phynomagk logo

परिसंचरण तंत्र (Circulatory System) MCQs / Quiz

Last Update

Questions

Table of Contents

1. खेलते समय रवि के घुटने में चोट लग गई, जिससे खून बह रहा था। कुछ समय बाद, उसने देखा कि खून बहना बंद हो गया था , और एक गहरे लाला रंग के थक्के ने घाव को भर दिया था। किस प्रकार की कोशिकाएं रक्त का थक्का जमाने में मदद करती है ? [Group-D 2022]

a) लिम्फोसाइट्स

b) इओसिनोफिल्स

c) प्लेटलेट्स

d) लाल रक्त कणिकाएँ

c) प्लेटलेट्स

2. एकल परिसंचरण, अर्थात शरीर में होकर एक चक्र के दौरान रूधिर का हृदय में होकर केवल एक बार प्रवाहित होना, निम्नलिखित में से किन में पाया जाता है ? [NCERT]

a) लैबियों , कैमेलिऑन , सैलामेंडर

b) हिप्पोकैंपस , एक्जोसिटस , ऐनाबस

c) हायला , राना , ड्रैको

d) ह्वेल , डॉल्फिन , कछुआ

b) हिप्पोकैंपस , एक्जोसिटस , ऐनाबस

3. संकुचन के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना हृदय के भीतर रूधिर को वापस विपरीत दिशा में बहने से रोकती है ? [NCERT]

a) हृदय के भीतर स्थित कपाट

b) निलयों की मोटी पेशीय भित्तियाँ

c) अलिंदों की पतली भीतियाँ

d) उपरोक्त सभी

a) हृदय के भीतर स्थित कपाट

4. निम्नलिखित कशेरूकी समूह/समूहों में हृदय ऑक्सिजनित रूधिर को शरीर के विभिन्न भागों में पंप नहीं करता ? [NCERT]

a) पिसीज और ऐम्फिबिया

b) ऐम्फिबिया और सरीसृप

c) केवल ऐम्फिबियन प्राणी

d) केवल पिसीज

d) केवल पिसीज

5. एक पारम्परिक रक्त चाप मापने वाले उपकरण जिसमें चिकित्सक को पारे की कॉलम में उतार-चढ़ाव नजर आता है ,हस्तचालित वायु पम्प किससे जुड़ा रहता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) समदाब से

b) ट्रांसड्यूसर से

c) मैनोमीटर से

d) मर्करी कॉलम से

d) मर्करी कॉलम से

6. धमनियों का वर्णन करने के लिए सही कथन चुनिए — [NCERT]

a) इनकी भित्तियाँ मोटी और प्रत्यास्थ होती हैं , इनमें रूधिर उच्च दाब के साथ बहता है , ये विभिन्न अंगों से रूधिर एकत्रित करके वापस हृदय में पहुंचती है।

b) इनकी भित्तियाँ पतली होती हैं और इनके भीतर कपाट होते हैं , इनमें रूधिर कम दाब के साथ बहता है ,और ये रूधिर को हृदय से दूर शरीर के विभिन्न भागों तक ले जाती है।

c) इनकी भित्तियाँ मोटी और प्रत्यास्थ होती हैं , इनमें रूधिर इनमें रूधिर कम दाब के साथ बहता है , ये रूधिर को हृदय से ले जाकर शरीर के विभिन्न भागों में पहुँचती है।

d) इनकी भित्तियाँ मोटी और प्रत्यास्थ होती हैं , इनमें रूधिर उच्च दाब के साथ बहता है और ये रूधिर को हृदय से दूर शरीर के विभिन्न भागों तक ले जाती है।

d) इनकी भित्तियाँ मोटी और प्रत्यास्थ होती हैं , इनमें रूधिर उच्च दाब के साथ बहता है और ये रूधिर को हृदय से दूर शरीर के विभिन्न भागों तक ले जाती है।

7. इनमें से कौन- सा रक्त समूह यूनिवर्सल (सार्वभौमिक) दाता माना जाता है ? [SSC C.P.O. परीक्षा-2004] [RRB JE/Sr.Se Bhopal 2014]

a) AB

b) O

c) A

d) B

b) O

8. निम्नलिखित में से किसमें परिपक्वता के समय केंद्रक लोप नहीं होता है ? [NCERT]

a) सहचर कोशिकाएँ

b) लाल रूधिर कणिकाएँ

c) वाहिकाएँ

d) चालनी नलिका कोशिकाएँ

a) सहचर कोशिकाएँ

9. इनमें से कौन-सा रक्त समूह नहीं है ? [I.A.S (Pre) 2008]

a) A

b) AB

c) C

d) O

c) C

10. मानव शरीर के रक्त का pH स्तर होता है –[RRB JE 2015] [RRB Group D 2018]

a) 7.0 से 7.4

b) 6.0 से 6.8

c) 6.0 से 7.0

d) 7.0 से 8.6

a) 7.0 से 7.4

11. निम्नलिखित में से बाह्य त्वचा (एपिडर्मिस) का कौन-सा कार्य नहीं है ?

