phynomagk logo

Delhi Sultanate : गुलाम वंश / मामलुक वंश (Gulam Vansh / Mamluk Vansh) PYQs / Quiz {MedHisL2aPYQsP1}

Last Update

1. बलबन द्वारा दिल्ली सल्तनत के निम्नलिखित में से किस विभाग का पुनर्गठन किया गया था ? [SSC CGL-2024]

a) दीवान – ए – इश्तियाक

b) दीवान – ए – अर्ज

c) दीवान – ए – रिसालत

d) दीवान – ए – मुस्तखराज

b) दीवान – ए – अर्ज

2. बलबन ने निम्नलिखित में से किस प्रथा से ‘सिजदा और पाबोस’ प्रथा का अनुसरण किया ? [SSC CHSL-2024]

a) फारसी

b) रोमन

c) मंगोल

d) चीनी

a) फारसी

3. दिल्ली सल्तनत के निम्नलिखित शासकों में से किसने मेवाती समुदाय से निपटने के लिए ‘रक्त और लौह’ की नीति अपनाई थी ? [SSC CHSL-2024]

a) कुतुबुद्दीन ऐबक

b) रजिया

c) बलबन

d) इल्तुतमिश

c) बलबन

4. मामलुक शैली की स्थापत्य कला किस वंश से संबंधित है ? [SSC Stenographer 2023]

a) लोदी वंश

b) गुलाम वंश

c) खिलजी वंश

d) तुगलक वंश

b) गुलाम वंश

5. दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार की ऊंचाई (मीटर में) लगभग कितनी है ? [SSC CPO 2022]

a) 75

b) 77

c) 73

d) 71

c) 73

कुतुबमीनार की ऊंचाई = 73 मीटर = 239.5 फिट

6. कुतुब मीनार ……………………. आर्किटेक्चर का एक उदाहरण है। [SSC CHSL-2024]

a) इंडो-इस्लामिक

b) द्रविड़

c) सूफी

d) मौर्य

a) इंडो-इस्लामिक

7. बलबन की उपाधि किसने धारण की थी ? [SSC CGL-2023]

a) कबीर खान

b) फरीद खान

c) उलूग खान

d) अयाज खान

c) उलूग खान

8. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली के सुल्तान बलबन के विरुद्ध विद्रोह किया और स्वयं को 1279 में बंगाल का स्वतंत्र शासक घोषित किया ?[SSC CGL-2023]

a) मुहम्मद खान

b) तुगरिल बेग

c) बुगरा खान

d) नसीरुद्दीन महमूद

b) तुगरिल बेग

9. दिल्ली सल्तनत काल के दौरान ‘नौरोज’ मनाने की प्रथा किसने प्रारंभ की थी ? [SSC CHSL-2023]

a) सिकंदर सूर

b) शमसुद्दीन इल्तुतमिश

c) ग्यासुद्दीन बलबन

d) ग्यासुद्दीन तुगलक

c) ग्यासुद्दीन बलबन

नौरोज या नवरोज , फारसी नव वर्ष का एक त्योहार है , जो पारसी समुदाय द्वारा मनाया जाता है।

10. रजिया सुल्ताना सल्तनत की पहली और एकमात्र महिला शासक थी , जो ……………………. में सिंहासन पर बैठी। [SSC CGL-2024]

a) 1238 ई.

b) 1236 ई.

c) 1241 ई.

d) 1242 ई.

b) 1236 ई.

