phynomagk logo

Daily Current Affairs (04 May 2026) in Hindi With PDF Notes

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (04 May 2026) in Hindi With PDF Notes में हम 02 May और 03 May 2026 के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इसके साथ ही इस पोस्ट में आपको PDF Notes भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। PDF Download करने का Option इसी Post के लास्ट में है। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।

हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे। Sunday को Theory के लिए अलग Post और MCQs के लिए अलग Post रहेगा।

हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।

🌹1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) ने “भारत में महिलाएं और पुरुष 2025″ रिपोर्ट की जारी।
  • यह इस रिपोर्ट का 27वां संस्करण है और यह 1995 में स्टार्ट हुआ था।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-23 में जन्म के समय लिंगानुपात 917 है।
  • 2017-19 में यह अनुपात 904 था।
  • सर्वाधिक लिंगानुपात अरुणाचल प्रदेश में 1085 है और न्यूनतम झारखंड में 899 है।
  • उच्च शिक्षा में महिलाओं की सकल नामांकन अनुपात 2021-22 में 28.5 थी और 2022-23 में 30.2 है।
  • महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर (श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी) 2025 में 37.5 % से बढ़कर 45.9 % हो गया है।
  • इस रिपोर्ट का विषय विकास के लिए डेटा है।
🌹2. भारतीय वैज्ञानिक परवीन शेख को इंडियन स्किमर के संरक्षण के लिए व्हिटली पुरस्कार 2026 से किया गया सम्मानित।
  • व्हिटली अवार्ड का संबंध पर्यावरण संरक्षण से है।
  • व्हिटली अवार्ड लंदन में दिया जाता है।
  • इंडियन स्किमर एक प्रकार का पक्षी है, जो गंगा बेसिन में पाई जाती है।
  • परवीन शेख ने गॉर्जियन ऑफ़ द स्कीमर पहल शुरू की थी, इसी पहल के तहत इंडियन स्किमर को बचाया गया।
🌹3. मिजोरम ने आपदा के समय तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए “खुआरल” ऐप किया लॉन्च।
  • मिजो शब्द खुआरल का अर्थ प्रकृति होता है।
  • मिजोरम के मुख्य मंत्री लालदुहोमा हैं।
🌹4. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा (रायगड़ा) में PMGSY-iv का किया शुभारंभ।
  • PMGSY = Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना)
  • PMGSY-iv, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण है।
  • इसके तहत ओडिशा के अंदर 1701.8 Km लंबी सड़क बनाई जाएगी।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 25 दिसंबर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा शुरू की गई थी।
  • शिवराज सिंह चौहान, भारत के कृषि मंत्री हैं।
🌹5. US ने लौटाई भारत को लगभग 14 मिलियन डॉलर की कुल कीमत वाली 657 प्राचीन वस्तुएँ
  • लौटाई गई वस्तुओं में “अवलोकितेश्वर” की कांस्य प्रतिमा भी है। यह प्रतिमा एक ऐसे सिहासन पर बैठी है जिसके दोनों ओर शेर बने हैं। यह प्रतिमा 1939 में मिली थी, 1952 तक यह रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में था 1982 तक इस प्रतिमा को चुराकर US में तस्करी के जरिए पहुँचा दिया गया था।
🌹6. चीन ने शून्य उत्सर्जन वाली दुनिया की पहली “कोयला बैटरी” का किया निर्माण।
  • इस बैटरी का नाम = ZC-DCFC (Zero-Carbon-Emission Direct Coal Fuel Cell) है।
  • कोयला से विद्युत के निर्माण प्रक्रिया में जो CO2 गैस निकलेगा उसे NaHCO3 (सोडियम बाई कार्बोनेट : खाने का सोडा) में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
  • कोयला का सबसे अच्छा प्रकार एन्थ्रेसाइट है।
  • भारत में बिटुमिनस प्रकार का कोयला सबसे अधिक पाया जाता है।
🌹7. DRDO ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट “विक्रम VT 21
  • DRDO की स्थापना 1 January 1958 को हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है तथा वर्तमान में इसका हेड समीर वी. कामत हैं।
  • इस प्रोजेक्ट के तहत दो प्रकार के बखतरबंद टैंक बनाए जाएंगे। एक में टायर होगा तथा दूसरे में चैन सिस्टम होगा।
  • ये टैंक उभयचर हैं अर्थात स्थल और पानी दोनों पर चल सकते हैं।
🌹8. भारतीय सेना ने लेह में अपना चार-दिवसीय “एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप-ऑपरेशन नेत्र 1.0” किया संपन्न।
  • लद्दाख में 7 जिले हैं।
  • वर्तमान में लद्दाख के उप राजयपाल विनय कुमार सक्सेना हैं।
🌹9. प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित स्वदेशी उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेटमहेन्द्रगिरि” को भारतीय नौसेना में किया गया शामिल।
  • स्टेल्थ फ्रिगेट का अर्थ रडार की पकड़ में नहीं आने वाला छोटा युद्ध पोत होता है।
  • इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई में हुआ है।
  • प्रोजेक्ट 17A के तहत बनने वाला पहला जहाज INS नीलगिरि था, महेन्द्रगिरि इसी नीलगिरि क्लास का जहाज है।
🌹10. 1 मई को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2026।
  • ILO = International Labour Organization (अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन)। इसकी स्थापना 11 अप्रैल 1919 को हुई थी तथा इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2026 का थीम काम करने के लिए मानसिक तौर पर एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है।
🌹11. EPFO ने की E-PRAAPTI डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा।
  • EPFO = Employees’ Provident Fund Organisation (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन)
  • इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य वैसे अकाउंट जो बंद हो चुके हैं या जिन अकाउंट के बारे में उसके यूजर को पता ही नहीं है, उन्हें खोजना और अकाउंट को फिर से चालु करना है