a) प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाव

b) गैसीय विनिमय

c) जल संवहन

d) वाष्पोत्सर्जन

c) जल संवहन

12. रक्त में पाया जाने वाला ……….. शरीर में ऑक्सीजन परिवहन के लिए जिम्मेदार होता है -[M.P.P.C.S (Pre) 1993] [RRB ALP/Tech. 2018]

a) सफेद रक्त कोशिकाएँ

b) प्लेटलेट्स

c) लाल रक्त कोशिकाएँ

d) प्लाज्मा

c) लाल रक्त कोशिकाएँ

13. वह विकल्प चुने जो संवहनी तंत्र के संदर्भ में सत्य नहीं है। [RRB ALP/Tech. 2018]

a) लाल रक्त संवहनी संयोजी ऊत्तक है

b) मानव आरबीसी (RBCs) का जीवन काल 115-120 दिन है

c) एक वयस्क व्यक्ति में लगभग 6.8 लीटर रक्त होता है

d) यह शरीर के वजन के लगभग 1.7-1.8 % होता है

d) यह शरीर के वजन के लगभग 1.7-1.8 % होता है

14. रक्त का इनमें से कौन-सा घटक ऑक्सीजन का परिवहन करता है ? [RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]

a) प्लेटलेट्स

b) WBC

c) प्लाज्मा

d) RBC

d) RBC

15. सामान्य मानव रक्त है – [RRB JE/Sr.Se Mumbai 2013]

a) उदासीन

b) थोड़ा अम्लीय

c) अम्ल या क्षार में परिवर्तनशील

d) थोड़ा क्षारीय

d) थोड़ा क्षारीय

16. वायवीय श्वसन क्या है ?[SSC स्नातक स्तरीय परीक्षा-2004]

a) आणविक ऑक्सीजन के बिना श्वसन

b) ऑक्सीजन की उपस्थिति में श्वसन

c) त्वचा के माध्यम से श्वसन

d) गलफड़ों के माध्यम से श्वसन

b) ऑक्सीजन की उपस्थिति में श्वसन

17. रक्त का कौन- सा घटक भोजन, CO2 और नाइट्रोजनयुक्त कचरे का परिवहन करता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) सफेद रक्त कोशिकाएँ

b) रक्त प्लेटलेट्स

c) लाल रक्त कोशिकाएँ

d) प्लाज्मा

d) प्लाज्मा

18. ……….. रक्त का वह भाग है जिसमें 92% जल होता है और शेष 8% में प्रोटीन, खनिज, हॉर्मोन, एंजाइम तथा अन्य पदार्थ होते हैं [RRB ALP/Tech. 2018]

a) लाल रक्त कणिकाएँ

b) सफेद रक्त कणिकाएँ

c) रक्त प्लेटलेट्स

d) प्लाज्मा

d) प्लाज्मा

19. निम्नलिखित में से कौन-सा प्लाज्मा प्रोटीन रक्त के स्कंदन में निहित है ? [S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (Tire-I)स्तरीय परीक्षा-2013]

a) सीरम एमाइलेज

b) एक ग्लोब्युलिन

c) फाइब्रिनोजेन

d) एक अल्बुमिन

c) फाइब्रिनोजेन

20. मानव शरीर के किस अंग पर एंजियोप्लास्टी की जाती है ? [RRB G-D 2018]

a) गुर्दा

b) फेफड़े

c) हृदय

d) पेट

c) हृदय

21. ……….., हीमोग्लोबिन में मौजूद प्रोटीन है। [BPSC (Pre) 2018]

a) एल्बुमिन

b) ग्लोबिन

c) ग्लोब्युलिन

d) हीम

b) ग्लोबिन

22. मानव शरीर की पल्स दरत की जाँच क्यों की जाती है ?[BSSC Exam 2017]

a) दिल की फंक्शनिंग जांचने के लिए

b) मस्तिष्क की फंक्शनिंग जांचने के लिए

c) रक्त की मात्रा जांचने के लिए

d) फेफड़ों की स्थिति जांचने के लिए

a) दिल की फंक्शनिंग जांचने के लिए

23. मानव रक्त प्लेटलेट्स ……….. छोड़ते हैं जो रक्त के थक्के बनाने में मदद करता है। [RRB ALP/Tech. 2018]

a) प्रोथ्रोम्बिन

b) फाइब्रिन

c) फ्रुक्टोज

d) सुक्रोज

a) प्रोथ्रोम्बिन

24. रक्त में सफेद रक्त कण ……….। [RRB ALP/Tech. 2018]

a) प्रोटीन हीमोग्लोबिन ले जाती हैं।

b) पोषक तत्वों को ले जाते हैं।

c) शरीर में संक्रमण से बचते हैं।

d) खून जमने में मदद करते हैं।

c) शरीर में संक्रमण से बचते हैं।

25. …….. में तंतुबन्ध नहीं होते हैं –[RRB ALP/Tech. 2018]

a) वृक्क

b) रक्त

c) हृदय

d) यकृत

b) रक्त

26. आंतरिक गति निर्धारक, मानव शरीर के निम्नलिखित अंगों में से कहाँ स्थिर होता हैं ? [RRB JE/Sr.Se Chennai 2014]

a) दिमाग

b) दिल

c) गुर्दा

d) यकृत

b) दिल

27. निम्नलिखित में से कौन- सी नलिका है जो दिल से निकलती है और शरीर में विभिन्न अंगों में रक्त संचारिता करती है ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) शिराएँ

b) फेफड़े तक जाने वाली रक्त कोशिका

c) धमनी

d) फेफड़ों की धमनियां

c) धमनी

28. निम्नलिखित में से कौन सा हृदय के कार्य को अधिक उपयुक्त रूप से बताता है ?[RRB JE 2019]

a) इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम

b) इकोकार्डियोग्राम

c) स्टेथोस्कोप

d) लिपिड प्रोफ़ाइल

a) इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम

29. हृदय चक्र क्या है ? [RRB ALP/Tech. 2014]

