Last Update
Part – 2. ——— Click Here
Part – 3. ——— Click Here
1. परमाणु मॉडलों का समय के साथ सुधार होता रहा है।
निम्नलिखित परमाणु मॉडलों को उनके कलानुक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए — [NCERT]
(i) रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल
(ii) थॉमसन का परमाणु मॉडल
(iii) बोर का परमाणु मॉडल
a) (i),(ii) और (iii)
b) (ii),(iii) और (i)
c) (ii),(i) और (iii)
d) (iii),(ii) और (i)
c) (ii),(i) और (iii)
2. निम्नलिखित में से कौन-सा Mg के इलेक्ट्रॉनिक वितरण को सही रूप में प्रदर्शित करता है ? [NCERT]
a) 3,8,1
b) 2,8,2
c) 1,8,3
d) 8,2,2
b) 2,8,2
3. रदरफोर्ड के अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग के परिणामस्वरूप खोज किया गया – [NCERT]
a) इलेक्ट्रॉन
b) प्रोटॉन
c) परमाणु में नाभिक
d) परमाण्वीय द्रव्यमान
c) परमाणु में नाभिक
4. एक तत्व के लिए निम्नलिखित में से कौन-से विकल्प सही है ? [NCERT]
(i) परमाणु संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + इलेक्ट्रॉनों की संख्या
(ii) द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
(iii) परमाणु द्रव्यमान = प्रोटॉनों की संख्या = न्यूट्रॉनों की संख्या
(iv) परमाणु संख्या = प्रोटॉनों की संख्या = इलेक्ट्रॉनों की संख्या
a) (i) और (ii)
b) (ii) और (iii)
c) (i) और (iii)
d) (ii) और (iv)
d) (ii) और (iv)
5. एक तत्व X में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 15 और न्यूट्रॉनों की संख्या 16 है। निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व का सही प्रदर्शन है ? [NCERT]
a) 15X31
b) 16X31
c) 15X16
d) 16 X15
a) 15X31
6. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत ने सफलतापूर्वक समझाया — [NCERT]
(i) द्रव्यमान संरक्षण का नियम
(ii) स्थिर अनुपात का नियम
(iii) रेडियोएक्टिवता का नियम
(iv) गणित अनुपात का नियम
a) (i),(ii) और (iii)
b) (i),(iii) और (iv)
c) (ii),(iii) और (iv)
d) (i),(ii) और (iv)
d) (i),(ii) और (iv)
7. रदरफोर्ड के नाभिकीय प्रतिरूप के संबंध में कौन-से कथन सही है ? [NCERT] [SSC CGL-2021]
(i) नाभिक को धन आवेशित माना
(ii) प्रमाणित किया की α –कण, हाइड्रोजन परमाणु से चार गुना भारी है।
(iii) सौर परिवार से तुलना की जा सकती है।
(iv) थॉमसन मॉडल से सहमति दर्शाता है।
a) (i) और (iii)
b) (ii) और (iii)
c) (i) और (iv)
d) केवल (i)
a) (i) और (iii)
8. थॉमसन के परमाणु मॉडल हेतु निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य है ? [NCERT]
(i) यह परमाणु में परमाणु द्रव्यमान को समान रूप से वितरित मानता
(ii) परमाणु में धनावेश समान रूप से वितरित माना गया।
(iii) धन आवेशित गोले में इलेक्ट्रॉनों का वितरण समान रूप से होता है।
(iv) परमाणु के स्थायित्व के लिए इलेक्ट्रॉन परस्पर एक दूसरे को आकर्षित करते है।
a) (i),(ii) और (iii)
b) (i) और (iii)
c) (i) और (iv)
d) (i),(iii) और (iv)
a) (i),(ii) और (iii)
9. 3 प्रोटॉन और 4 न्यूट्रॉन युक्त परमाणु की संयोजकता होगी – [NCERT]
a) 3
b) 7
c) 1
d) 4
c) 1
10. रदरफोर्ड के α-कण प्रकीर्णन प्रयोग ने दर्शाया कि — [NCERT]
(i) इलेक्ट्रॉन ऋण आवेशित होते हैं।
(ii) नाभिक में परमाणु का द्रव्यमान और धन आवेश केंद्रित रहता है।
(iii) नाभिक में न्यूट्रॉन होते हैं।
(iv) परमाणु का अधिकांश स्थान रिक्त होता है।
उपरोक्त कथनों में कौन से सही है ?
