phynomagk logo

आनुवांशिकी (Genetics)MCQs/Quiz

Questions

Table of Contents

1. सही वाक्यों को चुनिए –[NCERT]

(i) संकरण का अर्थ आनुवंशिक रूप से दो असमान पादपों के बीच क्रॉसिंग कराना

(ii) दो किस्मों के बिच किया जाने वाला संकरण , अंतरास्पीशीज संकरण कहलाता है

(iii) किसी पादप में वांछित गुणों वाले जीन डालने से आनुवंशिकीय रूपांतरित फसल प्राप्त होती है

(iv) दो स्पीशीजों के पौधों के बीच संकरण किया जाने वाला अन्तरवैराइटी संकरण कहलाता है

a) (i) तथा (iii)

b) (ii) तथा (iv)

c) (ii) तथा (iii)

d) (iii) तथा (iv)

a) (i) तथा (iii)

2. मटर के पौधों में प्रतान की वृद्धि किसके कारण होती है ?[NCERT]

a) प्रकाश के प्रभाव के

b) गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव के

c) प्रतान की उन कोशिकाओं में तीव्र विभाजन के कारण जो अवलंब से दूर होती हैं

d) प्रतान की उन कोशिकाओं में तीव्र विभाजन के कारण जो अवलंब के संपर्क में होती हैं

c) प्रतान की उन कोशिकाओं में तीव्र विभाजन के कारण जो अवलंब से दूर होती हैं

3. पशुपालन निम्नलिखित उद्देश्यों में से किसके लिए किया जाता है ?

(i) दूध उत्पादन

(ii) कृषि कार्य

(iii) मांस उत्पादन

(iv) अंडा उत्पादन

a) (i),(ii) तथा (iii)

b) (ii), (iii) तथा (iv)

c) (iii) तथा (iv)

d) (i) तथा (iv)

a) (i),(ii) तथा (iii)

4. मेंडल ने अपने प्रयोगों में मटर के पौधे की निम्नलिखित में से किस विशेषता का उपयोग नहीं किया था ?[BPSC-2018][Group-D 2022]

a) मटर के पौधे की लंबाई

b) पत्तों की आकृति

c) बीज की आकृति

d) फूलों के रंग

b) पत्तों की आकृति

5. मानव नरों में एक गुणसूत्र को छोड़कर सभी गुणसूत्र पूर्ण जोड़ों में हैं। ये अपूर्ण जोड़े वाला/वाले गुणसूत्र कौन -सा (कौन -से) है (हैं) ?

(i) बड़ा गुणसूत्र

(ii) छोटा गुणसूत्र

(iii) Y-गुणसूत्र

(iv) X-गुणसूत्र

a) (i) और (ii)

b) केवल (i)

c) (iii)और (iv)

d) (ii) और (iv)

c) (iii)और (iv)

6. मटर के लंबे पौधे (TT) और एक बौने पौधे के बीच संकरण कराए जाने पर जो संतति उत्पन्न हुई उसके सभी पौधे लंबे थे क्योंकि —

a) लंबा होना प्रभावी विशेषक है

b) बौना होना प्रभावी विशेषक है

c) बौना होना अप्रभावी विशेषक है

d) मटर के पौधे की ऊँचाई का नियंत्रण “T” अथवा ‘t’ जीन से नहीं होता

a) लंबा होना प्रभावी विशेषक है

7. एक युग्मनज से, जिसमें पिता से वंशागत किया गया एक X- गुणसूत्र है , किस प्रकार का बच्चा बनेगा ?[NCERT]

a) लड़का

b) लड़की

c) X-गुणसूत्र से बच्चे के लिंग का निर्धारण नहीं होता।

d) लड़का और दोनों लड़की

b) लड़की

8. यदि मटर के एक गोल तथा हरे रंग के बीज वाले पौधे (RRyy)और झुर्रीदार तथा पीले रंग के बीज वाले पौधे (rrYY)में संकरण कराया जाए तो F1 के बीज कैसे होंगे ?[NCERT]

