Last Update
मोल एक संख्या है , जो किसी पदार्थ में उपस्थित परमाणुओं , अणुओं या आयनों की निश्चित संख्या को व्यक्त करता है।
किसी पदार्थ के एक मोल में परमाणुओं , अणुओं या आयनों की संख्या 6.022 x 1023 के बराबर होती है। इसे Avogadro (एवोगाड्रो) संख्या भी कहते हैं।
यह पदार्थ की मात्रा को प्रदर्शित करने वाला सातवाँ आधारी SI मात्रक है।
| 1 मोल = Avogadro संख्या = 6.022 x 1023 |
मोलों की संख्या और आणविक द्रव्यमान
Case-I :- कार्बन (C) का परमाणु द्रव्यमान = 12 ग्राम / मोल होता है इसका अर्थ यह है कि C के 1 मोल परमाणु ( 6.022 x 1023 परमाणु ) का द्रव्यमान 12 ग्राम होता है।
Case-II :- CO2 का आणविक द्रव्यमान = 44 ग्राम / मोल होता है इसका अर्थ यह है कि CO2 के 1 मोल अणु ( 6.022 x 1023 अणु ) का द्रव्यमान 44 ग्राम होता है।

Q1. 88 g CO2 में कितने मोल होंगे ?
CO2 का आणविक द्रव्यमान = 12 + 16 x 2 = 12 + 32 = 44
88 g CO2 में मोलों की संख्या = 88 / 44 = 2 मोल
Q2. 0.1 g H2O में कितने मोल होंगे ?
H2O का आणविक द्रव्यमान = 1 x 2 + 16 = 2 + 16 = 18
0.1 g H2O में मोलों की संख्या = 0.1 / 18 = 1 / (18 x 10) = 1 / 180 मोल
Q3. 4.4 g CO2 में अणुओं की संख्या कितनी होगी ?
CO2 का आणविक द्रव्यमान = 12 + 16 x 2 = 12 + 32 = 44
4.4 g CO2 में मोलों की संख्या = 4.4 / 44 = 44 / ( 44 x 10 ) = 1 / 10 मोल
हम जानते हैं की 1 मोल अणु में 6.022 x 1023 अणु होते हैं।
4.4 g CO2 में अणुओं की संख्या = ( 1 / 10 ) x 6.022 x 1023 = 6.022 x 1022 अणु
मोलों की संख्या और आयतन
STP या NTP पर किसी भी गैस के 1 मोल ( 6.022 x 1023 अणु ) का आयतन 22.4 लीटर होता है तथा किसी भी गैस के 22.4 लीटर आयतन में अणुओं की संख्या 6.022 x 1023 होती है।
- NPT :- Normal Temperature of Pressure
- STP :- Standard Temperature of Pressure

Q1. 8g O3 गैस का आयतन NTP पर क्या होगा ?
O3 का आणविक द्रव्यमान = 16 x 3 = 48
8g O3 में मोलों की संख्या = 8 / 48 = 1 / 6 मोल
हम जानते हैं की NTP पर 1 मोल गैस का आयतन 22.4 लीटर होता है।
NTP पर 8g O3 गैस का आयतन = ( 1 / 6 ) x 22.4 = 3.7 लीटर