phynomagk logo

यौगिक के अणुसूत्र एवं उनकी विशेषताएं (Molecular formula of the compound and its properties) {CheL4ThP1}

Last Update

रासायनिक नाम :- सोडियम क्लोराइड

अणुसूत्र / रासायनिक सूत्र :- NaCl

यह एक आयनिक यौगिक है। यह सोडियम आयन (Na+) और क्लोराइड आयन (Cl) से मिलकर बना होता है।

सोडियम क्लोराइड (नमक) ठोस अवस्था में विद्युत का कुचालक होता है, लेकिन इसका जलीय विलयन विद्युत का सुचालक होता है।

  • क्योंकि सोडियम क्लोराइड को जल में घुलानेपर यह अपने आयनों में विघटित हो जाता है। ये मुक्त और गतिशील आयन घोल में आवेश वाहक के रूप में कार्य करते हैं। जब विद्युत क्षेत्र लागू किया जाता है, तो ये आयन विपरीत आवेश वाले इलेक्ट्रोड की ओर गति करने लगते हैं, जिससे विद्युत धारा का प्रवाह होने लगता है और इस प्रकार घोल विद्युत का सुचालक बन जाता है।

यह एक अकार्बनिक यौगिक है।

  • इसे अकार्बनिक यौगिक इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके अणुसूत्र (NaCl) में कार्बन (C) नहीं पाया जाता है। इसके अणुसूत्र में Na (सोडियम) और क्लोरीन (Cl) होता है।

समुद्र का जल उसमे उपस्थित सोडियम क्लोराइड (NaCl) के कारण ही खारा होता है।

समुद्र के पानी से सोडियम प्राप्त किया जाता है अर्थात समुद्र के पानी में सोडियम होता है।

समुद्री घास लेमिनेरिया से आयोडीन प्राप्त किया जाता है।

रासायनिक नाम :- सोडियम बाइकार्बोनेट / सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

अणुसूत्र / रासायनिक सूत्र :- NaHCO3

बनाने की बिधि :-

1. सोडियम कार्बोनेट (धोवन सोडा) के ठंडे जलीय विलयन में कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्रवाहित करने पर सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) बनता है।

यौगिक के अणुसूत्र एवं उनकी विशेषताएं (Molecular formula of the compound and its properties)

2. जब साधारण नमक (सोडियम क्लोराइड) को कार्बन डाइऑक्साइड , जल तथा अमोनिया के साथ अभिक्रिया कराई जाती है , तो सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) तथा अमोनियम क्लोराइड बनता है।

यौगिक के अणुसूत्र एवं उनकी विशेषताएं (Molecular formula of the compound and its properties)

भौतिक गुण :-

1. यह सफेद क्रिस्टलीय ठोस है।

2. यह जल में घुलनशील होता है।

रासायनिक गुण :-

1. ऊष्मा का प्रभाव :- सोडियम बाइकार्बोनेट को 100℃ / 373 K तक गर्म करने पर यह सोडियम कार्बोनेट में बदल जाता है।

यौगिक के अणुसूत्र एवं उनकी विशेषताएं (Molecular formula of the compound and its properties)

2. अम्ल से अभिक्रिया :- सोडियम बाइकार्बोनेट अम्ल से अभिक्रिया करके लवण , जल तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनाती है।

यौगिक के अणुसूत्र एवं उनकी विशेषताएं (Molecular formula of the compound and its properties)

उपयोग :-

  1. पेट की अम्लता को दूर करने के लिए।
  2. झाग वाले पेय पदार्थ बनाने में।
  3. आग बुझाने वाले यन्त्रों में
  4. कच्चे दूध को फटने से बचाने के लिए।
  5. चर्म रोग को दूर करने में।
  6. डबल रोटी (ब्रेड) के निर्माण में।

रासायनिक नाम :- सोडियम कार्बोनेट

अणुसूत्र / रासायनिक सूत्र :- Na2CO3 . 10H2O

बनाने की बिधि :-

चरण – 1 :- जब साधारण नमक (सोडियम क्लोराइड) को कार्बन डाइऑक्साइड , जल तथा अमोनिया के साथ अभिक्रिया कराई जाती है , तो सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) तथा अमोनियम क्लोराइड बनता है।

यौगिक के अणुसूत्र एवं उनकी विशेषताएं (Molecular formula of the compound and its properties)

चरण – 2 :- जब सोडियम बाइकार्बोनेट को 100℃ / 373 K तक गर्म किया जाता है तो यह सोडियम कार्बोनेट में बदल जाता है।

यौगिक के अणुसूत्र एवं उनकी विशेषताएं (Molecular formula of the compound and its properties)

उपयोग :-

  1. इसका उपयोग काँच , साबुन एवं कागज उद्योगों में किया जाता है।
  2. इसका उपयोग बोरेक्स जैसे सोडियम यौगिक के उत्पादन में किया जाता है।
  3. घरों में साफ-सफाई करने में
  4. जल की स्थायी कठोरता दूर करने में

रासायनिक नाम :- सोडियम कार्बोनेट

अणुसूत्र / रासायनिक सूत्र :- Na2CO3

रासायनिक नाम :- कार्बन डाइऑक्साइड

अणुसूत्र / रासायनिक सूत्र :- CO2

यह अम्लीय होता है।

यह एक रंगहीन एवं गंधहीन गैस है।

यह जल के साथ अभिक्रिया करके कार्बोनिक एसिड (H2CO3 ) बनाती है।

रासायनिक नाम :- सोडियम हाइड्रॉक्साइड

अणुसूत्र / रासायनिक सूत्र :- NaOH

रासायनिक नाम :- सोडियम नाइट्रेट

अणुसूत्र / रासायनिक सूत्र :- NaNO3

रासायनिक नाम :- सोडियम सल्फेट

अणुसूत्र / रासायनिक सूत्र :- Na2SO4 . 10H2O

रासायनिक नाम :- सोडियम टेट्राबोरेट डेकाहाइड्रेट

अणुसूत्र / रासायनिक सूत्र :- Na2B4O7 . 10H2O

10.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top