a) एक धड़कन और एक नाड़ी दर

b) एक तंत्रानुसारी और एक फुफ्फुसी चक्र

c) हृदय के संकुचन और शिथिलीकरण का एक चक्र

d) दो बार एट्रियोवेंट्रिकुलर कपाट का खुलना

c) हृदय के संकुचन और शिथिलीकरण का एक चक्र

30. कौन सी रक्त कणिकाएं , रक्त के थक्के जमने और रक्तस्राव को रोकने में सहायक होती हैं ?[SSC स्नातक स्तरीय -2019] [Group-D 2022]

a) प्लेटलेट्स

b) प्लेटलेट्स और लाल रक्त कणिकाएं दोनों

c) लाल रक्त कणिकाएं

d) श्वेत रक्त कणिकाएं

a) प्लेटलेट्स

31. …….. को चार भागों में विभाजित किया जाता है। [RRB G-D 2014]

a) फेफड़ा

b) गुर्दा

c) हृदय

d) ट्रेकिआ

c) हृदय

32. मानव शरीर में मौजूद निम्नलिखित कोशिकाओं में से किसमें माइटोकॉन्ड्रिया नहीं पाया जाता ? [RRB Group-D 2018]

a) लाल रक्त कोशिका

b) यकृत कोशिका

c) मांसपेशी कोशिका

d) श्वेत रक्त कोशिका

a) लाल रक्त कणिकाएं

33. वह विकल्प चुनें जो संवहनी तंत्र के संदर्भ में सत्य नहीं है। [SSC-JE-2020]

a) मानव आरबीसी (RBCs) का जीवन काल 115-120 दिन है

b) यह शरीर के वजन के लगभग 7-8%

c) रक्त कम दबाव पर , उनमें झटके से और तेजी से बढ़ता है

d) रक्त को समान्यतः जीवन धारा कहा जाता है

c) रक्त कम दबाव पर , उनमें झटके से और तेजी से बढ़ता है

34. निम्नलिखित में से कौन-सा अशुद्ध रक्त संचार करता है ? [I.A.S (Pre) 2000]

a) पल्मोनरी शिरा

b) अल्वओली

c) पल्मोनरी धमनी

d) महाधमनी

c) पल्मोनरी धमनी

35. मनुष्य के शरीर में उपस्थित निम्न में से किस कोशिका में केन्द्रक नहीं होता है ? [47th BPSC (Pre) 2005]

a) एरिथ्रोसाइट्स

b) तंत्रिका कोशिका

c) अरेखित स्नायु तंतु

d) श्वेत कोशिका

a) एरिथ्रोसाइट्स

36. निम्नलिखित में से कौन सा कोलेस्ट्रॉल का उल्लेख नहीं करता है ? [BSSC Exam 2017]

a) कम घनत्व लिपोप्रोटीन

b) उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन

c) रेसस फैक्टर

d) डिब्बाबंद प्रोटीन केट

c) रेसस फैक्टर

37. इसमें से कौन सा उपकरण रोगियों की हृदय नियंत्रित करता हैं [RRB NTPC 2017]

a) श्वासयंत्र

b) पेसमेकर

c) कैट स्कैनर

d) ईसीजी मशीन

b) पेसमेकर

38. धमनियां रक्त का वहन करती हैं, जो कि भरी होती हैं –[SSC CGL-2021]

a) ऑक्सीजन

b) कार्बन डाइऑक्साइड

c) टॉक्सिन

d) लिपिड्स

a) ऑक्सीजन

39. निलय की भित्ति आलिंद की भित्ति से ……….. होती है – [RRB JE 2015]

a) मोटी

b) छोटी

c) पतली

d) बड़ी

a) मोटी

40. प्लाज्मा जो रक्त का एक संघटक है, एक — [RRB NTPC 2017]

a) कोशिका है

b) पेशी

c) द्रव है

d) उत्तक है

c) द्रव है

41. हीमोग्लोबिन क्या है ?[SSC स्नात्तक स्तरीय- 2019] [RRB JE/Sr.Se Secunderabad 2014]

a) पौधों की पतियों में पाया जाने वाला पदार्थ

b) बोन मैरो में पाया जाने वाला पदार्थ

c) मानव रक्त में पाया जाने वाला पदार्थ

d) पिटयुटरी ग्रंथि से निकलने वाला स्राव

c) मानव रक्त में पाया जाने वाला पदार्थ

42. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प लाल रूधिर कणिकाओं के बारे में सही नहीं है ? [RRB JE/Sr.Se Bhopal 2014]

a) कार्य — ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन

b) आकृति — वृतीय और उभयावतल

c) लम्बाई — 5.7 μm

d) हीमोग्लोबिन — मौजूद

c) लम्बाई — 5.7 μm

43. रूधिर वर्णिका के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए — [RRB ALP/Tech. 2014]

1. इसमें लौह होता हैं।

2. यह रक्त को लाल रंग प्रदान करता है।

3. यह कुछ रोगों के प्रति प्रतिक्षा प्रदान करता है।

4. यह रक्त में ऑक्सीजन का वाहक है।

कूट :

a) 1,2 व 3

b) 2,3 व 4

c) 1,2 एवं 4

d) 1,2,3 एवं 4

c) 1,2 एवं 4

44. निम्नलिखित में से कौन सी नस शरीर के पूर्ववर्ती हिस्सों से रक्त एकत्र करता है ? [RRB Group-D 2014]

a) निलय (वेट्रिक्ल)

b) महाधमनी

c) सुपीरियर वेना कावा

d) इन्फीगीयर वेना कावा

c) सुपीरियर वेना कावा

45. वह विकल्प चुनें जो परिसंचरण तंत्र के बारे में सत्य नहीं है। [RRB JE 2015]

a) रक्त ,लाल संवहनी संयोजी उत्तक है

b) एक वयस्क व्यक्ति में लगभग 6.8 लीटर रक्त होता है

c) मानव लाल रूधिर कणिकाओं (RBCs) का जीवन काल 115-120 दिन है

d) वह शरीर के भार का लगभग 17-18% होता है

d) वह शरीर के भार का लगभग 17-18% होता है

46. हीमोग्लोबिन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। [RRB ALP/Tech. 2014]

