phynomagk logo

यौगिकों के अणु सूत्र एवं उनके गुण [PYQs/Quiz] {CheL4PYQsP1}

Last Update

1. निम्नलिखित में से किसका उपयोग पेय जल को कीटाणुरहित करने के लिए किया जाता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) बेकिंग सोडा

b) बेकिंग पाउडर

c) ब्लीचिंग पाउडर

d) धोवन सोडा

c) ब्लीचिंग पाउडर

2. क्लोरीन गैस का उपयोग निम्न में से किसके निर्माण में किया जाता है ? [RRB ALP/Tech 2018]

a) बेकिंग पाउडर

b) बेकिंग सोडा

c) ब्लीचिंग पाउडर

d) धुलाई सोडा

c) ब्लीचिंग पाउडर

3. सोडियम कार्बोनेट का रसायनिक सूत्र है। [RRB ALP/Tech 2018]

a) Na3CO2

b) Na2CO

c) NaCO3

d) Na2CO3

d) Na2CO3

4. रिक्त स्थान में सबसे उपयुक्त विकल्प भरें।

कलीचूना ……….. बनाने के लिए पानी के साथ प्रतिक्रिया करता है। [RRB ALP/Tech 2018]

a) चूना पत्थर

b) स्लेक चूना

c) चूने का क्लोराइड

d) चाक पाउडर

b) स्लेक चूना

5. तेजी से खाना पकाने के लिए किस यौगिक का उपयोग किया जाता है ? [Group-D 2022]

a) NaOH

b) NaHCO3

c) NaCO3

d) CaOCl2

b) NaHCO3

6. खाने का सोडा का वैज्ञानिक नाम क्या है ? [Group-D 2022]

a) सोडियम कार्बोनेट (Na2CO3)

b) सोडियम क्लोराइड (NaCl)

c) सोडियम सल्फेट (NaSO4)

d) सोडियम बाइकार्बोनेट (NaHCO3)

d) सोडियम बाइकार्बोनेट (NaHCO3)

7. बेकिंग सोडा के विनिर्माण के लिए किन यौगिकों की आवश्यकता होती है ? [Group-D 2022]

a) सोडियम हाइड्रॉक्साइड और जल

b) जल और ब्लीचिंग पाउडर

c) साधारण नमक , कार्बन डाइऑक्साइड और अमोनिया

d) जल और सोडियम कार्बोनेट

c) साधारण नमक , कार्बन डाइऑक्साइड और अमोनिया

8. जिप्सम किस तापमान पर प्लास्टर ऑफ पेरिस में परिवर्तित हो जाता है ? [Group-D 2022]

a) 573 K

b) 473 K

c) 373 K

d) 273 K

c) 373 K

9. विज्ञान प्रयोगशाला में एक क्रियाकलाप करते समय एक छात्र के टी शर्ट पर दाग लग गया। दाग को हटाने के लिए उसे किस रसायन का उपयोग करना चाहिए ? [Group-D 2022]

a) सोडियम क्लोराइड

b) सोडियम हाइड्रॉक्साइड

c) सोडियम कार्बोनेट

d) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

c) सोडियम कार्बोनेट

10. ………. का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट डाइहाइड्रेट है। [Group-D 2022]

a) धोवन सोडा

b) प्लास्टर ऑफ पेरिस

c) जिप्सम

d) बेकिंग सोडा

c) जिप्सम

11. जब शुष्क बुझे हुए चुने का क्लोरीनीकरण होता है , तो मुख्य उत्पाद के रूप में _______ बनेगा। [Group-D 2022]

a) बिना बुझा हुआ चूना

b) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

c) एसिटिक अम्ल

d) कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड

d) कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड

12. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए , और सही उत्तर का चयन कीजिए। [Group-D 2022]

कथन-I : बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र NaHCO3 है।

कथन-II : इसका उपयोग सोडा-एसिड अग्निशामकों में किया जाता है।

a) कथन-I सत्य है , और कथन-II असत्य है

b) कथन-II सत्य है ,और कथन-I असत्य है

c) दोनों कथन असत्य हैं

d) दोनों कथन सत्य हैं

d) दोनों कथन सत्य हैं

13. धावन सोडा बनाने के लिए इनमें से किस कच्चे माल का उपयोग किया जाता है ? [Group-D 2022]

a) NaOH

b) NaHCO3

c) NaCl

d) MgCO3

c) NaCl

14. इनमें से कौन सा कैल्शियम सल्फेट से बना एक मृदु निर्जलित प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला खनिज है , जिसका उपयोग व्यापक रूप से दीवारों और छतों को कवर करने के लिए प्रयुक्त वॉलबोर्ड के निर्माण के लिए किया जाता है ? [Group-D 2022]

a) जिप्सम

b) चूना पत्थर

c) बैराइट

d) डोलोमाइट

a) जिप्सम

15. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए। [Group-D 2022]