a) गोल और पीले

b) गोल और हरे

c) झुर्रीदार और हरे

d) झुर्रीदार और पीले

a) गोल और पीले

9. मेंडल ने अपने प्रयोगों के लिए किस पौधे का प्रयोग किया था ? [Group-D 2022]

a) गुलाब का पौधा

b) मिर्च

c) लिली

d) उद्यान मटर

d) उद्यान मटर

10. गुलाबी रंग के दो पुष्पों के बीच संकरण कराए जाने पर 1 लाल रंग की, 2 गुलाबी रंग की और 1 सफेद रंग की संतति उत्पन्न हुई। इस संकरण का स्वरूप क्या होगा ?[NCERT]

a) दोहरा निषेचन

b) स्वपरागण

c) परनिषेचन

d) कोई निषेचन नहीं

b) स्वपरागण

11. सही कथन चुनिए –[NCERT]

a) मटर के पौधे का प्रतान और नागफनी का पर्णाभ वृन्त समजात अंग हैं।

b) मटर के पौधे का प्रतान और नागफनी का पर्णाभ वृन्त समवृत्ति अंग हैं।

c) पक्षियों के पंख और छिपकलियों के पाद समवृत्ति अंग हैं।

d) पक्षियों के पंख और चमगादड़ के पंख समजात अंग हैं।

a) मटर के पौधे का प्रतान और नागफनी का पर्णाभ वृन्त समजात अंग हैं।

12. निचे दी गई सूची में से ,उन लक्षणों का चुनाव कीजिए जिन्हें उपार्जित किया जा सकता है , वंशागत नहीं [NCERT]

a) आँख का रंग

b) त्वचा का रंग

c) शरीर का आकार

d) बालों का स्वरूप

c) शरीर का आकार

13. नर और मादा युग्मकों द्वारा साथ लाए जाने वाले विशेषकों (लक्षणों) के दो रूपांतर कहाँ स्थित होते हैं ?[NCERT]

a) एक ही गुणसूत्र की प्रतिकृतियों पर

b) दो विभिन्न गुणसूत्रों पर

c) लिंग-गुणसूत्रों पर

d) किसी भी गुणसूत्र पर

a) एक ही गुणसूत्र की प्रतिकृतियों पर

14. यदि मेंडल ने F2 पीढ़ी का अध्ययन नहीं किया होता तो क्या होता ?[Group-D 2022]

a) वह कई लक्षणों का अध्ययन नहीं कर पाते

b) वह पता नहीं लगा पाते कि अप्रभावी लक्षण नष्ट नहीं होते हैं

c) वह पता नहीं लगा पाते कि कौन से लक्षण प्रभावी थे

d) वह हाइब्रिड पौधे प्राप्त कर पाने में सक्षम नहीं होते

b) वह पता नहीं लगा पाते कि अप्रभावी लक्षण नष्ट नहीं होते हैं

15. सब्जी की एक टोकरी में गाजर, आलू, मूली और टमाटर रखे हैं। बताइए कि इनमें से कौन-सी सब्जियाँ सही समजात संरचनाओं का प्रतिनिधित्व करती है ?[NCERT]

a) गाजर और आलू

b) गाजर और टमाटर

c) मूली और गाजर

d) मूली और आलू

c) मूली और गाजर

16. मेंडल द्वारा प्रयोग किए गए प्रयोगों के तरीकों के आधार पर नीचे दिए गए कथनों में से सही कथन की पहचान कीजिए।[Group-D 2022]

a) केवल पर-निषेचन (Cross-fertilization) किया गया था।

b) आरंभ में पौधों का स्व-निषेचन (self-fertilization) किया गया था, उसके बाद पर-निषेचन (Cross-fertilization) किया गया था।

c) आरंभ में पौधों का पर-निषेचन (Cross-fertilization) किया गया था,उसके बाद स्व-निषेचन (self-fertilization) किया गया था।

d) केवल स्व-निषेचन (self-fertilization) किया गया था।

c) आरंभ में पौधों का पर-निषेचन (Cross-fertilization) किया गया था,उसके बाद स्व-निषेचन (self-fertilization) किया गया था