  1. यह रक्त में ऑक्सीजन का संचार करता है।
  2. यह लौह युक्त यौगिक है।
  3. यह कुछ रोगों के प्रति ,प्रतिरक्षा प्रदान करता है।
  4. यह रक्त को लाल रंग प्रदान करता है।

इनमें से सही कथन है —

a) 1,2 और 3

b) 1,3 और 4

c) 2,3 व 4

d) 1,2 एवं 4

d) 1,2 एवं 4

47. जब एक व्यक्ति वृद्ध होते जाता है तो सामान्यतया उसका रक्त का दाब – [RRB JE/Sr.Se Bilaspur 2014]

a) घट जाता है

b) बढ़ जाता है

c) उतना ही रहता है

d) बदलता रहता है

b) बढ़ जाता है

48. हृदय मेम्ब्रेन (झिल्ली) की दो परतों से ढँका होता है। इन झिल्लियों को क्या कहा जाता है ? [SSC CGL -2021] [SSC (C.P.O) परीक्षा-2015]

a) पल्मोनरी मेम्ब्रेन

b) पेरिकार्डियल मेम्ब्रेन

c) प्रीकेवल मेम्ब्रेन

d) सिस्टमेटिक मेम्ब्रेन

b) पेरिकार्डियल मेम्ब्रेन

49. नीचे चार व्यक्तियों के रक्त दाब का मान दिया है –[RRB JE 2015]

श्रीमती (X)90/60
श्री (X)160/120
श्री (Y)120/80
श्रीमती (Y)140/100

निम्नलिखित में से किसका रक्त दाब सामान्य है ?

a) श्रीमती X

b) श्री X

c) श्रीमती Y

d) श्री Y

d) श्री Y

50. रक्त को धमनियों से शिराओं में जिन सूक्ष्म नलिकाओं के माध्यम से प्रवाहित किया जाता है, उन्हें क्या कहा जाता है ? [RRB NTPC 2017]

a) कणिकाएँ

b) कोशिकाएँ

c) केशिकाएँ

d) कैलोरी

c) केशिकाएँ

51. हमारे शरीर में रक्त का दाब होता है –[I.A.S (Pre) 1996]

a) वायुमंडलीय दाब से कम

b) वायुमंडलीय दाब से अधिक

c) वायुमंडलीय दाब के बराबर

d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

b) वायुमंडलीय दाब से अधिक

52. पुरकिंजे तंतु ……….. में विशिष्ट है। [RRB ALP/Tech. 2014]

a) मस्तिष्क में न्यूरॉन्स

b) रक्त में कोशिकाएं

c) त्वचा में ग्रंथि कोशिकाएँ

d) हृदय में स्नायु तंतु

d) हृदय में स्नायु तंतु

53. अभिकथन (A) : “ए-बी” रक्त समूह के लोग सार्वभौमिक प्राप्तकर्ता होते हैं।

कारण (R) :रक्त समूह “ए-बी” की लाल रक्त कोशिका में कोई एंटीजन नहीं होता एवं इसीलिए अन्य किसी रक्त समूह के साथ समूहन (एग्लूटिनेशन) नहीं होता। [RRB JE/Sr.Se Mumbai 2013]

कूट :

a) दोनों (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), (A) का सही कारण है।

b) दोनों (A) तथा (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) का सही कारण नहीं है।

c) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।

d) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

c) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।

54. मनुष्यों की सामान्य स्पंदन दर (प्लस रेट) क्या है ? [SSC-GD-2017]

a) 80-90 बीट प्रति मिनट

b) 97 बीट प्रति मिनट

c) 70-80 बीट प्रति मिनट

d) 2 बीट प्रति मिनट

c) 70-80 बीट प्रति मिनट

55. एक मनुष्य दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और उसे रक्ताधान की आवश्यकता होती है किन्तु उसके रक्त समूह का परीक्षण करने का समय नहीं है। निम्नलिखित में से कौन सा रक्त समूह उसे दिया जा सकता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) O+

b) O

c) AB+

d) AB

b) O

56. हमारी त्वचा के नीचे की छोटी रक्त वाहिकाओं को क्या कहा जाता है ? [SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा-2010]

a) तंत्रिका

b) कोशिका

c) शिरा

d) केशिका

d) केशिका

57. अज्ञात रूधिर-वर्ग का एक व्यक्ति गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और उसे तुरंत रक्त-आधान (Blood Transfusion) की जरूरत पड़ती है अस्पताल में आसानी से उपलब्ध निम्नलिखित रूधिर वर्गों में से किस एक का रक्त-आधान के लिए उपयोग सुरक्षित होगा ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) O, Rh

b) O, Rh+

c) AB, Rh

d) Ab, Rh+

a) O, Rh

58. स्वस्थ मनुष्य का रक्तचाप (सिस्टॉलिक व डाइस्टॉलिक) होता है — [42nd BPSC(Pre)1997]

a) 120 मिमी. व 80 मिमी.

b) 201 मिमी. व 110 मिमी.

c) 90 मिमी. व 60 मिमी.

d) 85 मिमी. व 55 मिमी.

a) 120 मिमी. व 80 मिमी.