सोडा रासायनिक सूत्र
(i) कॉस्टिक सोडा a. NaHCO3
(ii) बेकिंग सोडा b. Na2CO3
(iii) धावन सोडा c. NaOH

a) (i)-c, (ii)-a, (iii)-b

b) (i)-c, (ii)-b, (iii)-a

c) (i)-a, (ii)-c, (iii)-b

d) (i)-a, (ii)-b, (iii)-c

a) (i)-c, (ii)-a, (iii)-b

16. यौगिक X एक पारदर्शी क्रिस्टलीय ठोस है। इसमें स्वच्छक गुण हैं , और इसका उपयोग कांच के विनिर्माण में किया जाता है। यौगिक X की पहचान कीजिए। [Group-D 2022]

a) सोडियम हाइड्रॉक्साइड

b) धावन सोडा

c) ब्लीचिंग पाउडर

d) बेकिंग सोडा

b) धावन सोडा

17. मधुमक्खी के डंक से होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए इनमें से किस रसायन को लगाया जा सकता है ? [Group-D 2022]

a) Na2CO3

b) NaHCO3

c) CaSO4

d) CaCO3

b) NaHCO3

18. निम्नलिखित में से कौन सा धावन सोडा का उपयोग नहीं है ? [Group-D 2022]

(i) कांच, साबुन और कागज के विनिर्माण में

(ii) घरेलू प्रयोजनों के लिए शोधन मार्जक (cleaning agent) के रूप में

(iii) जल की स्थाई कठोरता को दूर करने के लिए

(iv) केक को सेंकने (Baking) के लिए

a) (iv)

b) (i)

c) (ii)

d) (iii)

a) (iv)

19. प्लास्टर ऑफ पेरिस के बारे में इनमें से कौन सा कथन गलत है ? [Group-D 2022]

a) इसका उपयोग टूटी हुई हड्डियों को सेट करने के लिए किया जाता है।

b) इसे कैल्शियम सल्फेट डाइहाइड्रेट के नाम से भी जाना जाता है।

c) इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन और मूर्तियों के लिए संचक (cast) बनाने में किया जाता है।

d) इसका उपयोग पेंटिंग से पहले सतहों को चिकना बनाने के लिए किया जाता है।

b) इसे कैल्शियम सल्फेट डाइहाइड्रेट के नाम से भी जाना जाता है।

20. निम्नलिखित में से किस यौगिक का उपयोग श्वेत-श्याम (black and white) फोटोग्राफी में किया जाता है ? [Group-D 2022]

a) सिल्वर ब्रोमाइड

b) सिल्वर क्लोराइड

c) सिल्वर ऑक्साइड

d) सिल्वर क्लोराइड और सिल्वर ब्रोमाइड दोनों

d) सिल्वर क्लोराइड और सिल्वर ब्रोमाइड दोनों

21. बेकिंग पाउडर को गर्म करने पर इनमें से कौन से पदार्थ बनते हैं ? [Group-D 2022]

a) कार्बन डाईऑक्साइड और टार्टरिक अम्ल का सोडियम लवण बनता है।

b) कार्बन डाईऑक्साइड और सोडियम कार्बोनेट बनता है।

c) कार्बन मोनोऑक्साइड और टार्टरिक अम्ल का सोडियम लवण बनता है।

d) कार्बन मोनोऑक्साइड और सोडियम कार्बोनेट बनता है।

a) कार्बन डाईऑक्साइड और टार्टरिक अम्ल का सोडियम लवण बनता है।

22. निम्नलिखित में से कौन सा धावन सोडा के निर्माण के लिए प्रयुक्त कच्चे पदार्थों के सही समूह को दर्शाता है ? [Group-D 2022]

a) NaCl, CO2

b) NaCl, and H2O

c) NaCl, NH3

d) NaCl, NH3, CO2

d) NaCl, NH3, CO2

23. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को किस नाम से जाना जाता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) गैस बर्फ

b) सूखी बर्फ

c) गिला बर्फ

d) ठोस बर्फ

b) सूखी बर्फ

24. नाइट्रोजन के निम्न ऑक्साइड में से किसको लॉफिंग गैस के रूप में जाना जाता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) NO

b) N2O5

c) NO2

d) N2O

d) N2O

25. इनमें से किस उद्योग में धावन सोडा का उपयोग नहीं किया जाता है ? [Group-D 2022]

a) साबुन

b) कांच

c) सौंदर्य-प्रसाधन

d) कागज

c) सौंदर्य-प्रसाधन

26. निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। [Group-D 2022] [Railway-JE-2016]

