Last Update
1. मौर्य शासन के दौरान निम्नलिखित में से किस प्रान्त को कर्नाटक में सोने की खान का केंद्र माना जाता था? [RRB NTPC CBT- II]
a) तोसली
b) उज्जयिनी
c) तक्षशिला
d) सुवर्णगिरि
d) सुवर्णगिरि
2. निम्नलिखित में से कौन कौटिल्य से सम्बंधित है ? [RRB NTPC CBT- II, 2022]
a) इंडिका
b) मुद्राराक्षस
c) अर्थशास्त्र
d) रत्नावली
c) अर्थशास्त्र
3. पुरातत्वविद , भाषा विज्ञानी और ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी , जेम्स प्रिंसेप ने वर्ष ………………. में अशोक के राजादेश ( जो ब्राह्मी लिपि में लिखे गए थे) की व्याख्या की थी। [RRB NTPC CBT-I, 2021]
a) 1857
b) 1876
c) 1837
d) 1890
c) 1837
4. चन्द्रगुप्त मौर्य , मौर्य वंश के संस्थापक थे। भारतीय इतिहास में उनके शासन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ? [RRB NTPC CBT-I, 2021]
a) साम्राज्य के पुरातात्विक साक्ष्य कई कस्बों और शहरों के अस्तित्व को दर्शाते है , जिसमें सबसे प्रमुख राजधानी पाटलिपुत्र है।
b) बैरम खां उनका सबसे अच्छा सहयोगी , संरक्षक और मार्गदर्शक था।
c) चन्द्रगुप्त मौर्य को पहले अखिल भारतीय साम्राज्य की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।
d) उन्होंने सिकंदर से मुलाकात की और उसकी सेना में शामिल हुए , ताकि मैसेडोनियन युद्ध कौशल को सिख सकें।
b) बैरम खां उनका सबसे अच्छा सहयोगी , संरक्षक और मार्गदर्शक था।
5. ………………. भगवान बुद्ध को सम्मानित करने के लिए मध्य प्रदेश में सम्राट अशोक द्वारा निर्मित बौद्ध स्मारक था। [RRB NTPC CBT-I, 2021]
a) साँची का स्तूप
b) धमेक स्तूप
c) बाविकोंडा स्तूप
d) महाबोधि स्तूप
a) साँची का स्तूप
6. मौर्य शासक अशोक द्वारा निर्मित सारनाथ लायन कैपिटल ………………से बनी थी। [RRB NTPC CBT- II, 2022]
a) बलुआ पत्थर
b) अभ्रक
c) लोहा
d) संगमरमर
a) बलुआ पत्थर
7. किसने मौर्य प्रशासन में विभिन्न विभागों के नियंत्रक के रूप में अध्यक्षों का उल्लेख किया था ? [RRB NTPC CBT-I, 2021]
a) स्ट्रैबो
b) कौटिल्य
c) मेगास्थनीज
d) प्लिनी
b) कौटिल्य
8. मेगास्थनीज भारत आने वाले सबसे शुरूआती खोजकर्ता में से एक था। उसका संबंध किस देश से था ? [RRB ALP Tier, 2018]
a) यूनान
b) स्पेन
c) मिस्र
d) इटली
a) यूनान
9. मस्की , कर्नाटक के …………..जिले में स्थित पुरातात्विक स्थल है, जिसे 1915 में सी. बीडॉन द्वारा सम्राट अशोक के छोटे शिलालेख की खोज के साथ प्रसिद्धि प्राप्त हुई थी। [RRB NTPC CBT- II, 2022]
a) उड्डुपी
b) यादगीर
c) हासन
d) रायचूर
d) रायचूर
10. अशोक के अधिकांश शिलालेख ………………..भाषा में थे, जबकि उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में आरमेइक और ग्रीक में थे। [RRB NTPC CBT- II]
a) पाली
b) संस्कृत
c) प्राकृत
d) तमिल
c) प्राकृत
11. अशोक के किस शिलालेख में कलिंग युद्ध में अशोक की विजय का उल्लेख किया गया है ? [RRB NTPC CBT-I, 2021]
a)तेरहवें
b) दसवें
c) पहले
d) चौथे
a)तेरहवें
12. प्रसिद्ध बौद्ध संरचना , धमेख स्तूप का निर्माण मूल रूप से ………………. वंश के दौरान किया गया था। [RRB NTPC CBT-I, 2021]
a) शुंग
b) मौर्य
c) नन्द
d) कण्व
b) मौर्य
13.किस मौर्य सम्राट ने 272/268 -231 ईसा पूर्व के अपने शासनकाल के दौरान चट्टानों पर अपने शिलालेख खुदवाए थे ? [RRB NTPC CBT- II, 2022]
a) अशोक
b) बिंदुसार
c) चन्द्रगुप्त मौर्य
d) बृहद्रथ
a) अशोक
14. ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड को कई शासकों ने विकसित किया था। मौर्यों के शासनकाल में इसे क्या कहा जाता था ? [RRB NTPC CBT-I, 2021]
a) उत्तरापथ
b) बादशाही सड़क
c) परबीपथ
d) राजपथ
a) उत्तरापथ
15. निम्न में से कौन सा स्थल आधुनिक गुजरात में स्थित है, जहां अशोक के शिलालेख अवस्थित हैं ? [RRB NTPC CBT- II, 2022]
a) गिरनार
b)कलसी
c) शिशुपालगढ़
d) सन्नति
a) गिरनार
16. निम्नलिखित में से कौन से राजा संघमित्रा और महेन्द्रवर्मन के पिता थे ? [RRB JE , 2019]
a) अशोक
b) कनिष्क
c) बिम्बिसार
d) कृष्णदेवराय
a) अशोक
17. “मुद्राराक्षस” नाटक किसने लिखा था ? [RRB NTPC CBT-I, 2021]
a) सोमदेव
b) बौधायन
c) कालिदास
d) विशाखदत्त
d) विशाखदत्त