phynomagk logo

पाचन तंत्र (Digestive System)MCQs/Quiz

Last Update

Questions

Table of Contents

1. खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति का परीक्षण करने के चरण नीचे दिए गए है -[NCERT]

(i) एक परखनली में भोजन की थोड़ी मात्रा लें ,उसमें 10 बूंद पानी डालें और उसे हिलाएं।

(ii) परीक्षण के लिए भोजन का पेस्ट या पाउडर बनाएं।

(iii) परखनली में कास्टिक सोडा के घोल की 10 बूंदें डालें और अच्छी तरह हिलाएं।

(iv) इसमें कॉपर सल्फेट के घोल की 2 बूंदें मिलाएं।

निम्नलिखित में से कौन -सा चरणों का सही क्रम है ?

a) (i), (ii), (iv), (iii)

b) (ii), (i), (iv), (iii)

c) (ii), (i), (iii), (iv)

d) (iv), (ii), (i), (iii)

b) (ii), (i), (iv), (iii)

2. अमीबा की उँगलियों के आकार की वृद्धि भोजन को निगलने में मदद करती है। हालांकि,मानव आंतों की उंगली जैसी वृद्धि मदद करती है -[NCERT]

a) वसायुक्त खाद्य पदार्थों को पचाता है।

b) भोजन को घुलनशील बनाता है।

c) पचे हुए भोजन को ग्रहण करता है।

d) बिना पचे हुए भोजन को ग्रहण करता है।

c) पचे हुए भोजन को ग्रहण करता है।

3. निगला हुआ भोजन आहारनाल में नीचे की ओर जाता है, क्योंकि –[NCERT]

a) मांसल जीभ द्वारा प्रदान किया गया बल

b) भोजन के साथ लिया गया पानी का प्रवाह

c) गुरूत्वीय खिंचाव

d) भोजन नली की दीवार में पेशियों का संकुचन

d) भोजन नली की दीवार में पेशियों का संकुचन

4. छोटी आंत के विली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़े। [NCERT]

(i) इनकी दीवारें बहुत पतली होती हैं।

(ii) उनके पास सतह के करीब पतली और छोटी रक्त वाहिकाओं का एक नेटवर्क होता है।

(iii) इनमें छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिनसे होकर भोजन आसानी से निकल सकता है।

(iv) इनमें उंगली की तरह के प्रोजेक्शन होते हैं।

उन कथनों की पहचान करें जो विली को पचे हुए भोजन को अवशोषित करने में सक्षम बनाते हैं।

a) (i),(ii) और (iv)

b) (ii), (iii) और (iv)

c) (iii) और (iv)

d) (i) और (iv)

a) (i),(ii) और (iv)

5. जुगाली करने वाले पशुओं में पोषण की प्रक्रिया का वर्णन करने वाले शब्द का सही क्रम चूनें ?[NCERT]

a) निगलना आंशिक पाचन जुगाली करना पूर्ण पाचन

b) जुगाली करना निगलना आंशिक पाचन पूर्ण पाचन

c) जुगाली करना निगलना पाचक रसों के साथ मिलाना पाचन

d) निगलना चबाना और मिलाना आंशिक पाचन पूर्ण पाचन

a) निगलना ⟶ आंशिक पाचन ⟶ जुगाली करना ⟶ पूर्ण पाचन

6. आमाशय का अस्तर निम्नलिखित में से एक की उपस्थिति के कारण सुरक्षित बना रहता है। सही उत्तर चुनिए। [NCERT]

a) पेप्सिन

b) श्लेष्मा

c) लार ऐमाइलेज

d) पित्त रस

b) श्लेष्मा

7. सेल्युलोज युक्त खाद्य पदार्थ मनुष्य में रुक्षांश के अच्छे स्रोत क्योंकि-[NCERT]

a) मनुष्यों में सेल्युलोज-डाइजेस्टिंग एंजाइम नहीं होते हैं।

b) सेल्युलोज मानव रक्त में अवशोषित हो जाता है और फाइबर में परिवर्तित हो जाता है।

c) सेल्युलोज-डाइजेस्टिंग बैक्टीरिया सेल्युलोज को फाइबर में परिवर्तित करते है।

d) सेल्युलोज छोटे – छोटे घटकों में टूट जाता है जो रुक्षांस के रूप में उत्सर्जित होते हैं।