कथन-I : बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र CaSO4 . 1/2 H2O है।

कथन-II : बेकिंग सोडा का उपयोग खिलौने और सजावटी सामान बनाने में तथा सतहों को चिकना करने के लिए किया जाता है।

a) दोनों कथन असत्य हैं।

b) दोनों कथन सत्य हैं।

c) कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।

d) कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।

a) दोनों कथन असत्य हैं।

27. संगमरमर (मार्बल) का रासायनिक सूत्र क्या है ? [Group-D 2022]

a) Ca(HCO3)2

b) CaSO4

c) Ca(OH)2

d) CaCO3

d) CaCO3

28. CaSO4 की कितनी सूत्र इकाइंया प्लास्टर ऑफ पेरिस में क्रिस्टलीकरण जल के एक अणु से जुडी होती हैं ? [Group-D 2022]

a) 3

b) 1

c) 4

d) 2

d) 2

29. सामान्य लवण रसोई में उपयोग किए जाने के अतिरिक्त किसके निर्माण में कच्चे माल के रूप में उपयोग में आता है ? [Group-D 2022]

(i) धावन सोडा

(ii) विरंजक चूर्ण

(iii) बेकिंग सोडा

(iv) बुझा चूना

a) (i) तथा (ii)

b) (i), (ii) तथा (iv)

c) (i) तथा (iii)

d) (i), (iii) तथा (iv)

c) (i) तथा (iii)

30. कुछ खाद्य पदार्थों को जल्दी से पकाने के लिए हम ……….. का उपयोग कर सकते हैं। [SSC CGL -2022] [Group-D 2022]

a) सोडियम क्लोराइड

b) ब्लीचिंग पाउडर

c) बेकिंग पाउडर

d) अमोनियम क्लोराइड

c) बेकिंग पाउडर

31. बेकिंग पाउडर का एक अवयव सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है। इसका अन्य अवयव है। [Group-D 2022]

a) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

b) टार्टरिक अम्ल

c) एसीटिक अम्ल

d) सल्फ्यूरिक अम्ल

b) टार्टरिक अम्ल

32. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. निर्जल सोडियम कार्बोनेट साधारणतः खाने वाला सोडा (बेकिंग-सोडा) के रूप में जाना जाता है।

2. अग्निशामकों में पाक-सोडा (बेकिंग सोडा) का प्रयोग किया जाता है।

3. अग्निशामक से CO2 गैस निकलती है।

a) 1, 2 और 3

b) केवल 1, 2 और 3

c) केवल 3

d) केवल 1 और 2

b) केवल 1, 2 और 3

33. क्या बेकिंग सोडा रासायनिक रूप से बेकिंग पाउडर से अलग होता है ? [Railway-JE-2016] [RRB ALP/Tech.2018]

a) हाँ, बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट है जबकि बेकिंग पाउडर सोडियम बाइकार्बोनेट और टार्टरिक अम्ल का मिश्रण होता है।

b) हाँ, बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट है जबकि बेकिंग पाउडर कैल्शियम कार्बोनेट है।

c) हाँ, बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट है जबकि बेकिंग पाउडर सोडियम बाइकार्बोनेट है।

d) नहीं, वे रासायनिक रूप से समान होते हैं।

a) हाँ, बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट है जबकि बेकिंग पाउडर सोडियम बाइकार्बोनेट और टार्टरिक अम्ल का मिश्रण होता है।