59. Rh कारक का नाम संबंधित है एक प्रकार के -[RRB JE 2015]

a) कपि से

b) मानव से

c) बंदर से

d) चूहा से

c) बंदर से

60. किसी व्यक्ति का रक्तचाप 140 एम. एम. Hg है, तो इस उल्लेख में Hg से तात्पर्य है — [RRB Group-D 2014]

a) हाइड्रोजन से

b) मर्करी से

c) हाइग्रोमीटर से

d) हीलियोग्राफ से

b) मर्करी से

61. कीटों में गैस के विनिमय के लिए वायु नलियों का एक जाल होता है। इन्हे ……… कहा जाता है। [Group-D 2022]

a) धमनियां (arteries)

b) श्वासप्रणाल (tracheae)

c) श्वासरंध्र (spiracles)

d) केशिकाएं (capillaries)

b) श्वासप्रणाल (tracheae)

62. किस प्राणी के जीवद्रव्य में हीमोग्लोबिन का विलय हो जाता है ? [RRB ALP/Tech. 2014]

a) मेढ़क

b) मत्स्य

c) मानव

d) केंचुआ

d) केंचुआ

63. यदि एक पिता का रक्त वर्ग A है और माता का O तो बताइए कि उनके पुत्र का निम्नलिखित में से कौन सा रक्त वर्ग हो सकता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]

a) B

b) AB

c) O

d) B,AB अथवा O

c) O

64. रक्त में लाल रंग निम्न में से किसके कारण होता है – [BSSC Exam 2013]

a) प्लाज्मा

b) हीमोग्लोबिन

c) हिमोसायनिन

d) WBC

b) हीमोग्लोबिन

65. लाल रक्त कणिकाओं (R.B.Cs.) का रंग होता है — [66th B.P.S.C. (Pre) 2020]

a) क्यूटिन के कारण

b) क्लोरोफिल के कारण

c) हिमोसायनिन के कारण

d) हीमोग्लोबिन के कारण

d) हीमोग्लोबिन के कारण

66. लाल रक्त कणिकाएँ (RBC) किस नाम से जानी जाती है ? [RRB G-D 2014]

a) इरिथ्रोसाइट्स

b) ल्यूकोसाइट्स

c) थ्रोम्बोसाइट्स

d) इयोसिनोपिल्स

a) इरिथ्रोसाइट्स

67. किसके मौजूदगी के कारण शरीर के भीतर रक्त जमता नहीं है ?[RRB JE/Sr.Se Muzaffarpur 2017]

a) फाइब्रिन

b) प्लाज्मा

c) हीमोग्लोबिन

d) हिपैरिन

d) हिपैरिन

68. निम्न में से किसको RBC का कब्रिस्तान कहा जाता है ?[I.A.S (Pre) 2008]

a) यकृत

b) अस्थि-मज्जा

c) प्लीहा

d) परिशोधिका

c) प्लीहा

69. स्पंदन गतियां, जिन्हें नाड़ी स्पंद/नब्ज कहा जाता है , क्यों महसूस होती है ? [Group D 2022]

a) फेफड़ों में प्रवाहित रक्त के कारण

b) शिराओं में प्रवाहित रक्त के कारण

c) हृदय में प्रवाहित रक्त के कारण

d) धमनियों में प्रवाहित रक्त के कारण

d) धमनियों में प्रवाहित रक्त के कारण

70. मनुष्य की लाल रक्त कोशिकाओं का जीवनकाल कितना होता है ? [S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (Tier-I) स्तरीय परीक्षा-2014]

a) 120 दिन

b) 150 दिन

c) 180 दिन

d) 190 दिन

a) 120 दिन

71. हृदय की मांसपेशियाँ लयबद्ध रूप से संकुचित और शिथिल होती है , इस लयबद्ध संकुचन और उसके बाद होने वाले शिथिलन/विश्रांति को मिलाकर हृदय का एक स्पंद (heart beat) कहा जाता है। हृदय स्पन्दों को मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है ? [SSC CGL-2021] [Group D 2022]

a) स्फिग्मोमैनोमीटर

b) पोटोमीटर

c) स्टेथोस्कोप

d) ऑक्सीमीटर

c) स्टेथोस्कोप

72. वर्ग AB रक्त वाला व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति का रक्त ले सकता है जिसका रक्त वर्ग ……… हो — [RRB ALP/Tech. 2018]

a) मात्र A

b) मात्र B

c) मात्र AB

d) कोई भी वर्ग

d) कोई भी वर्ग

73. रक्त स्कंदन ,……….. की मदद से होता है। [Group D 2022]

a) श्वेत रक्त कणिकाओं

b) लाल रक्त कणिकाओं

c) रक्त प्लाज्मा

d) प्लेटलेट कणिकाओं

d) प्लेटलेट कणिकाओं

74. AB रक्त वर्ग वाले व्यक्ति को कभी-कभी सार्विक रक्त आदाता कहा जाता है, क्योंकि – [42th BPSC (Pre) 1997]

a) उसके रक्त में प्रतिजन (एंटीजन) का अभाव हो जाता है।

b) उसके रक्त में प्रतिपिंड (एंटीबॉडी) का अभाव होता है।

c) उसके रक्त में प्रतिजन और प्रतिपिंड दोनों का अभाव होता है।

d) उसके रक्त में प्रतिपिंड उपस्थित होते हैं

b) उसके रक्त में प्रतिपिंड (एंटीबॉडी) का अभाव होता है।

75. मानव रक्त के निर्माण के लिए इनमें से किसकी आवश्यकता होती है ? [Group D 2022]

a) निकेल

b) कोबाल्ट

c) लौह/आयरन

d) तांबा/कॉपर

c) लौह/आयरन

76. एक व्यक्ति, जिसका रक्त समूह ‘A’ है, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाता है तथा चिकित्सक रक्ताधान की सलाह देते हैं। उसके संबंधियों को रक्तदान हेतु कहा जाता है, जिनके रक्त समूह इस प्रकार पाए गए — [RRB ALP/Tech. 2018]