a) मनुष्यों में सेल्युलोज-डाइजेस्टिंग एंजाइम नहीं होते हैं।

8. आहार-नाल का कौन सा भाग यकृत से पित्त रस प्राप्त करता है ?[NCERT]

a) आमाशय

b) छोटी आँत

c) बड़ी आँत

d) ग्रसिका

b) छोटी आँत

9. आंत पचे हुए भोजन को अवशोषित करती है। उपकला कोशिकाओं का कौन -सा प्रकार इसके लिए उत्तरदायी है ?[NCERT]

a) स्तरित शल्की उपकला

b) स्तंभाकार उपकला

c) तर्कु रेशे उपकला

d) घनाकार उपकला

b) स्तंभाकार उपकला

10. इनमें से कौन – सा, आंत से पचे हुए और अवशोषित वसा का परिवहन करता है ?[Group-D 2022]

a) प्लाज्मा

b) प्लेटलेट्स

c) शिरा

d) लसीका

d) लसीका

11. मानव के आहार-नाल के विभिन्न भागों का सही क्रम कौन -सा है ?[NCERT]

a) मुख आमाशय छोटी आँत ग्रसिका बड़ी आँत (बृहदांत्र)

b) मुख ग्रसिका आमाशय बड़ी आँत (बृहदांत्र) छोटी आँत

c) मुख आमाशय ग्रसिका छोटी आँत बड़ी आँत (बृहदांत्र)

d) मुख ग्रसिका आमाशय छोटी आँत बड़ी आँत (बृहदांत्र)

d) मुख ⟶ग्रसिका ⟶आमाशय ⟶ छोटी आँत ⟶ बड़ी आँत (बृहदांत्र)

12. आहार-नाल के किस भाग में भोजन अंतिम रूप में पचता है ?[NCERT]

a) आमाशय

b) मुख – गुहा

c) बड़ी आँत (बृहदांत्र)

d) छोटी आँत

d) छोटी आँत

13. …………., बड़ी वासा गोलिकाओं के आकार को संकुचित करता है , जिससे एंजाइम अधिक प्रभावी ढंग से काम करते हैं।[Group-D 2022]

a) आंत्ररस

b) पित्त लवण

c) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

d) अग्न्याशयी रस

b) पित्त लवण

14. अग्न्याशय रस का कार्य निम्नलिखित में से कौन -सा है ?[NCERT]

a) ट्रिप्सिन प्रोटीनों को पचा देता है , और लाइपेज कार्बोहाइड्रेटों को

b) ट्रिप्सिन पायसीभूत वसाओं को पचा देता है , और लाइपेज प्रोटीनों को

c) ट्रिप्सिन और लाइपेज वसाओं को पचा देते हैं

d) ट्रिप्सिन प्रोटीनों को पचा देता है और लाइपेज पायसीभूत वसाओं को

d) ट्रिप्सिन प्रोटीनों को पचा देता है , और लाइपेज पायसीभूत वसाओं को

15. यदि लार में लार -ऐमाइलेज की कमी हो, तब मुख-गुहा में कौन-सी घटना प्रभावित होगी ?[NCERT]

a) प्रोटीनों का अमीनो अम्लों में विघटित होना

b) स्टार्च का शर्कराओं में विघटित होना

c) वसाओं का वसा – अम्लों और ग्लिसरोल में विघटित होना

d) विटामिनों का अवशोषण

b) स्टार्च का शर्कराओं में विघटित होना

16. मनुष्य के आमाशय में कौन सा अम्ल बनता है ?[Group-D 2022]

a) CH3COOH

b) HCL

c) H2SO4

d) लैक्टिक अम्ल

b) HCL

17. अपच का इलाज करने के लिए निम्नलिखित में से किस प्रकार की दवा का प्रयोग किया जाता है ?[RRB ALP/Tech.2018]

a) सल्फा दवा

b) एंटीहिस्टामिन

c) एंटीबायोटिक

d) एंटासिड

d) एंटासिड

18.पाचन के अंत में जारी ऊर्जा का रूप कौन सा होता है ?[RRB ALP/Tech.2018]