17. मटर के एक शुद्ध लंबे पौधे (TT) और एक शुद्ध बौने पौधे (tt) में संकरण कराया गया। F2 पीढ़ी में शुद्ध लंबे पौधों और बौने पौधों का अनुपात क्या होगा ?[NCERT]

a) 1:3

b) 3:1

c) 1:1

d) 2:1

c) 1:1

18. मेंडल ने सात अलग-अलग लक्षणों का अध्ययन क्यों किया ?[Group-D 2022]

a) अपने मोनास्ट्री (Monastery) के लिए पर्याप्त मटर उगाने के लिए

b) मटर के पौधों की विभिन्न किस्में बनाने के लिए

c) वंशागति के सार्वभौतिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालने के लिए

d) यह जांच करने के लिए कि कौन से पौधे सबसे अच्छे थे

c) वंशागति के सार्वभौतिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालने के लिए

19. जनकों से संतति में संप्रेषित होने वाले लक्षण किसमें विद्यमान होते हैं ?[NCERT]

a) कोशिकाद्रव्य

b) राइबोसोम

c) गॉल्जी काय

d) जीन

d) जीन

20. एक लंबे पौधे (TT) और एक छोटे पौधे (tt) के बीच संकरण के परिणामस्वरूप उत्पन्न F1 संतति के सभी पौधों के लंबे होने का क्या कारण है ?[Group-D 2022][SSC CGL-2021]

a) क्योंकि पौधे की लंबाई T और t द्वारा नियंत्रित होती है

b) क्योंकि पौधे की लंबाई केवल t द्वारा नियंत्रित होती है

c) क्योंकि पौधे की लंबाई T या t द्वारा नियंत्रित होती है

d) क्योंकि पौधे की लंबाई केवल T द्वारा नियंत्रित होती है

d) क्योंकि पौधे की लंबाई केवल T द्वारा नियंत्रित होती है

21. मटर के पौधे में पाया जाने वाला गुण निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है ?[SSC स्नातक स्तरीय -2019][RRB ALP/Tech. 2018]

a) झुर्रीदार बीज

b) हरी फली

c) गोल फली

d) गोल बीज

a) झुर्रीदार बीज

22. रिक्त स्थान में सबसे उपयुक्त विकल्प भरें।

यदि एक पौधे का समजीनी (Genotype) ttRr है, तो समलक्षणी (Phenotype) ……….. होगा। [RRB ALP/Tech. 2018]

a) बौना और झुर्रीदार

b) लंबा और झुर्रीदार

c) बौना और गोल

d) लंबा और गोल

c) बौना और गोल

23. वनस्पति भागों या बीज के बजाय कोशिकाओं के माध्यम से नए पौधों को उगाना कहा जाता है। [RRB ALP/Tech. 2018]

a) टिशू कल्चर

b) पुनः निर्माण

c) बहु विखंडन

d) द्विविचर विखंडन

a) टिशू कल्चर

24. निम्नलिखित रोगों में से कौन-सा एक आनुवांशिक विकार हैं ? [BSSC (Pre)2018]

a) थैलेसीमिया

b) एनिमिया

c) रतौंधी

d) कैंसर

a) थैलेसीमिया

25. यौन प्रजनन में माता-पिता का योगदान होता है -[RRB Group-D 2014]

a) अपने जीन का आधा हिस्सा

b) अपने जीन का तीन चौथाई हिस्सा

c) सभी जीन

d) अपने जीन का एक चौथाई हिस्सा

a) अपने जीन का आधा हिस्सा

26. बच्चों का लिंग …….. से प्राप्त होने वाले वंशानुगत गुणसूत्र द्वारा निर्धारित होगा। [RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]

