phynomagk logo

Daily Current Affairs (30 Apr. 2026) in Hindi With PDF Notes

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख Daily Current Affairs (30 Apr. 2026) in Hindi With PDF Notes में हम 28 और 29 अप्रैल 2026 के कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, बैंक, बिहार पुलिस, CTET, State Exams आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इसके साथ ही इस पोस्ट में आपको PDF Notes भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आप प्रिंटआउट निकलवाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें और बाद में रिवीजन कर सकें। PDF Download करने का Option इसी Post के लास्ट में है। साथ ही, इसी लेख में आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न) भी दिए जाएंगे, जिनसे आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एक बार सभी टॉपिक्स पढ़ने के बाद MCQs अवश्य Solve करें।

हम इस प्रकार का लेख प्रतिदिन (Daily) लेकर आएंगे, ताकि आपको हर दिन ताज़ा और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स एक ही जगह पर मिल सके। साथ ही, Sunday को पुरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स प्रश्नों को उपलब्ध कराएंगे। Sunday को Theory के लिए अलग Post और MCQs के लिए अलग Post रहेगा।

हम इस Website पर G.K. के चैप्टर वाइज Theory तथा Railway और SSC के चैप्टर वाइज Previous year Questions भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए Phynomagk को रोज़ाना विजिट करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।

🌹1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 38वें SEBI स्थापना दिवस पर “मिशन जागरूक” किया लॉन्च।
  • मिशन जागरूक, SEBI के द्वारा चलाया जाने वाला जागरूकता अभियान है।
  • SEBI = Securities and Exchange Board of India (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड)
  • SEBI की स्थापना 12 अप्रैल 1992 को हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है।
  • वर्तमान में SEBI के हेड तुहिन कांता पांडे हैं।
🌹2. WHO ने शिशुओं के लिए विशेष रूप से बनी पहली मलेरिया दवा “आर्टेमेथर-लुमेफैंट्रिन” को दी मंजूरी।
  • यह दवा 5 Kg से कम वजन के शिशुओं के लिए है।
  • WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विटजरलैंड) में है।
  • 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है।
  • 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।
🌹3. OIL और IOC ने की लीबिया में तेल और गैस की नई खोज।
  • यह खोज लीबिया के गदामेस बेसिन में हुई है।
  • यहाँ 327 बैरल, तेल और 13 मिलियन क्यूबिक फिट, गैस मिला है।
  • OIL = Oil India Limited
  • IOC = India Oil Limited
  • भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी हैं।
🌹4. लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन को दी मंजूरी।
  • वे 5 जिले हैं = नुब्रा, शाम, जास्कर, द्रास और चांगथांग।
  • लद्दाख में पहले 2 जिले थे और 5 नये जिले बन गए इस प्रकार अब 7 जिले हो गए
🌹5. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में Google Cloud AI Hub की रखी आधारशिला।
  • इसमें 15 अरब डॉलर खर्च होगा।
  • अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं।
  • चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री हैं।
🌹6. चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने नए “Atlas ड्रोन स्वार्म सिस्टम” का किया अनावरण।
🌹7. न्यूजीलैंड के साथ हुए FTA के तहत सभी भारतीय उत्पादों के लिए, 100% निर्यात शुल्क हुआ समाप्त
  • FTA = Free Trade Agreement (मुक्त व्यापार समझौता)
  • इस समझौते पर 27 अप्रैल 2026 को हस्ताक्षर किया गया
🌹8. RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून में वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा।
🌹9. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला का तुर्किये से किया सफल प्रत्यर्पण।
  • मोहम्मद सलीम डोला का प्रत्यर्पण ऑपरेशन ग्लोबल हंट के द्वारा किया गया।
  • प्रत्यर्पण का अर्थ है, मोहम्मद सलीम डोला को तुर्किये से पकड़कर भारत लाया गया।
🌹10. असम के भौतिक विज्ञानी प्रोफ़ेसर अतनु नाथ को मिलेगा फंडामेंटल फिजिक्स में ग्लोबल ब्रेकथ्रू प्राइज
  • यह अवार्ड सैनफ्रांसिस्को (USA) में दिया जाएगा।
  • इसमें 3 मिलियन डॉलर की राशि दी जाएगी।
🌹11. भारत, वर्ष 2026 में गोवा में SAFF महिला चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी।
  • SAFF = South Asia Football Federation (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) । यह दक्षिण एशिया के उन देशों का एक समूह है, जो फुटबॉल खेलते हैं।
  • यह चैंपियनशिप गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।

Today Current Affairs MCQs

1. हाल ही में Google Cloud AI Hub की आधारशिला कहाँ रखी गई है ?

a) विशाखापत्तनम

b) बेंगलुरु

c) पुणे

d) कोलकाता

a) विशाखापत्तनम

2. हाल ही में चर्चा में रहे “मिशन जागरूक” का संबंध किससे है ?

a) उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रायल

b) RBI

c) सेबी

d) नीति आयोग

c) सेबी

3. हाल ही में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख में कितने नए जिलों के गठन को मंजूरी दी है ?

a) 4

b) 5

c) 6

d) 7

b) 5

4. हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला का प्रत्यर्पण किस देश से किया है ?

a) कनाडा

b) तुर्किये

c) पाकिस्तान

d) सऊदी अरब

b) तुर्किये

5. हाल ही में WHO ने शिशुओं के लिए विशेष रूप से दवा “आर्टेमेथर-लुमेफैंट्रिन” को मंजूरी दी है, इसका संबंध किससे है ?

a) टीबी

b) पोलियो

c) मलेरिया

d) हेपेटाइटिस a

c) मलेरिया

6. वर्तमान में RBI के गवर्नर कौन हैं ?

a) दिनेश कुमार त्रिपाठी

b) राहुल सिंह

c) संजय मल्होत्रा

d) ओम बिड़ला

c) संजय मल्होत्रा

7. वर्ष 2026 में SAFF महिला चैंपियनशिप की मेजबानी कौन करेगा ?

a) बांग्लादेश

b) भारत

c) नेपाल

d) भूटान

b) भारत

8. हाल ही में Atlas ड्रोन स्वार्म सिस्टम का अनावरण किसने किया है ?

a) चीन

b) इजराइल

c) रूस

d) USA

a) चीन

9. हाल ही में किस देश के साथ हुए FTA के तहत सभी भारतीय उत्पादों के लिए 100% निर्यात शुल्क समाप्त हुआ है ?

a) ऑस्ट्रेलिया

b) ब्राजील

c) दक्षिण अफ्रीका

d) न्यूजीलैंड

d) न्यूजीलैंड

10. हाल ही में OIL और IOC ने किस देश के गदामेस बेसिन में तेल और गैस की खोज की है ?

a) अंगोला

b) जिबूती

c) लीबिया

d) जाम्बिया

c) लीबिया

11. हाल ही में भौतिक विज्ञानी प्रोफ़ेसर अतनु नाथ को फंडामेंटल फिजिक्स में ग्लोबल ब्रेकथ्रू प्राइज़ मिला है, इनका संबंध किस राज्य से है ?

a) असम

b) महाराष्ट्र

c) केरलम

d) तेलंगाना

a) असम

Today Current Affairs PDF

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top