(i) पत्नी –‘O’

(ii) भाई – ‘AB’

(iii) पुत्र –‘A’

(iv) पुत्री –‘O’

उपरोक्त में से कौन से संबंधी उस घायल व्यक्ति को रक्ताधान हेतु रक्तदान कर सकते हैं ?

a) (i) व (ii)

b) (ii) व (iii)

c) (ii), (iii) व (iv)

d) (i),(iii) व (iv)

d) (i),(iii) व (iv)

77. 400 m की दौड़ में भाग लेने के बाद आपको ऐंठन होती है। निम्न में से कौन सा विकल्प इसका सबसे सटीक कारण हो सकता है ? [Group D 2022]

a) ऑक्सीजन की कमी और पाइरूवेट का लैक्टिक अम्ल में परिवर्तन

b) ऑक्सीजन की पर्याप्त उपस्थिति और पाइरूवेट का लैक्टिक अम्ल में परिवर्तन

c) ऑक्सीजन की कमी और पाइरूवेट का ग्लूकोज में परिवर्तन

d) ऑक्सीजन की कमी और पाइरूवेट का ग्लूकोज में परिवर्तन

a) ऑक्सीजन की कमी और पाइरूवेट का लैक्टिक अम्ल में परिवर्तन

78. रक्त चाप को मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है ? [RRB JE/Sr.Se Mumbai 2013] [R.A.S/R.T.S. (Pre) 1999]

a) ग्लूकोमीटर

b) स्फिग्मोमेनोमीटर

c) थर्मामीटर

d) लैक्टोमीटर

b) स्फिग्मोमेनोमीटर

79. मछलियों में रक्त परिसंचरण के संबंध में गलत कथन पहचानें। [Group D 2022]

a) शरीर से रक्त अलिंद में प्रवेश करता है

b) निलय से रक्त केवल क्लोमों (gills) में जाता है

c) दो-कक्षीय हृदय में दोहरा परिसंचरण होता है

d) क्लोमों (gills) से रक्त शरीर के बाकी हिस्सों में भेजा जाता है

c) दो-कक्षीय हृदय में दोहरा परिसंचरण होता है

80. सिस्टोलिक और डायस्टोलिक शब्द का उपयोग ………… के संदर्भ में किया जाता है। [RRB JE/Sr.Se Bhopal 2014]

a) आँखों की दृष्टि में समस्याओं का पता लगाना

b) रक्त प्लेटलेट्स की गिनती

c) रक्तचाप को मापना

d) रक्त धमनियों का पता लगाना

c) रक्तचाप को मापना

81. निम्नांकित चित्र मानव परिसंचरण तंत्र के किस घटक (भाग) को दर्शाता है ? [Group D 2022]

Venn

a) केशिका

b) शिरा

c) महाधमनी

d) धमनी

b) शिरा

82. मानव शरीर में ‘रूधिर बैंक’ (Blood bank) का कार्य कौन करता है ? [RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]

a) तिल्ली/प्लीहा

b) फेफड़ा

c) हृदय

d) यकृत

a) तिल्ली/प्लीहा

83. कौन-सी रक्त वाहिकाएँ शुद्ध रक्त फेफड़ों से हृदय में ले जाती हैं [RRB ALP/Tech. 2014]

a) फुफ्फुस धमनी

b) हृदय धमनी

c) हृदय शिरा

d) फुफ्फुस शिरा

a) फुफ्फुस धमनी

84. भारी व्यायाम के दौरान, जब ऊर्जा की मांग अधिक होती है, लेकिन ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सिमित होती है, तो मांसपेशियों की कोशिकाएँ ……….. को दर्शाती हैं। [Group D 2022]

a) पाइरूवेट के संचय

b) जल की हानि

c) एथेनॉल के संश्लेषण

d) लैक्टिक अम्ल के निर्माण

d) लैक्टिक अम्ल के निर्माण

85. प्रत्येक श्वसन चक्र के दौरान, जब वायु अंदर को जाती है , और बाहर निकाली जाती है, तो फेफडों में हमेशा कुछ मात्रा में वायु होती ही है ,ताकि ऑक्सीजन को अवशोषित करने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। वायु की इस मात्रा को क्या कहा जाता है ? [Group D 2022]

a) श्वसन मात्रा

b) वायुकोशिकीय मात्रा

c) फुफ्फुसीय मात्रा

d) अवशिष्ट मात्रा

d) अवशिष्ट मात्रा

86. निम्न विकल्पों में से तीन कक्षीय हृदय वाले जीव का नाम बताइए। [Group D 2022]

a) बाघ

b) कबूतर

c) मछली

d) सैलामैंडर

d) सैलामैंडर

87. पेशियों में ऐंठन का कारण क्या है ? [Group D 2022] [बिहार दरोगा – 2019]

a) रक्त में निम्न ग्लूकोज स्तर (हाइपोग्लाइसीमिया)

b) शरीर की थकान और कमजोरी

c) पेशियों को होने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति में कमी

d) तंत्रिका- पेशीय संधियों का अत्यधिक उत्तेजन

c) पेशियों को होने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति में कमी