a) (i) और (iii)
b) (ii) और (iv)
c) (i) और (iv)
d) (iii) और (iv)
b) (ii) और (iv)
11. एल्युमीनियम के एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों का वितरण है – [NCERT]
a) 2,8,3
b) 2,8,2
c) 8,2,3
d) 2,3,8
a) 2,8,3
12. एक तत्व के आयन पर 3 धन आवेश है। परमाणु की द्रव्यमान संख्या 27 और न्यूट्रॉनों की संख्या 14 है। आयन में कितने इलेक्ट्रॉन उपस्थित है ? [NCERT]
a) 13
b) 10
c) 14
d) 16
b) 10
13. चित्र में कौन-सा परमाणु के बोर मॉडल का सही प्रदर्शन नहीं करता ? [NCERT]

a) (i) और (ii)
b) (ii) और (iii)
c) (ii) और (iv)
d) (i) और (iv)
c) (ii) और (iv)
14. 1 संयोजकता वाले तत्व होते है – [NCERT]
a) सदैव धातु
b) सदैव उपधातु
c) धातु या अधातु
d) सदैव अधातु
c) धातु या अधातु
15. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वदा सही है ? [NCERT]
a) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।
b) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
c) एक परमाणु में प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
d) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
a) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।
16. परमाणु का प्रथम मॉडल देने वाले का नाम है – [NCERT]
a) एन. बोर
b) ई. गोल्डस्टीन
c) रदरफोर्ड
d) जे. जे. थॉमसन
d) जे. जे. थॉमसन
17. एक परमाणु के लिए निम्नलिखित में से कौन- सा कथन सत्य नहीं है ? [NCERT]
a) परमाणु स्वतंत्र अस्तित्व में नहीं रह पाते है।
b) परमाणु मूल इकाइयाँ हैं जिनसे अणुओं और आयनों का निर्माण होता है।
c) परमाणु सदैव उदासीन प्रकृति के होते है।
d) परमाणु बड़ी संख्या में परस्पर जुड़कर पदार्थ का निर्माण करते हैं, जिसे हम देख, अनुभव या स्पर्श कर सकते है।
a) परमाणु स्वतंत्र अस्तित्व में नहीं रह पाते है।
18. एथिल एथेनोएट (CH3COOC2H5)के एक नमूने में दो ऑक्सीजन परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान है, परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारण है ? [NCERT]
a) इनमें से एक ऑक्सीजन परमाणु ने इलेक्ट्रॉन प्राप्त किए है।
b) इनमें से एक ऑक्सीजन परमाणु ने दो न्यूट्रॉन प्राप्त किए है।
c) दोनों ऑक्सीजन परमाणु समस्थानिक है।
d) दोनों ऑक्सीजन परमाणु समभारिक है।
c) दोनों ऑक्सीजन परमाणु समस्थानिक है।
19. चित्र में Mg2+आयन को पहचानिए, जहाँ n और p क्रमशः न्यूट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या प्रदर्शित करते है। [NCERT]

d)
20. एक तत्व के नाभिक में 15 प्रोटॉन और 22 न्यूट्रॉन हैं इसकी द्रव्यमान संख्या क्या है ? [RRB ALP/Tech. 2018]
a) 7
b) 15
c) 22
d) 37
d) 37
21. इलेक्ट्रॉन के समतुल्य प्रतिद्रव्य कणों को …………. कहा जाता है। [RRB ALP/Tech. 2018]
a) न्यूट्रॉन
b) प्रोट्रॉन
c) एंटी इलेक्ट्रॉन
d) पॉजिट्रॉन
d) पॉजिट्रॉन