a) विद्युत ऊर्जा

b) गतिज ऊर्जा

c) उष्मीय ऊर्जा

d) रासायनिक ऊर्जा

d) रासायनिक ऊर्जा

19. कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वासा का पूर्ण पाचन कहां पर होता है ?[RRB ALP/Tech.2018]

a) ग्रासनली में

b) पेट में

c) छोटी आंत में

d) बड़ी आंत में

c) छोटी आंत में

20. निम्न में से कौन सा एन्जाइम अग्न्याशय द्वारा स्रावित होता है ?[RRB ALP/Tech.2018]

a) माल्टेज

b) लैक्टेस

c) ट्रिप्सिन

d) सुक्रेस

c) ट्रिप्सिन

21. निम्न में से कौन सा एंजाइम प्रोटीन का विखंडन करता है ?[Group-D 2022]

a) टायलिन (Ptyalin)

b) एमाइलेज (Amylase)

c) पेप्सिन (Pepsin)

d) लाइपेज (lipase)

c) पेप्सिन (Pepsin)

22. प्रोटीन की कमी से निम्न में कौन सी बीमारी होती है ?[RRB Group-D 2022]

a) क्वाशीयोर्कर

b) रिकेट्स

c) बेरी-बेरी

d) स्कर्वी

a) क्वाशीयोर्कर

23. मानव में पित्त का स्राव होता है -[SSC स्नातक स्तरीय-2019]

a) अग्नाशय में

b) छोटी आँत में

c) ग्रासनली में

d) यकृत में

d) यकृत में

24. पेय जल आपूर्ति में कोलीफॉर्म (Coliform) की उपस्थिति ……….. का लक्षण है -[RRB JE/Sr.Se Chennai 2014]

a) फ्लोराइड संदूषण

b) फॉस्फोरस संदूषण

c) पानी के स्रोत का खारापन

d) मानव अपशिष्ट से संदूषण

d) मानव अपशिष्ट से संदूषण

25. बाइल का स्रोत होता है ?[RRB ALP/Tech.2018]

a) आमाशय से

b) जिगर से

c) बड़ी आँत से

d) पित्ताशय से

b) जिगर से

26. पाचन तंत्र में मौजूद रस (Gastric Juice) में ……..शामिल होता है। [RRB JE/Sr.Se Muzaffarpur 2017]

a) HCl

b) NaCl

c) HNO3

d) KCl

a) HCl

27. निम्न जानवरों में से किसकी अपेक्षाकृत अधिक लंबी आंत है ?[RRB NTPC 2017][RRB ALP/Tech. 2018]

a) लोमड़ी

b) बाघ

c) कुत्ता

d) खरगोश

d) खरगोश

28. हमारा दंतवल्क (Enamel)…….. से बना होता है। [SSC-GD-2017]

a) कैल्शियम फॉस्फेट

b) कैल्शियम सल्फेट

c) कैल्शियम ऑक्साइड

d) कैल्शियम कार्बोनेट

a) कैल्शियम फॉस्फेट

29. दाँतों की सड़न शुरू हो जाती है जब मुँह का पी. एच. (pH)……… से कम होता है। [RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014][RRB ALP/Tech. 2018]

a) 5.7

b) 5.5

c) 5.6

d)5.4

b) 5.5

30. मेटाबोलिज्म (चयापचय) संबंधित है -[RRB NTPC 2017]

(I) शरीर में होने वाली सभी रासायनिक प्रतिक्रियाएँ

(II) सरल अणुओं से जटिल अणुओं का संश्लेषण

(III) उपचय और अपचय

a) केवल I

b) केवल II

c) I और II दोनों

d) I , II और III

d) I , II और III

31. स्वाद का पता लगाने के लिए अभिग्राहक को क्या कहते हैं ?[RRB ALP/Tech. 2018]

a) संवेदिक अभिग्राहक

b) रसायनिक अभिग्राहक

c) घ्राण अभिग्राहक

d) रसवेदी अभिग्राहक

d) रसवेदी अभिग्राहक

32. किसी व्यक्ति के पाचन तंत्र की जाँच करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला यंत्र कहलाता है -[42nd BPSC (Pre)1997]