a) पिता

b) प्रकृति

c) माता और पिता

d) माता

a) पिता

27. मेंडल द्वारा अध्ययन की गई विशेषताओं के विपरीत युग्मों में से एक ……….. थे। [Group-D 2022]

a) बैंगनी और सफेद फूल

b) नीला और सफेद फूल

c) पीला और बैंगनी फूल

d) सफेद और पीला फूल

a) बैंगनी और सफेद फूल

28. किस प्रकार का पुनर्जनन अधिक विविधता ला सकता है ?[RRB JE 2015]

a) बीजांड द्वारा जनन

b) पुनर्जनन

c) लैंगिक

d) मुकुलन

c) लैंगिक

29. लैंगिक प्रजनन में ……. के/का …….. शामिल होते हैं। [RRB ALP/Tech.2014]

a) समान लिंग, दो जनक

b) विपरीत लिंगों, एक जनक

c) विपरीत लिंगों, दो जनक

d) कोइ भी लिंग , एक जनक

c) विपरीत लिंगों, दो जनक

30. पीढ़ी (F1) में दिखाई देने वाला लक्षण हैं –[RRB NTPC 2017 ]

a) मिश्रित लक्षण

b) प्रबलता

c) प्रबल और परिसारी

d) प्रतिसरी

b) प्रबलता

31. मादा के अनिषेचित अंडे में होते हैं –[BSSC (Pre)2018]

a) XX क्रोमोसोम्स

b) एक X क्रोमोसोम्स

c) XY क्रोमोसोम्स

d) एक Y क्रोमोसोम्स

b) एक X क्रोमोसोम्स

32. मनुष्य जाति के एक पुरूष को उसके X क्रोमोसोम्स उसके/उसकी ……. से प्राप्त होते हैं। [SSC CGL-2021][RRB JE/Sr.Se Muzaffarpur 2017]

a) या तो माता में या पिता से

b) माता

c) पिता

d) माता पिता दोनों द्वारा

b) माता

33. पुरूष शुक्राणु में गुणसूत्रों की संख्या हैं।[SSC-JE 2020][RRB ALP/Tech.2014]

a) 24

b) 23

c) 48

d) 46

b) 23

34. मानवों में नर युग्मक निम्न में से कौन से गुणसूत्र का वाहक होता है ?[SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा-2014]

a) केवल X गुणसूत्र

b) केवल Y गुणसूत्र

c) X और Y दोनों गुणसूत्र

d) या तो X या Y गुणसूत्र

d) या तो X या Y गुणसूत्र

35. मानव शरीर की कोशिकाओं में ………. पाए जाते हैं।[SSC स्नातक स्तरीय -2019]

a) 21 जोड़ी गुणसूत्र

b) 22 जोड़ी गुणसूत्र

c) 20 जोड़ी गुणसूत्र

d) 23 जोड़ी गुणसूत्र

d) 23 जोड़ी गुणसूत्र

36. ………. उत्परिवर्तन (म्युटेशन),आनुवांशिक नहीं होता है -[RRB JE 2015]

a) विलोपन

b) प्रतिलिपिकरण

c) प्रविष्टि

d) दैहिक

d) दैहिक

37. प्रजातियों में …….. जीवित रहने का लाभ प्रदान कर सकता है अथवा केवल आनुवंशिक क्रम में योगदान प्रदान कर सकता है -[SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा-2013]

a) प्रजातिकरण

b) परागण

c) परिवर्तन

d) निषेचन

c) परिवर्तन

38. मेंडल के नियम केवल तभी लागू होते हैं जब -[RRB Group-D 2014]