34. सोडा-एसिड अग्निशामक यंत्रो में उपयोग किया जाने वाला लवण है – [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा-2002]

a) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

b) कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड

c) सोडियम हाइड्रॉक्साइड

d) सोडियम कार्बोनेट

a) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

35. विरंजक चूर्ण को जल में मिश्रित करने पर कौन-सी गैस निष्काषित होगी ? [RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]

a) हाइड्रोजन

b) कार्बन डाईऑक्साइड

c) कार्बन मोनोऑक्साइड

d) क्लोरीन

d) क्लोरीन

36. बेकिंग सोडा क्या है ? [RRB ALP/Tech.2018]

a) पोटैशियम परमैंगनेट

b) सोडियम क्लोराइड

c) सोडियम बाइकार्बोनेट

d) सोडियम कार्बोनेट

c) सोडियम बाइकार्बोनेट

37. निम्न में से प्रतिअम्ल के संघटक के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है ? [SSC(C.P.O.)परीक्षा-2004]

a) साधारण नमक

b) कैल्शियम सल्फेट

c) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

d) सोडियम कार्बोनेट

c) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

38. “कास्टिक सोडा” का रासायनिक नाम है – [RRB ALP/Tech.2018]

a) सोडियम क्लोराइड

b) सोडियम हाइड्रॉक्साइड

c) सोडियम कार्बोनेट

d) सोडियम परॉक्साइड

b) सोडियम हाइड्रॉक्साइड

39. जब सोडियम क्लोराइड के पानी में बने घोल के माध्य से बिजली पारित होती है तो कौन सा उत्पाद बनता है ? [RRB JE/Sr.Se Bilaspur 2014]

a) सोडियम और पानी

b) सोडियम ऑक्साइड

c) सोडियम और क्लोरीन

d) सोडियम हाइड्रॉक्साइड

d) सोडियम हाइड्रॉक्साइड

40. किसी व्यक्ति द्वारा ………… लेने से एसिडिटी ठीक हो सकती है। [BPSC (Pre) 2020]

a) सिरके का घोल

b) नींबू का रस

c) छाछ

d) बेकिंग सोडा घोल

d) बेकिंग सोडा घोल

41. निम्नलिखित में से कौन से यौगिकों में क्रिस्टलीकरण का पानी नहीं है ? [RRB NTPC 2017]

a) बेकिंग सोडा

b) जिप्सम

c) वाशिंग सोडा

d) कॉपर सल्फेट

a) बेकिंग सोडा

42. दूधवाला ताजे दूध में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाता है – [BSSC 2013]

a) दूध के अम्लीकरण को रोकने के लिए

b) दूध का स्वाद बेहतर बनाने के लिए

c) दूध में क्रीम बढ़ाने के लिए

d) दूध के गाढ़ेपन में सुधार करने के लिए

a) दूध के अम्लीकरण को रोकने के लिए

43. सोडियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र ……….. है। [RRB JE 2015]

a) Na3CO2

b) Na2CO3

c) NaCO3

d) NaCO2

b) Na2CO3

44. बेकिंग पाउडर, ………… और …………. का मिश्रण है।

a) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट , मौलिक अम्ल

b) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट , सल्फ्यूरिक अम्ल

c) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट , टार्टरिक अम्ल

d) सोडियम कार्बोनेट , टार्टरिक अम्ल

c) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट , टार्टरिक अम्ल

45. चुने के पानी का रासायनिक नाम क्या है ? [RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]

a) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड

b) अमोनियम हाइड्रॉक्साइड

c) सोडियम हाइड्रॉक्साइड

d) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड

d) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड

46. ……….. का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट हेमिहाइड्रेट है।

a) जिप्सम

b) प्लास्टर ऑफ पेरिस

c) बेकिंग पाउडर

d) बेकिंग सोडा

b) प्लास्टर ऑफ पेरिस

47. जिप्सम हैं – [RRB ALP/Tech.2018]

a) यांत्रिक रूप से निर्मित एक अवसादी शैल

b) आग्नेय शैल

c) रासायनिक रूप से अवक्षेपित अवसादी शैल

d) कायांतरित शैल

c) रासायनिक रूप से अवक्षेपित अवसादी शैल

48. जिप्सम में क्रिस्टलन जल के रूप में पानी के ………… अणु मौजूद होते हैं। [RRB JE/Sr.Se Mumbai 2013]

a) दो

b) पाँच

c) तीन

d) चार

a) दो

49. क्विक लाइम का रासायनिक सूत्र होगा ? [RRB JE 2015]

a) CaO

b) CaCO3

c) CaCl2

d) Ca(OH)2

a) CaO

50. दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित कथन के लिए सही विकल्प का प्रयोग करके रिक्त स्थान भरें।

………………. को गर्म करने पर, प्लास्टर ऑफ पेरिस प्राप्त किया जाता है। [RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]

a) कार्बोनिक अम्ल

b) बेकिंग सोडा

c) जिप्सम

d) कैल्शियम कार्बोनेट

c) जिप्सम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top