a) ओसिलोस्कोप

b) माइक्रोस्कोप (सूक्ष्मदर्शी)

c) इंडोस्कोप

d) रेडियोग्राफ

c) इंडोस्कोप

33. इनमें से कौन सा एंजाइम स्टार्च को सरल शर्करा में विखंडित करता है ?[Group-D 2022]

a) लाइपेज

b) ट्रिप्सिन

c) एमाइलेज

d) पेप्सिन

c) एमाइलेज

34. मानव शरीर का एकमात्र अंग जो पुनः विकसित/पुनः सृजित हो सकता है ?[SSC (C.P.O) परीक्षा-2015]

a) तिल्ली

b) दिमाग

c) जिगर

d) अग्न्याशय

c) जिगर

35. मानव शरीर में निम्न में से किसका आकार (Size)सबसे बड़ा है ?[BPSC (Pre) 2018]

a) थायरॉइड

b) यकृत

c) प्लीहा

d) अग्नाशय

b) यकृत

36. मानव शरीर में, कंठ को क्या कहा जाता है ?[SSC स्नात्तक स्तरीय-2019]

a) अनुनादक तन्तु

b) स्पंदनशील तन्तु

c) वॉयस बॉक्स

d) थायरोरिटेनॉयड

c) वॉयस बॉक्स

37. निम्न में से …….. ऑक्सीकरण के समय अधिकतम मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। [RRB ALP/Tech. 2014]

a) ग्लूकोस

b) वसा

c) क्षार

d) प्रोटीन

b) वसा

38. निम्नलिखित में से किसमें होमोडोंट दाँत पाये जाते हैं ?[SSC CGL-2021]

a) मछली

b) मानव

c) तेंदुआ

d) घोडा

a) मछली

39. मुख गुहिका (Buccal cavity),मानव …… तंत्र का एक हिस्सा है। [Group-D 2022]

a) उत्सर्जन

b) पाचन

c) श्वसन

d) परिसंचरण

b) पाचन

40. भोजन (खाद्यपदार्थ) के संबंध में इनमें से कौन-सा कथन असत्य है ?[RRB JE/Sr.Se Chennai 2014]

a) यह एक अजैविक पदार्थ है

b) यह रासायनिक क्रियाएँ देता है

c) यह एक जैविक पदार्थ है

d) यह हमें ऊर्जा प्रदान करता है

a) यह एक अजैविक पदार्थ है

41. एक जानवर द्वारा निस्सारित किया गया फेरोमोन -[SSC CGL-2021]

a) एक ही जाति के जानवरों के बर्ताव पर प्रभाव डालता है

b) शिकारी जानवरों से सुरक्षित रखता है

c) अपने खाद्य के लिए शिकार को आकर्षित करता है

d) उपरोक्त में से कोई नहीं

a) एक ही जाति के जानवरों के बर्ताव पर प्रभाव डालता है

42. किस प्रक्रिया के द्वारा आहार नली में भोजन जाता है ?[RRB Group-D 2014]

a) अंतर्ग्रहण

b) पाचन

c) आत्मसात्करण

d) निष्कासन

a) अंतर्ग्रहण

43. यकृत ……….. कार्य करता है।[42nd BPSC.(Pre)2001]

a) श्वसन

b) उत्सर्जन

c) परिसंचरण

d) पाचन

d) पाचन

44. भोजन नली की दीवारों के संकुचन और प्रसरण को ……… गति कहा जाता है। [RRB JE/Sr.Se Secunderabad 2014]

a) क्रमाकुंचन

b) जठर-संबंधी

c) दोलनी

d) अनुशिथिलन

a) क्रमाकुंचन

45. गले में ………. के छल्ले मौजूद होते हैं। [SSC CGL-2021][RRB ALP/Tech. 2014]

a) उपास्थि

b) जोड़

c) एरोलर

d) स्नायु

a) उपास्थि

46. निम्न में से कौन मानव आहार नली का भाग नहीं है ?[RRB JE 2015]

a) मुख गुहिका

b) वायुकोशिका

c) पित्ताशय

d) बड़ी आंत

b) वायुकोशिका

47. लार ग्रंथि से …….. एंजाइम स्रावित होता है -[RRB NTPC 2017]