a) माता-पिता शुद्ध प्रजनक हैं

b) पैरेंट कोडोमिनेंट हैं

c) कैरेक्टर रीसेस्सिव हैं

d) कैरेक्टर लिंक किए गए हैं

a) माता-पिता शुद्ध प्रजनक हैं

39. मेंडल से पहले कई वैज्ञानिकों ने मटर और अन्य जीवों में लक्षणों की वंशागति का अध्ययन शुरू कर दिया था लेकिन मेंडल वंशागति के नियम देने में सफल रहे। मेंडल की सफलता से संबंधित कुछ तर्क नीचे दिये गये हैं, जिनमें से एक के अलावा अन्य सभी सही है। गलत तर्क का चयन कीजिए। [Group-D 2022]

a) उन्होंने छोटे आकार के नमूनों के आधार पर काम किया था।

b) उन्होंने प्रत्येक पीढ़ी में किसी विशेष लक्षण वाले जीवों की गिनती रखी थी।

c) उन्होंने अपने विज्ञान और गणित के ज्ञान को मिश्रित किया।

d) उन्होंने एक समय में एक लक्षण की वंशागति का अध्ययन किया जबकि उनसे पहले के वैज्ञानिकों ने जीव को संपूर्ण रूप में लेकर अध्ययन किया था।

a) उन्होंने छोटे आकार के नमूनों के आधार पर काम किया था।

40. जीन उत्परिवर्तन निम्न में से किसके कारण होता है ?[RRB ALP/Tech.2014]

a) प्रजनन

b) प्रोटीन के अनुक्रम में परिवर्तन

c) नाइट्रोजनी क्षारों के अनुक्रम में परिवर्तन

d) हार्मोन के एंजाइमों के स्राव

c) नाइट्रोजनी क्षारों के अनुक्रम में परिवर्तन

41. डाई हाइब्रिड (संकर) क्रॉस में विपर्यासी लक्षणों की ……… जोड़ी पायी जाती है। विपर्यासी लक्षण से उत्पन्न जोड़े स्वतंत्र रूप से व्यवहार करते हैं, एक जोड़ा स्वतंत्र रूप से वर्गीकरण करता है -[RRB ALP/Tech.2014]

a) एक

b) तीन

c) दो

d) आठ

c) दो

42. मेंडल ने F1 पीढ़ी के पौधों से F2 वंशज …….. की पद्धति द्वारा प्राप्त किया। [SSC स्टेनोग्राफर (ग्रेड C एवं D)परीक्षा-2011]

a) स्व-परागण

b) संकर-परागण

c) वानस्पतिक जनन

d) अलैंगिक जनन

a) स्व-परागण

43. महिला रोगाणु कोशिका (Germ cell) में गुणसूत्रों की संख्या है -[RRB ALP/Tech.2018]

a) 23

b) 46

c) 48

d) 24

a) 23

44. …….. ने सजीव वस्तुओं में लक्षणों की आनुवांशिकता के सिद्धांतों के प्रतिपादन में योगदान दिया। [RRB ALP/Tech.2018]

a) स्टेनले मिलर

b) जे. बी. एस हेल्डेन

c) चार्ल्स डार्विन

d) ग्रेगर मेंडल

d) ग्रेगर मेंडल

45. मटर के पौधों में ……… कैरेक्टर रीसेसिव होते हैं। [RRB JE 2019]

a) पीला बीज

b) राउंड सीड

c) हरी फली

d) झुर्रीदार बीज

d) झुर्रीदार बीज

46. 556 गोल हरे और सिकुड़े पीले बीजों के हाइब्रिड क्रॉस में ……… बीज गोले और पीले होते हैं। [बिहार दरोगा-2019][66thBPSC(pre)2020]

a) 32

b) 108

c) 101

d) 315

d) 315

47. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता मटर के एक पौधे में अप्रभावी होती है ?[RRB JE/Sr.Se Bhopal 2014]

a) हरी फली

b) झुर्रीदार बीज

c) गोल बीज

d) पीले बीज

b) झुर्रीदार बीज

48. मटर के पौधों पर मेंडल के प्रयोगों के कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं, जिनमें से एक के अलावा अन्य अभी सही है। गलत निष्कर्ष का चयन कीजिए। [SSC CGL-2021][Group-D 2022]