11. विद्रोह और उसके बाद तुगरिल बेग की मृत्यु के बाद सुल्तान बलबन द्वारा बंगाल के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया था ? [SSC MTS -2024]

a) जफर खां

b) बुगरा खां

c) खिज्र खां

d) महमूद खां

b) बुगरा खां

12. दिल्ली के निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने चांदी के टंका और तांबे के जीतल नामक दो सिक्के चलवाए ? [SSC CGL-2024]

a) कुतुबुद्दीन ऐबक

b) बहलोल लोदी

c) ग्यासुद्दीन बलबन

d) इल्तुतमिश

d) इल्तुतमिश

13. दिल्ली का वह सुल्तान कौन था जिसकी घोड़े से गिरने पर लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई थी ? [SSC CPO-2023]

a) कुतुबुद्दीन ऐबक

b) बेहराम शाह

c) बलबन

d) इल्तुतमिश

a) कुतुबुद्दीन ऐबक

14. बलबन ने निम्नलिखित में से दिल्ली के किस सुल्तान के नायब के रूप में कार्य किया ? [SSC CHSL-2023]

a) इल्तुतमिश

b) रजिया

c) नासिरुद्दीन महमूद

d) कुतुबुद्दीन ऐबक

c) नासिरुद्दीन महमूद

15. किसने बदायूँ पर कब्ज़ा करके इल्तुतमिश को वहां के पहले मुस्लिम गवर्नर के रूप में नियुक्त किया ? [SSC MTS -2023]

a) पृथ्वीराज चौहान

b) महाराणा प्रताप

c) मुहम्मद गोरी

d) कुतुबुद्दीन ऐबक

d) कुतुबुद्दीन ऐबक

16. कुव्वत अल इस्लाम मस्जिद तथा उसकी मीनारें , ………………… सदी के आखिरी दशक के दौरान निर्मित हुई। [SSC CGL-2022]

a) ग्यारहवीं

b) तेरहवीं

c) चौदहवीं

d) बारहवीं

d) बारहवीं

कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण 1192 ई. में शुरू करवाया था , जो लगभग 1198 ई. तक बन चुकी थी।
1101 ई. से 1200 ई. तक का काल 12 वीं शताब्दी होगा।

17. सुल्तान इल्तुतमिश का वजीर इनमें से कौन था ? [SSC CGL-2022]

a) सैयद फखर-ए-मुदब्बीर

b) मलिक नाइक

c) निजाम उल मुल्क जुनैदी

d) नुसरत खान

c) निजाम उल मुल्क जुनैदी

18. मलिक इख्तियार-उद-दीन अल्तुनिया द्वारा रजिया सुल्तान को निम्नलिखित में से किस किले में कैद किया गया था ? [SSC CGL-2022]

a) बठिंडा में किला मुबारक

b) जयपुर में जयगढ़ किला

c) गोलकुंडा में गोलकुंडा किला

d) जोधपुर में मेहरानगढ़ किला

a) बठिंडा में किला मुबारक

19. गुलाम वंश के शासक ग्यासुद्दीन बलबन ने …………………… की उपाधि धारण की। [SSC MTS -2022]

a) नूर-अल-दीन

b) नूरमहल

c) जिल-ए-इलाही

d) जहाँपनाह

c) जिल-ए-इलाही

ग्यासुद्दीन बलबन का मानना था कि सुल्तान ईश्वर का प्रतिरूप होता है इसिलिये बलबन ने जिल्ले-इलाही का उपाधि धारण किया था जिसका अर्थ होता है ईश्वर की छाया

20. भारत में ‘सिजदा’ प्रथा की शुरुआत किसने की ? [RRB NTPC-2021]

a) इल्तुतमिश

b) कुतुबुद्दीन ऐबक

c) रजिया सुल्तान

d) ग्यासुद्दीन बलबन

d) ग्यासुद्दीन बलबन

21. दिल्ली की पहली महिला शासिका कौन थी ? [RRB JE-2019]

a) रजिया सुल्तान

b) चाँद बीबी

c) मणिकर्णिका

d) रानी रूपमती

a) रजिया सुल्तान

22. निम्नलिखित में से किसने अजमेर में ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ बनवाया था ? [RRB NTPC-2021]

a) अलाउद्दीन खिलजी

b) रजिया सुल्ताना

c) नूरजहाँ

d) कुतुबुद्दीन ऐबक

d) कुतुबुद्दीन ऐबक

23. इक्ता प्रणाली को …………………….. द्वारा दिल्ली सल्तनत में संस्थागत रूप में लागु किया गया था। [RRB NTPC-2021]