a) ट्रिप्सिन

b) लाइपेज

c) पेप्सिन

d) एमाइलेज

d) एमाइलेज

48. एंजाइम टायलिन ………. में पाया जाता है। [BPSSC Exam 2017]

a) लार

b) अग्न्याशय

c) आमाशय रस

d) आंत्र रस

a) लार

49. मानव पाचन तंत्र में ………. से पित्त रस का स्रोत होता है -[BPSC (Pre)2018]

a) यकृत

b) छोटी आँत

c) उदर

d) अग्न्याशय

a) यकृत

50. पाचन के बाद,कार्बोहाइड्रेट को परिवर्तित कर दिया जाता है -[RRB Group-D 2014]

a) ग्लाइकोजन

b) ग्लूकोज

c) अमीनो अम्ल

d) वसायुक्त अम्ल

b) ग्लूकोज

51. निम्नलिखित में से कौन-सा एंजाइम ग्लूकोज को इथेनॉल में परिवर्तन करने को प्रेरित करता है ?[BSSC Exam 2013]

a) जाइमेज

b) इनवर्टेज

c) माल्टेज

d) डायस्टेज

a) जाइमेज

52. पित्त के कार्य को …….. कहा जा सकता है। [RRB JE 2015]

a) पायसीकरण

b) अपचयन

c) ऑक्सीकरण

d) निस्तापन

a) पायसीकरण

53. लार में ………. एंजाइम होता है। [RRB ALP/Tech. 2018]

a) लिगेज

b) प्रोटिएज

c) एमाइलेज

d) लाइपे

c) एमाइलेज

54. जैविक सिस्टम (Living System) में रासायनिक क्रिया की प्रक्रिया को तेज (catalyse) करने में उत्तरदायी पदार्थ है -[RRB ALP/Tech. 2014]

a) बैक्टीरिया

b) D.N.A.

c) एन्जाइम

d) प्रोटीन्स

c) एन्जाइम

55. अग्न्याशयी रस में मौजूद ………. एंजाइम, प्रोटीन को एमिनो एसिड में परिवर्तित करता है।[RRB ALP/Tech. 2014]

a) ट्रिप्सिन

b) पेप्सिन

c) एमाइलेज

d) लाइपेज

a) ट्रिप्सिन

56. लिपिड्स का पाचन निम्नलिखित में से किस की उपस्थिति में होती है – [RRB JE/Sr.Se Muzaffarpur 2017]

1. पित्त अम्ल 2. लाइपेज 3. पेप्सिन

इनमें से

a) केवल 1 सही है

b) केवल 1 और 3 सही है

c) केवल 2 सही है

d) 1,2 और 3 सही है

c) केवल 2 सही है

57. मनुष्यों के पाचन तंत्र में उत्सर्जित अम्ल कौन-सा होता है ?[RRB JE 2019]

a) सल्फ्यूरिक अम्ल

b) नाइट्रिक अम्ल

c) एंटासिड

d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

58. पाचन के दौरान, भोजन सरल पदार्थो में विघटित होता है। उदाहरण के लिए,चावल, आलू और ब्रेड में ……..होते हैं। ये विघटित होकर ……..का निर्माण करते हैं। [Group-D 2022]

a) कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज

b) ग्लूकोज, कार्बोहाइड्रेट

c) प्रोटीन, ग्लूकोज

d) कार्बोहाइड्रेट, एमिनो अम्ल

a) कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज

59. भोजन के पाचन की प्रक्रिया के दौरान होने वाले ऊर्जा परिवर्तन के प्रकार को बताएँ -[SSC C.P.O. परीक्षा-2004]

a) रासायनिक ऊर्जा से उष्मा ऊर्जा

b) यांत्रिक ऊर्जा से उष्मा ऊर्जा

c) रासायनिक ऊर्जा से प्रकाश ऊर्जा

d) प्रकाश ऊर्जा से रासायनिक ऊर्जा

a) रासायनिक ऊर्जा से उष्मा ऊर्जा

60. स्टार्च के जल अपघटन से ग्लूकोज (Hydrolysis Starch) बनाने वाला एंजाइम है -[RRB ALP/Tech. 2014]