22. बोर के एटम के मॉडल की अभिधारणा के अनुसार, क्या होता है जब एक इलेक्ट्रॉन ऊर्जा के फोटॉन को अवशोषित करता है ? [SSC स्नात्तक स्तरीय-2019] [SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा-2013]
a) यह एक ही कक्षा में रहता है लेकिन तेजी से दोलन करता है।
b) यह प्रकाश ऊर्जा उत्सर्जित करता है।
c) यह भीतरी कक्षा में जाता है।
d) इनमें से कोई नहीं।
d) इनमें से कोई नहीं।
23. फास्फोरस की परमाणुक्ता क्या है ? [RRB ALP/Tech. 2018]
a) एकल परमाण्विक
b) द्वि-परमाण्विक
c) चतुर्थ-परमाण्विक
d) त्रि-परमाण्विक
c) चतुर्थ-परमाण्विक
24. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी ? [RRB Group-D 2014]
a) नील्स बोर
b) जे. जे. थॉमसन
c) अलबर्ट आइंस्टीन
d) अर्नेस्ट रदरफोर्ड
b) जे. जे. थॉमसन
25. जिन उप परमाणु कणों में सामान्य उप परमाणु कणों से विपरीत गुण होते हैं उन्हें किस नाम से जाना जाता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]
a) पॉजिट्रॉन
b) प्रतिकण
c)फोटॉन
d) न्यूट्रिनो
b) प्रतिकण
26. इनमें से कौन-सा तत्व प्रकृति में द्विपरमाणुक अणु के रूप में मौजूद नहीं है ? [Group-D 2022]
a) नाइट्रोजन
b) हाइड्रोजन
c) हीलियम
d) क्लोरीन
c) हीलियम
27. शब्द ‘परमाणु’ को किसने खोजा ?[BPSC (Pre) 2018]
a) डॉल्टन
b) कणाद
c) लेवोजियर
d) डेमोक्रीट्स
d) डेमोक्रीट्स
28. परमाणु की त्रिज्या का प्रयोग किसे मापने के लिए किया जाता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]
a) परमाण्विक संख्या
b) परमाण्विक द्रव्यमान
c) परमाण्विक आकार
d) परमाण्विकता
c) परमाण्विक आकार
29. न्यूट्रॉन को छोड़कर सभी ……… परमाणुओ में मौजूद हैं। [RRB ALP/Tech. 2018]
a) Cr
b) H
c) C
d) Mg
b) H
30. नाभिक में कौन उपस्थित नहीं होता है ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) न्यूट्रॉन
b) प्रोट्रॉन
c) न्यूक्लियान
d) इलेक्ट्रॉन
d) इलेक्ट्रॉन
31. सामान्यतया परमाणु के नाभिक में ……… होते हैं। [RRB ALP/Tech. 2018]
a) प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन
b) प्रोटॉन तथा इलेक्ट्रॉन
c) इलेक्ट्रॉन तथा न्यूट्रॉन
d) केवल न्यूट्रॉन
a) प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन
32. ………. विधुतीय तटस्थ और कमजोर सूक्ष्माणु पर परस्पर प्रभाव है। [RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]
a) न्यूट्रिनो
b) पॉजिट्रॉन
c) इलेक्ट्रॉन
d) प्रोट्रॉन
a) न्यूट्रिनो
33. परमाणु का नाभिक मॉडल पहली बार किसके द्वारा खोजा गया था ? [RRB (C.P.O) परीक्षा-2004]
a) अर्नेस्ट रदरफोर्ड
b) दमित्री मेंडलीफ
c) नील्स बोर
d) लुई पाश्चर
a) अर्नेस्ट रदरफोर्ड
34. किसी एक सेल में समायोजित किए जा सकने वाले इलेक्ट्रॉन की अधिकतम संख्या किस सूत्र पर निर्भर करती हैं – [RRB ALP/Tech. 2018]
a) 2n2
b) n2
c) 1n2
d) 3n2
a) 2n2
35. M कक्ष में शामिल हो सकने वाले इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या कितनी होती है ? [बिहार दरोगा-2020] [RRB JE/Sr.Se Chennai 2014]