a) जीन यग्मों में आते हैं।

b) प्रत्येक युग्मक में एक ही जीन के दो प्रतिरूप होते हैं।

c) जीन विशिष्ट इकाइयों के रूप में वंशागत होते हैं।

d) जीनों का पृथक्क़रण युग्मको के निर्माण के दौरान होता है।

b) प्रत्येक युग्मक में एक ही जीन के दो प्रतिरूप होते हैं।

49. मेंडल के आनुवांशिकता का सिद्धांत किस पर आधारित है ?[RRB JE 2019]

a) कायिक जनन

b) अलैंगिक जनन

c) लैंगिक जनन

d) पीले बीज

c) लैंगिक जनन

50. वैज्ञानिक मेंडल का निधन कब हुआ -[I.A.S(Pre)1998]

a) 1884

b) 1874

c)1879

d) 1901

a) 1884

51. मेंडल ने मटर के पौधों को चुना क्योंकि ………।[RRB ALP/Tech.2018]

a) उपरोक्त सभी विकल्प

b) वे सस्ते थे

c) वे आसानी से उपलब्ध थे।

d) उनमें विषम दिखने वाले गुण थे।

d) उनमें विषम दिखने वाले गुण थे।

52. एलील होते हैं –[SSC (C.P.O)परीक्षा -2015]

a) एंजाइमों का वैकल्पिक रूप

b) जीन का वैकल्पिक रूप

c) क्रोमोसोम का वैकल्पिक रूप

d) अपूर्ण प्राबल्य का रूप

b) जीन का वैकल्पिक रूप

53. मेंडल ने दो प्रयोग किए :(1)लंबे पौधों के पराग को छोटे पौधों के बीजाण्ड को निषेचित के लिए लिया,और (2) छोटे पौधों के पराग को लंबे पौधों के बीजांड को निषेचित करने के लिए लिया यदि हम इन दो प्रयोगों से उत्पन्न पौधों की तुलना करें,तो हम क्या परिणाम देखेंगे ?[BPSC-2018] [Group-D 2022]

a) प्रयोग 1 में छोटे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में भी छोटे पौधे उत्पन्न होंगे

b) प्रयोग 1 में लंबे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में भी छोटे पौधे उत्पन्न होंगे

c) प्रयोग 1 में लंबे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में भी लंबे पौधे उत्पन्न होंगे

d) प्रयोग 1 में छोटे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में भी लंबे पौधे उत्पन्न होंगे

c) प्रयोग 1 में लंबे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में भी लंबे पौधे उत्पन्न होंगे

54. आमतौर पर मेंडेलियन कारक क्या कहलाते हैं ?[RRB JE 2015]

a) सेंट्रोसोम

b) जीन

c) DNA

d) क्रोमोसोम

b) जीन

55. मटर के पौधों पर मेंडल के प्रयोग के अनुसार, लंबेपन को बौनेपन की तुलना में ‘प्रभावी’ लक्षण कहा गया क्योंकि …….।[Group-D 2022]

a) मटर सहित सभी जीवों में, बौने जीवों की तुलना में लंबे जीव सामान्यत: अधिक पाए जाते हैं।

b) लंबेपन के लिए जीन का प्रतीक “T” था जबकि बौनेपन के लिए जीन का प्रतीक “t” था

c) कई पौधा लंबा ही होगा, भले ही उसके लंबेपन के लिए एक जीव (युग्मविकल्पों) हो या दो जीन (युग्मविकल्पी) हो।

d) लंबे पौधे, बौने पौधों की तुलना में आकार में बड़े होते हैं

c) कई पौधा लंबा ही होगा, भले ही उसके लंबेपन के लिए एक जीव (युग्मविकल्पों) हो या दो जीन (युग्मविकल्पी) हो।