a) इन्वर्टेज

b) एमाइलेज

c) डीहाइड्रोजीनेज

d) एनहाइड्रेज

b) एमाइलेज

61. मानव में भोजन और हवा के लिए सामान्य मार्ग है।[RRB JE 2019]

a) कंठनली

b) नासा गुहा

c) ग्रास नली

d) ग्रसनी

d) ग्रसनी

62. मनुष्य में पाचन क्रिया कहाँ प्रारम्भ होती है ?[IAS (Pre)2000]

a) मलाशय

b) अमाशय

c) मुख

d) अग्न्याशय

c) मुख

63. दुग्ध प्रोटीन को पचाने वाला एन्जाइम है -[BSSC Exam 2017]

a) पेप्सिन

b) ट्रिप्सिन

c) रेनिन

d) इरोप्सिन

c) रेनिन

64. लार में कौन-सा एंजाइम पाया जाता है ?[RRB JE 2019]

a) रेनिन

b) टायलिन

c) टेनिन

d) रेजिन

b) टायलिन

65. निम्नलिखित में से वह अंग कौन-सा है जो मानव शरीर में ग्लाइकोजेन के रूप में कार्बोहाइड्रेट को जमा करता है ?[RRB JE 2019]

a) आँत

b) आमाशय

c) अग्नाशय

d) यकृत

d) यकृत

66. पित्त (Bile) जमा होता है -[RRB JE/Sr.Se Bhopal 2014]

a) पित्ताशय में

b) ग्रहणी में

c) यकृत में

d) प्लीहा में

a) पित्ताशय में

67. कौन से परिवर्तन में एंजाइम ट्रिप्सिन उत्प्रेरक का कार्य करता है

a) प्रोटीन को पेप्टोन में

b) प्रोटीन को पेप्टाइड में

c) प्रोटीन को अमीनो अम्लों में

d) स्टार्च को ग्लूकोज में

c) प्रोटीन को अमीनो अम्लों में

68. मानव शरीर में क्षुद्रांत्र के तीन संरचनात्मक भागों की लम्बाई का कौन सा सही ह्नसवान क्रम है ?[BSSC (Pre) 2018]

a) मध्यांत्र — ग्रहणी — शेषान्त्र

b) शेषान्त्र — ग्रहणी — मध्यांत्र

c) मध्यांत्र — शेषान्त्र — ग्रहणी

d) शेषान्त्र — मध्यांत्र — ग्रहणी

d) शेषान्त्र — मध्यांत्र –ग्रहणी

69. ………. वसा के पायसीकरण में सहायक होता है।[Group D 2022]

a) पेप्सिन

b) HCl

c) विटामिन -K ट्रिप्सिन

d) पित्त लवण

d) पित्त लवण

70. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?[Group D 2022]

(A) मेथेनोइक अम्ल बिछुआ पौधे की पत्तियों द्वारा स्रावित होता है।

(B) सिरके में एसिटिक अम्ल पाया जाता है।

(C) दाँतों की सड़न तब शुरू होती है जब मुख का pH 5.5 से कम हो जाता है।

(D) मुख में मौजूद जीवाणु ,मुख में बचे हुए भोजन कणों का विघटन करके क्षार उत्पन्न करते हैं

a) D

b) B

c) C

d) A

a) D

71. अपच के दौरान पेट के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग निम्न में से किसका उपयोग करते हैं ?[SSC CGL -2021][Group D 2022]

a) नींबू का रस

b) टमाटर का रस

c) मिल्क ऑफ मैग्नीशियम

d) जठर रस

c) मिल्क ऑफ मैग्नीशियम

72. मानव आहार नाल का एक चित्र नीचे दिया गया है। इसके आधार पर स्तंभ – I का स्तंभ – II के साथ सही मिलान दर्शाने वाले विकल्प का चयन कीजिए। [BPSC 2018][Group D 2022]