Today Current Affairs MCQs

1. भारत में महिलाएं और पुरुष 2025 “रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-23 में जन्म के समय लिंगानुपात कितना हुआ है ?

a) 917

b) 927

c) 937

d) 947

a) 917

2. हाल ही में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने PMGSY-iv का कहाँ शुभारंभ किया है ?

a) मध्य प्रदेश

b) पश्चिम बंगाल

c) ओडिशा

d) असम

c) ओडिशा

3. US ने भारत को लगभग कितने मिलियन डॉलर की कुल कीमत वाली 657 प्राचीन वस्तुएँ लौटाई ?

a) 14

b) 12

c) 6

d) 8

a) 14

4. हाल ही में शून्य उत्सर्जन वाली दुनिया की पहली “कोयला बैटरी” किसने बनाई है ?

a) रूस

b) चीन

c) इजराइल

d) ऑस्ट्रेलिया

b) चीन

5. हाल ही में इंडियन स्किमर के संरक्षण कार्य के लिए व्हिटली पुरस्कार 2026 से किसे सम्मानित किया गया है ?

a) परवीन शेख

b) आलिम युसूफ

c) डॉक्टर श्रीनिवास राव

d) साधवी सतीष सैल

a) परवीन शेख

6. हाल ही में आपदा के समय तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए “खुआरल” ऐप किसने लॉन्च किया है ?

a) अरुणाचल प्रदेश

b) नागालैंड

c) त्रिपुरा

d) मिजोरम

d) मिजोरम

7. हाल ही में प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित कौनसा स्वदेशी उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेट भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है ?

a) हिमगिरि

b) महेंद्रगिरि

c) उदयगिरि

d) नीलगिरी

b) महेंद्रगिरि

8. हाल ही में भारतीय सेना ने अपना चार-दिवसीय “एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप-ऑपरेशन नेत्र 1.0” कहाँ संपन्न किया है ?

a) लद्दाख

b) हिमाचल प्रदेश

c) पंजाब

d) राजस्थान

a) लद्दाख

9. प्रतिवर्ष दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है ?

a) 1 मई

b) 2 मई

c) 3 मई

d) 4 मई

a) 1 मई

10. हाल ही में “विक्रम VT 21” प्रोजेक्ट किसने लॉन्च किया है ?

a) इसरो

b) DRDO

c) नीति आयोग

d) RBI

b) DRDO

11. हाल ही में चर्चा में रहे E-PRAAPTI डिजिटल प्लेटफॉर्म का संबंध किससे है ?

a) RBI

b) SEBI

c) EPFO

d) UGC

c) EPFO

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top