88. निम्न में से किन प्राणियों में प्रत्येक चक्र के दौरान रक्त दो बार हृदय से होकर गुजरता है ? [SSC JE-2020] [Group D 2022]

a) मत्स्य, पक्षी और सरीसृप वर्ग

b) स्तनधारी, मत्स्य और सरीसृप वर्ग

c) स्तनधारी, पक्षी और सरीसृप वर्ग

d) स्तनधारी, पक्षी और मत्स्य वर्ग

c) स्तनधारी, पक्षी और सरीसृप वर्ग

89. निम्नलिखित में से किस वर्णक में ऑक्सीजन के लिए उच्च बंधुता होती है ? [Group D 2022]

a) बिलीरुबिन

b) हिमोसायनिन

c) मेलानिन

d) हीमोग्लोबिन

d) हीमोग्लोबिन

90. इनमें से किस जीव में तीन- कोष्ठीय हृदय होता है ? [Group D 2022]

a) मनुष्य

b) पक्षी

c) मछली

d) मेंढक

d) मेंढक

91. मानव परिसंचरण तंत्र में ,सभी शिराएं रक्त को हृदय की ओर ले जाती है। फुफ्फुसीय शिरा और अन्य शिराओं में क्या अंतर है ? [Group D 2022]

a) फुफ्फुसीय शिरा में एक छोटी अवकाशिका (lumen) होती है

b) फुफ्फुसीय शिरा में कोई वाल्व नहीं होता है

c) फुफ्फुसीय शिरा ऑक्सीजन युक्त रक्त ले जाती है

d) फुफ्फुसीय शिरा में रक्त का प्रवाह डाब के साथ होता है

c) फुफ्फुसीय शिरा ऑक्सीजन युक्त रक्त ले जाती है

92. ……… में ‘दोहरा परिसंचरण’ नहीं होता है। [BPSC-2018] [Group D 2022]

a) मेंढकों

b) सर्पों

c) गरूड़ों

d) मछलियों

d) मछलियों

93. लसीका (lymph) के कुछ कार्य नीचे दिए गए हैं। इसके सही कार्यों को दर्शाने वाले विक्लप का चयन कीजिए। [Group D 2022]

(A) आंत से पचित और अवशोषित वसा को ले जाता है

(B) CO2 को फेफड़ों तक ले जाता है

(C) RBC को लसिका पर्व तक ले जाता है

(D) यह अतिरिक्त तरल को कोशिका– बाह्य स्थान से वापस रक्त में बहा देता है

a) (A) और (B)

b) (A) और (D)

c) (B) और (C)

d) (C) और (D)

b) (A) और (D)

94. मानव जैसे कुछ जीवों के हृदयों में ऑक्सीजन रहित रक्त को ऑक्सीजन युक्त रक्त से पृथक क्यों रखा जाता है ? [Group D 2022]

a) एक बड़े शरीर वाले जीव को ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए

b) फेफड़ों में रक्त का ऑक्सीजनीकरण (Oxygenation) बढ़ाने के लिए

c) पेशियों की वृद्धि और उसके कामकाज में मदद करने के लिए

d) शरीर के तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद करने के लिए

d) शरीर के तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद करने के लिए

95. मानव हृदय में अनुशिथिलन के दौरान निम्नलिखित में से कौन सी घटना घटित होती है ? [SSC स्नातक स्तरीय-2019] [Group D 2022]

a) रक्त निलय में प्रवेश करता है

b) रक्त फेफड़ों में प्रवेश करता है

c) रक्त महाधमनी में प्रवेश करता है

d) रक्त निलय से बाहर निकलता है

b) रक्त फेफड़ों में प्रवेश करता है

96. पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन कब होता है ? [Group D 2022]

a) प्रकाश संश्लेषण के दौरान

b) वाष्पोत्सर्जन के दौरान

c) श्वसन के दौरान

d) श्वसन और प्रकाश संश्लेषण दोनों के दौरान

c) श्वसन के दौरान

97. मनुष्यों में सामान्य प्रकुंचन (Systolic) और अनुशिथिलन (diastolic) दाब क्रमशः ……… होता है। [BPSC-2019] [Group D 2022]

a) 100 mg Hg और 60 mg Hg

b) 150 mm Hg और 75 mg Hg

c) 140 mm Hg और 90 mm Hg

d) 120 mg Hg और 80 mm Hg

d) 120 mg Hg और 80 mm Hg

98. अधिकांश कशेरूकी समूहों में, रक्त का दोहरा परिसंचरण होता है। हलांकि, इन समूहों में से एक अपवाद है। नीचे दिए गए विकल्पों में से उस समूह को पहचानिए। [Group D 2022]

a) पक्षी वर्ग

b) मत्स्य वर्ग

c) उभयचर वर्ग

d) सरीसृप वर्ग

b) मत्स्य वर्ग

99. कौन-सी रक्त कणिकाएँ, रक्त के थक्के जमने और रक्तस्राव को रोकने में सहायक होती है ?[SSC-JE-2020] [Group D 2022]

a) श्वेत रक्त कणिकाएँ

b) प्लेटलेट्स और लाल रक्त कणिकाएँ दोनों

c) प्लेटलेट्स

d) लाल रक्त कणिकाएँ

c) प्लेटलेट्स

100. Which blood group is referred to as the ‘Universal Donor’ ? [SSC CGL-2021] [Group D 2022]

a) B

b) O

c) A

d) AB

b) O

101. निम्नलिखित में से कौन सी मानव कोशिका अपने आकार को बदलने की क्षमता रखती है ?[Railway-JE-2016] [Group D 2022]

a) RBC

b) मस्तिष्क कोशिका

c) यकृत कोशिकाए

d) WBC

d) WBC

102. निम्नांकित चित्र विभिन्न प्रकार की श्वेत रक्त कणिकाओं को दर्शाता है । सही नामांकन वाले विकल्प की पहचान कीजिए। [Group D 2022]