a) 8
b) 2
c) 18
d) 32
c) 18
36. एक तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,2 है तत्व का नाम ? [RRB JE 2019]
a) पोटैसियम
b) सोडियम
c) मैग्नीशियम
d) रेडॉन
c) मैग्नीशियम
37. सल्फर का परमाणु क्रमांक और संयोजकता क्रमशः क्या हैं ? [Group-D 2022]
a) 17 और 1
b) 15 और 3
c) 14 और 4
d) 16 और 2
38d) 16 और 2
38. निम्नलिखित में से कौन सा किसी धातु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास नहीं है ? [RRB JE/Sr.Se Secunderabad 2014]
a) 2,8,3
b) 2,1
c) 2,8,1
d) 2,6
d) 2,6
39. कौन सा परमाणु का उप परमाणु कण नहीं है। [BSSC Exam-2018]
a) जेनॉन
b) न्यूट्रॉन
c) प्रोटॉन
d) इलेक्ट्रॉन
a) जेनॉन
40. जिस परमाणु की बाह्य कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की संख्या पूर्ण होती है , उसकी संयोजकता ……….. होती है। [RRB ALP/Tech. 2018]
a) एक
b) सात
c) आठ
d) शून्य
d) शून्य
41. L कक्ष में रखे जा सकने वाले इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी होती है ? [SSC स्नातक स्तरीय परीक्षा-2010]
a) 8
b) 2
c) 32
d) 18
a) 8
42. किस तत्व में इसके बाह्यतम कोश में दो इलेक्ट्रॉन होते हैं ? [RRB JE 2015]
a) पोटैशियम
b) लीथियम
c) कैल्सियम
d) सोडियम
c) कैल्सियम
43. एक तत्व की परमाणु संख्या 13 है तो इस तत्व में कितने शेल होते हैं ? [66th BPSC (Pre) (Re.Exam) 2020]
a) 3
b) 1
c) 4
d) 2
a) 3
44. ………….. में बाह्यतम कक्षा पूरी तरह से भरी होती है। [BPSC (Pre) 2018]
a) जेनॉन
b) रेडियम
c) फ्लोरीन
d) स्कैंडियम
a) जेनॉन
45. बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉन्स की संख्या को …….. कहा जाता है। [RRB JE/Sr.Se Mumbai 2013]
a) संयोजक परमाणु
b) संयोजक इलेक्ट्रॉन
c) संयोजक प्रोटॉन
d) संयोजक क्रमांक
b) संयोजक इलेक्ट्रॉन
46. ऊर्जा के चतुर्थ स्तर में समायोजित किये जा सकने वाले इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या है। [बिहार दरोगा-2020] [RRB ALP/Tech. 2018]
a) 2
b) 32
c) 18
d) 8
b) 32
47. कैथोड किरण का प्रयोग पहली बार किसके द्वारा किया गया था ? [SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा-2013]
a) अर्नेस्ट रदरफोर्ड
b) जॉन डॉल्टन
c) J. J. थॉमसन
d) गोल्डस्टीन
c) J. J. थॉमसन
48. ……… के बाह्यतम कोश में 1 से 3 इलेक्ट्रॉन होते हैं। [BPSC (Pre)2018]
a) अधातु
b) धातु
c) हैलोजन
d) उपधातु
b) धातु
49. रदरफोर्ड परमाणु मॉडल में अल्फा कण ……… पर प्रक्षेपित किए जाते हैं ? [RRB JE/Sr.Se Secunderabad 2014]
a) स्वर्ण
b) चाँदी
c) टाइटेनियम
d) एल्युमिनियम
a) स्वर्ण
50. किसी परमाणु के K कोश में समायोजित किए जा सकने वाले अधिकतम इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी होती है ? [RRB Group-D 2014]
a) 8
b) 18
c) 2
d) 6
c) 2