Pachan Tantra
स्तंभ I स्तंभ II
a (i) भोजन से जल का अवशोषण करते हैं।
b (ii) लंबाई , जंतुओं द्वारा खाए जाने वाले भोजन पर निर्भर करती है।
c (iii) वसा के प्रायसीकरण में सहायक होता है।
d (iv) पाचन नहीं होता है।

a) a-iii , b-ii ,c-i , d-iv

b) a-i , b-ii ,c-iii , d-iv

c) a-iv , b-i ,c-ii , d-iii

d) a-ii , b-iii ,c-iv , d-i

c) a-iv , b-i ,c-ii , d-iii
[Group-D 30/08/2022 Shift-1] के Q. 9 में यह आया था उसमें ”(i) अंकुर(Villi) भोजन से जल का अवशोषण करते हैं ” दिया था। लेकिन बड़ी आंत में अंकुर (Villi) नहीं होता है अतः हमने अंकुर (Villi) को हटा दिया है

73. पाचन के संदर्भ में गलत कथन को पहचानें। [Group D 2022]

a) स्वांगीकरण और अवशोषण , दोनों अंतर्ग्रहण से पहले होते हैं।

b) स्वांगीकरण अंतर्ग्रहण से पहले लेकिन अवशोषण के बाद होता है।

c) अवशोषण स्वांगीकरण से पहले लेकिन पाचन के बाद होताहै।

d) पाचन, निष्कासन (बहि:क्षेपण) से पहले, लेकिन अंतर्ग्रहण के बाद होता है।

b) स्वांगीकरण अंतर्ग्रहण से पहले लेकिन अवशोषण के बाद होता है।

74. निम्न में से कौन सा अपने आप में एक संतुलित आहार है ?[Group D 2022]

a) मांस

b) दूध

c) शहद

d) दालें

b) दूध

75. निम्नलिखित में से किस खाद्य पदार्थ में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ?[Group D 2022]

a) चावल

b) गुड़

c) दूध

d) मक्खन

b) गुड़

76. आहारनाल का इनमें से कौन सा भाग कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का पूर्ण पाचन करता है ?[Group D 2022][SSC-JE-2020]

a) छोटी आंत

b) आमाशय

c) बड़ी आंत

d) ग्रसिका

a) छोटी आंत

77. जठर रस (Gastric juice) में डुबोने पर pH पेपर का रंग कैसा हो जाएगा ?[Group D 2022]

a) हरा-पीला

b) पीला

c) नीला

d) लाल

d) लाल

78. निम्नांकित चित्र मानव आहार नाल के एक भाग को दर्शाता है। इस भाग में कौन सी क्रिया हो रही है और कैसे ?[Group D 2022]

Pachan Tantra

a) लयबद्ध संकुचन और पेशीय भित्तियों के शिथिलन के कारण पाचन

b) लयबद्ध संकुचन और पेशीय भित्तियों के शिथिलन के कारण क्रमाकुंचन

c) मौजूद एंजाइमों के कारण क्रमाकुंचन

d) मौजूद एंजाइमों के कारण पाचन

b) लयबद्ध संकुचन और पेशीय भित्तियों के शिथिलन के कारण क्रमाकुंचन

79. निम्न में से कौन सा अपने आप में संतुलित भोजन है और इसे किशोरों के लिए अच्छा माना जाता है ?[BPSC-2018][Group D 2022]

a) दूध

b) सब्जी

c) दालें

d) रोटी/चावल

a) दूध

80. पित्त रस के कार्य नीचे दिए गए हैं। उस विकल्प का चयन करें जो पित्त रस के कार्य से संबंधित नहीं है। [Group D 2022]

a) यह अग्नाशयी एंजाइमों की क्रिया की दक्षता को बढ़ाता है।

b) यह अग्नाशयी एंजाइमों की क्रिया के लिए भोजन को क्षारीय माध्यम प्रदान करता है।

c) इसमें प्रोटीन को पचाने वाला एंजाइम होता है , जो प्रोटीन के पाचन में सहायक होता है।

d) यह बड़ी वसा गोलिकाओं को छोटी वसा गोलिकाओं में विघटित करता है

c) इसमें प्रोटीन को पचाने वाला एंजाइम होता है , जो प्रोटीन के पाचन में सहायक होता है।

81. लार में मैजूद निम्न में से कौन सा एंजाइम स्टार्च के जटिल अणु को सरल शर्करा अणु में विघटित कर देता है ?[Group D 2022]

a) लार लाइपेज (Salivary lipase)

b) लार ट्रिप्सिन (Salivary trrypsin)

c) लार पेप्सिन (Salivary pepsin)

d) लार एमाइलेज (Salivary amylase)

d) लार एमाइलेज (Salivary amylase)