WBC

a) (i) इओसिनोफिल, (ii) न्युट्रोफिल, (iii) बेसोफिल, (iv) मोनोसाइट, (v) लिम्फोसाइट

b) (i) न्युट्रोफिल, (ii) बेसोफिल, (iii) लिम्फोसाइट, (iv) इओसिनोफिल, (v) मोनोसाइट

c) (i) न्युट्रोफिल, (ii) मोनोसाइट, (iii) इओसिनोफिल, (iv) बेसोफिल, (v) लिम्फोसाइट

d) (i) न्युट्रोफिल, (ii) इओसिनोफिल, (iii) बेसोफिल, (iv) लिम्फोसाइट , (v) मोनोसाइट

c) (i) न्युट्रोफिल, (ii) मोनोसाइट, (iii) इओसिनोफिल, (iv) बेसोफिल, (v) लिम्फोसाइट

103. मानव हृदय में, फुफ्फुसीय शिरा ………… से जुडी होती है। [Group D 2022]

a) दाएं अलिंद

b) बाएं निलय

c) बाएं अलिंद

d) दाएं निलय

c) बाएं अलिंद

104. रक्त का इनमें से कौन सा घटक प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है, और कीटाणुओं से लड़ने में शरीर की मदद करता है ? [Group D 2022]

a) रक्त प्लेटलेट्स

b) श्वेत रक्त कणिकाएँ

c) लाल रक्त कणिकाएँ

d) रक्त प्लाज्मा

b) श्वेत रक्त कणिकाएँ

105. निम्न में से किन प्राणियों में पूरे शरीर में रक्त प्रवाह चक्र के दौरान, रक्त केवल एक बार हृदय से होकर गुजरात है ? [Group D 2022]

a) पक्षी

b) मत्स्य

c) स्तनधारी

d) सरीसृप

b) मत्स्य

106. मानव हृदय के अनुप्रस्थ भागों पर आधारित दो प्रश्न नीचे दिए गए हैं। दोनों प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विकल्प का चयन कीजिए। [Group D 2022]

प्रश्न 1. ‘A’ द्वारा नामांकित भाग में मोटी भित्तियां क्यों होती हैं ?

प्रश्न 2. ‘B’ द्वारा नामांकित भाग का कार्य क्या है ?

Heart

a) A — क्योंकि यह रक्त को दाएं अलिंद में पंप करता है ,B — रक्त के पश्चवाह को रोकता है

b) A — क्योंकि यह रक्त को बाएं अलिंद में पंप करता है ,B — रक्त के अग्रप्रवाह को रोकता है

c) A — क्योंकि यह रक्त को फुफ्फुसीय धमनी में पंप करता है ,B — रक्त को महाधमनी में पंप करता है

d) A — क्योंकि यह शरीर के विभिन्न भागों में रक्त को पंप करता है , B — रक्त के पश्चवाह को रोकता है

d) A — क्योंकि यह शरीर के विभिन्न भागों में रक्त को पंप करता है , B — रक्त के पश्चवाह को रोकता है

107. मनुष्यों के परिसंचरण तंत्र की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। गलत विकल्प का चयन कीजिए। [Group D 2022]

a) लसीका को उत्तक द्रव भी कहा जाता है।

b) केशिकाएं संयुक्त होकर शिराओं का निर्माण करती है।

c) प्लेटलेट्स रक्त के थक्के जमाने में सहायक होते हैं।

d) उच्च रक्तचाप , शिराओं के संकुचन के कारण होता है।

d) उच्च रक्तचाप , शिराओं के संकुचन के कारण होता है।

108. रेखीय पेशियों (Striated muscles) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ? [SSC स्नातक स्तरीय-2019] [Group D 2022]

a) इनमें स्पष्ट हल्के और गहरे पट्ट उपस्थित होते हैं।

b) इनकी कोशिकाएं अशुंडित और बेलनकार आकृति वाली तथा शाखित होती हैं।

c) इनकी कोशिकाएं लंबी , अशुंडित सिरों वाली , और अशाखित होती हैं।

d) इनकी कोशिकाएं लंबी, बेलनकार ,अशुंडित सिरों वाली , और अशाखित होती हैं।

a) इनमें स्पष्ट हल्के और गहरे पट्ट उपस्थित होते हैं।

109. रक्त चाप को मापने के लिए चिकित्सकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरण का नाम बताइए। [SSC-JE-2020] [Group D 2022]

a) इकोकार्डियोग्राम

b) स्फिग्मोमैनोमीटर

c) स्टेथेस्कोप

d) स्पाइरोमीटर

b) स्फिग्मोमैनोमीटर

110. श्वसन वर्णक, हीमोग्लोबिन इनमे से किसमें मौजूद होता है ? [Group D 2022]

a) लाल रक्त कणिकाएँ

b) रक्त प्लेटलेट्स में

c) रक्त प्लाज्मा में

d) श्वेत रक्त कणिकाओं में

a) लाल रक्त कणिकाएँ

111. स्तंभों को सुमेलित कीजिए। [SSC-JE-2020] [Group D 2022]

समूह–I समूह–II
I. हृदय A. पंप की तरह कार्य करने वाला अंग
II. धमनियां B. ऑक्सीजन रहित रक्त का संचरण करती हैं
III. शिराएं C. ऑक्सीजन युक्त रक्त का संचरण करती हैं

a) I–A ;II–B ;III–C

b) I–C ;II–A ;III–B

c) I–A ;II–C ;III–B

d) I–C ;II–B ;III–A

c) I–A ;II–C ;III–B

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top