a) आराम शाह

b) ग्यासुद्दीन बलबन

c) इल्तुतमिश

d) कुतुब-उद-दीन ऐबक

c) इल्तुतमिश

24. कुतुब मीनार का निर्माण किसने पूर्ण करवाया था ? [RRB NTPC-2021]

a) नसीर-उद-दीन मुहम्मद

b) मुही-उद-दीन मुहम्मद

c) फिरोज शाह तुगलक

d) कुतुब-उद-दीन ऐबक

c) फिरोज शाह तुगलक

25. दिल्ली सल्तनत का पहला राजवंश कौन-सा था ? [SSC CHSL-2023]

a) मामलुक राजवंश

b) तुगलक राजवंश

c) खिलजी राजवंश

d) लोदी राजवंश

a) मामलुक राजवंश

26. सल्तनत शासक,ग्यासुद्दीन बलबन ने किस अवधि के दौरान दिल्ली के सिंहासन को संभाला और शासन किया ? [RRB NTPC-2021]

a) 1290-1322

b) 1206-1223

c) 1321-1334

d) 1266-1287

d) 1266-1287

27. ‘अमीर-अल-खयल’ एक अरबी उपाधि है जिसका अनुवाद आमतौर पर ‘वफादार का कमांडर या वफादारों का नेता किया जाता है। निम्नलिखित में से किसे यह उपाधि दी गयी थी ? [SSC CGL-2023]

a) जमाल -उद-दीन याकूत

b) मलिक इख्तियार-उद-दीन अल्तुनिया

c) मुइज-उद-दीन बहराम

d) नसीरुद्दीन मुहम्मद

a) जमाल -उद-दीन याकूत

28. दिल्ली सल्तनत काल में तबाकत-ए-नासिरी की रचना किसने की थी ? [SSC CGL-2023]

a) हसन निजामी

b) अमीर खुसरों

c) मिन्हाज-ए-सिराज

d) जियाउद्दीन बरानी

c) मिन्हाज-ए-सिराज

29. निम्नलिखित में से कौन गुलाम मामलुक वंश के शासक इल्तुतमिश की बेटी थी ? [SSC MTS -2023]

a) कुबरा नूरजई

b) हरखा

c) रजिया सुल्तान

d) शफीका जियायी

c) रजिया सुल्तान

30. दिल्ली सल्तनत के संदर्भ में चालीस का समूह क्या था ? [Higher Secondary 2024]

a) वे ज्यादातर इल्तुतमिश के शक्तिशाली तुर्की गुलाम थे , जिन्होंने सुल्ताना रजिया की हत्या के बाद मध्यकाल में सत्ता संभाली थी।

b) वे चालीस सैन्य तीरंदाज थे , जिन्होंने दिल्ली सल्तनत में अपनी बहादुरी से अपनी अलग पहचान बनाई।

c) वे चालीस बंजारा नेता थे , जिन्होंने युद्ध के समय सैन्य आपूर्ति स्थानांतरित की।

d) वे चालीस राजपूत रईस थे , जिन्होंने 1210 में कुतुबुद्दीन ऐबक को सत्ता से हटाने के लिए तख्तापलट की योजना बनाई थी।

a) वे ज्यादातर इल्तुतमिश के शक्तिशाली तुर्की गुलाम थे , जिन्होंने सुल्ताना रजिया की हत्या के बाद मध्यकाल में सत्ता संभाली थी।

31. इल्तुतमिश का मकबरा किस वर्ष बनाया गया था ? [SSC CPO -2023]

a) 1458 ई.

b) 1388 ई.

c) 1235 ई.

d) 1199 ई.

c) 1235 ई.

32. दिल्ली के निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने मुख्य रूप से विस्तार के बजाय सुदृढ़ीकरण की नीति अपनाई ? [SSC CGL-2024]

a) इब्राहिम लोदी

b) बलबन

c) अलाउद्दीन खिलजी

d) बहलोल लोदी

b) बलबन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top