82. मनुष्यों की छोटी आंत में मौजूद अंकुरों (Villi) की कुछ विशेषताएँ नीचे दी गई हैं :[Group D 2022]

(i) ये बहुत पतली दीवारों से लगी हुई अंगुलीनुमा संरचनाएँ हैं

(ii) ये एक बड़ा सतही क्षेत्रफल प्रदान करती हैं

(iii) इनमें भोजन के पाचन के लिए छोटे-छोटे छिद्र होते हैं

(iv) रक्त कोशिकाओं द्वारा भरपूर आपूर्ति

कौन से विकल्प अंकुरों (Villi) को भोजन का अवशोषण करने में सक्षम बनाने वाले विशेषताओं को दर्शाते हैं ?

a) केवल (ii) और (iii)

b) केवल (i) और (iii)

c) केवल (i)

d) (i), (ii) और (iv)

d) (i), (ii) और (iv)

83. लार एमाइलेज (Salivary amylase) ……….. के पाचन में मदद करता है। [Group D 2022]

a) प्रोटीन

b) लिपिड

c) सेल्यूलोज

d) स्टार्च

d) स्टार्च

84. दंत क्षय के परिणामस्वरूप ………. होता है। [Group D 2022]

a) मसूड़ों से रक्त का स्राव

b) टूटा हुआ दांत

c) दुर्गंधयुक्त सांस

d) कोमल दंतवल्क

d) कोमल दंतवल्क

85. आहार में मौजूद वसा छोटी आंत में बड़ी गोलिकाएं क्यों बनाते हैं ?[Group D 2022]

a) क्योंकि वसा, आमाशय में भोजन के मंथन (churning) के दौरान रेशेदार कार्बोहाइड्रेट में फंस जाते हैं

b) क्योंकि वसा, आमाशय में उत्पन्न जलयुक्त कर्दम (slurry) के साथ अच्छी तरह मिश्रित नहीं हो पाते हैं

c) क्योंकि प्रोटीन और वसा आपस में मिलकर कोलाइडल पदार्थ बनाते हैं

d) क्योंकि आमाशय में मौजूद लाइपेज एंजाइम वसा की पूरी तरह नहीं पचा पाते हैं

b) क्योंकि वसा, आमाशय में उत्पन्न जलयुक्त कर्दम (slurry) के साथ अच्छी तरह मिश्रित नहीं हो पाते हैं

86. निम्न में से किस जीव की छोटी आंत अपेक्षाकृत लंबी होती है ? [Group D 2022]

a) गाय

b) शेर

c) बाघ

d) मनुष्य

a) गाय

87. मनुष्य के पाचन तंत्र में होने वाली कौन सी क्रिया गंदगी पर साबुन के पायसीकरण की क्रिया के समान होती है ? [Group D 2022]

a) पित्त रस द्वारा क्षारीय माध्यम प्रदान किया जाना

b) पित्त रस द्वारा अम्लीय माध्यम प्रदान किया जाना

c) पित्त लवणों द्वारा बड़ी वसा गोलिकाओं को छोटी गोलिकाओं में विघटित किया जाना

d) पित्त रस एंजाइमों द्वारा स्टार्च के पाचन में सहायक करना

c) पित्त लवणों द्वारा बड़ी वसा गोलिकाओं को छोटी गोलिकाओं में विघटित किया जाना

88. स्तंभों को सुमेलित कीजिए : [Group D 2022] [SSC स्नात्तक स्तरीय-2019]

समूह–I समूह–II
(i) मुँह (A) भोजन को चबाना
(ii) दांत (B) भोजन की रोलिंग
(iii) जीभ (C) संपूर्ण भोजन का सेवन
(iv) लार (D) भोजन को निगलना

a) (i)-(C); (ii)-(A); (iii)-(B); (iv)-(D)

b) (i)-(B); (ii)-(C); (iii)-(D); (iv)-(C)

c) (i)-(A); (ii)-(D); (iii)-(B); (iv)-(C)

d) (i)-(A); (ii)-(B); (iii)-(C); (iv)-(D)

a) (i)-(C); (ii)-(A); (iii)-(B); (iv)-(D)

89.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top