हैमरशोल्ड मेडल” किस संगठन द्वारा प्रदान किया जाता है?

a) UNESCO

b) WHO

c) संयुक्त राष्ट्र संगठन

d)  IMF

c) संयुक्त राष्ट्र संगठन

4. 29 मई 2026 को नेपाल ने कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाया?

a) 17वां

b) 18वां

c) 19वां

d)  20वां

c) 19वां

5. “India’s Olympic Gold: Hockey Triumph at Amsterdam” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

a) पी.टी. उषा

b) दिलीप टिर्की

c) के. अरुमुगम

d) अभिनव बिंद्रा

c) के. अरुमुगम

6. विश्व हंगर दिवस 2026 की थीम क्या थी?

a) Food for All

b) Hunger Free Future

c) End Hunger Together

d) भुखमरी का अंत हमारे हाथों में है

d) भुखमरी का अंत हमारे हाथों में है

7. “आदर्श शहर समृद्धि योजना” किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?

a) ओडिशा

b) झारखंड

c) छत्तीसगढ़

d)  मध्य प्रदेश

c) छत्तीसगढ़

8. नेपाल की मुद्रा क्या है?

a) टका

b) नेपाली रुपया

c) भूटानी नगुल्ट्रम

d) रेनमिन्बी

b) नेपाली रुपया

9. “हम्बोल्टिया नैरियना” क्या है?

a) पक्षी की नई प्रजाति

b) मछली की नई प्रजाति

c) सदाबहार वृक्ष की नई प्रजाति

d) औषधीय घास की नई प्रजाति

c) सदाबहार वृक्ष की नई प्रजाति

10. डैग हैमरशोल्ड कौन थे?

a) विश्व बैंक अध्यक्ष

b) संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव

c) WHO प्रमुख

d)  नोबेल समिति अध्यक्ष

b) संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव

11. कोलकाता किस नदी के किनारे स्थित है?

a) गंगा

b) दामोदर

c) हुगली

d)  तीस्ता

c) हुगली

12. 30 मई को कौन-सा दिवस मनाया जाता है?

a) राष्ट्रीय प्रेस दिवस

b) हिंदी पत्रकारिता दिवस

c) विश्व मीडिया दिवस

d) पत्रकार सुरक्षा दिवस

b) हिंदी पत्रकारिता दिवस

13. भारत के पहले ओलंपिक हॉकी स्वर्ण पदक का संबंध किस ओलंपिक से है?

a) लंदन 1948

b) बर्लिन 1936

c) एम्स्टर्डम 1928

d) हेलसिंकी 1952

c) एम्स्टर्डम 1928

14. छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

a) मोहन यादव

b) विष्णु देव साय

c) भजन लाल शर्मा

d) पुष्कर सिंह धामी

b) विष्णु देव साय

15. डैग हैमरशोल्ड मेडल की एक प्रमुख विशेषता क्या है?

a) केवल जीवित व्यक्तियों को दिया जाता है

b) खेल क्षेत्र में दिया जाता है

c) मरणोपरांत प्रदान किया जाता है

d) केवल वैज्ञानिकों को दिया जाता है

c) मरणोपरांत प्रदान किया जाता है

16. शेंदरूनी वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

a) कर्नाटक

b) तमिलनाडु

c) केरल

d) गोवा

c) केरल

17. भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह का मुख्य मेजबान शहर किसे घोषित किया है?

a) नई दिल्ली

b) वाराणसी

c) कोलकाता

d) जयपुर

c) कोलकाता

18. भारत ने ओलंपिक हॉकी में अब तक कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

a) 6

b) 7

c) 8

d) 9

c) 8

19. केरल सरकार द्वारा शुरू किए गए “प्रोजेक्ट जीरो” का मुख्य उद्देश्य क्या है?

a) बेरोजगारी समाप्त करना

b) भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना

c) गरीबी उन्मूलन

d)  जल संरक्षण

b) भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना

20. तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

a) रेवंत रेड्डी

b)  के. चंद्रशेखर राव

c) सिद्धारमैया

d) पिनाराई विजयन

a) रेवंत रेड्डी

21. निम्नलिखित में से किस भारतीय शांतिरक्षक को डैग हैमरशोल्ड मेडल से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा?

a) हरभजन सिंह

b) सुजीत कुमार प्रधान

c) दोनों A और B

d) इनमें से कोई नहीं

c) दोनों A और B

22. नेपाल की राजधानी क्या है?

a) पोखरा

b) विराटनगर

c) ललितपुर

d) काठमांडू

d) काठमांडू

23. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष कौन हैं?

a) कर्णम मल्लेश्वरी

b) सायना नेहवाल

c) पी.टी. उषा

d) अंजू बॉबी जॉर्ज

c) पी.टी. उषा

24. हॉकी इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

a) दिलीप टिर्की

b) धनराज पिल्लै

c) अजीत पाल सिंह

d) परगट सिंह

a) दिलीप टिर्की

25. प्रोजेक्ट जीरो के अंतर्गत भ्रष्टाचार का वीडियो उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को कितनी प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है?

a) ₹2,000

b) ₹3,000

c) ₹5,000

d) ₹10,000

c) ₹5,000

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

Scroll to Top