56. मेंडल ने किस आधार पर युग्मकों की शुद्धता का नियम दिया ?[RRB Group-D 2014]

a) पश्च संकरण (बैक क्रॉस)

b) द्विसंकर संकरण (डीहाईब्रिड क्रॉस)

c) परीक्षण संकरण (टेस्ट क्रॉस)

d) एक संकर संकरण (मोनोहाईब्रीड क्रॉस)

d) एक संकर संकरण (मोनोहाईब्रीड क्रॉस)

57. पुनर्जनन का अर्थ …….. है। [RRB ALP/Tech.2014]

a) खोए हिस्से का प्रतिस्थापन

b) छोटे खण्ड से जीव के पूरे शरीर का निर्माण

c) कलियों का निर्माण

d) उपरोक्त सभी विकल्प

b) छोटे खण्ड से जीव के पूरे शरीर का निर्माण

58. आनुवंशिकता को प्रभावित करने वाले कारकों के संबंध में मेंडल ने निम्नलिखित में से कौन सी महत्वपूर्ण खोज की ?[Group-D 2022]

a) हार्मोन्स उत्पादन के कारण विशेषताएँ (Traits) प्रकट होती है

b) एक पीढ़ी की सभी संतानें केवल माता-पिता में से एक की तरह ही दिखती हैं

c) स्व-निषेचन केवल पैतृक विशेषताएँ (Traits) दर्शाता है

d) यौन प्रजनन करने वाले जीवों में कारकों का युग्म उनके अभिलक्षणों को व्यक्त करता है

d) यौन प्रजनन करने वाले जीवों में कारकों का युग्म उनके अभिलक्षणों को व्यक्त करता है

59. वंशागति के नियमों (Laws of inheritance) का प्रतिपादन किसने किया ?[Group-D 2022]

a) चार्ल्स डार्विन

b) वाटसन और क्रिक

c) कार्ल लिनिअस

d) ग्रेगर मेंडल

d) ग्रेगर मेंडल

60. इनमें से कौन वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने प्रत्येक पीढ़ी में किसी विशेष लक्षण को प्रदर्शित करने वाले पौधों/जीवों की गणना करने के लिए अपने विज्ञान और गणित के ज्ञान को समिश्रित किया था ?[Group-D 2022]

a) स्टेनली एल मिलर

b) चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन

c) ग्रेगर जॉन मेंडल

d) जे. बी. एस. हाल्डेन

c) ग्रेगर जॉन मेंडल

61. वंशागति के नियमों को प्राप्त करने में मेंडल की सफलता के पीछे मुख्य कारण क्या था ?[BPSC-2019][Group-D 2022]

a) उन्होंने ऐसे जनकों को चुना, जो एक समान थे।

b) उन्होंने अपने संकरण में एक बार में केवल एक ही लक्षण का अध्ययन किया।

c) उन्होंने प्रत्येक पीढ़ी में एक विशेष लक्षण दर्शाने वाले व्यष्टि जीवों की गणना की।

d) उन्होंने मटर के पौधे का चयन किया।

b) उन्होंने अपने संकरण में एक बार में केवल एक ही लक्षण का अध्ययन किया।

62. सूरजमुखी का पौधा 6.2 से 6.7 की pH रेंज वाली मिट्टी में सबसे अच्छी तरह बढ़ता है। यदि किसी बगीचे की मिट्टी को pH मान 5 है,तो सूरजमुखी उगाने के लिए मिट्टी में कौन-सा पदार्थ मिलाया जाना चाहिए ?[बिहार दरोगा-2019][Group-D 2022]

a) नींबू

b) नमक

c) बालू

d) कम्पोस्ट

a) नींबू

63. पीले बीजों वाले तद्रूप प्रजनन वाले एक लंबे मटर के पौधे का संकरण हरे बीजों वाले तद्रूप प्रजनन वाले बौने मटर के पौधे के साथ कराया जाता है। F1 पीढ़ी में, सभी पौधे लंबे थे। इस प्रयोग से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?[Group-D 2022]

a) यह जीनों के स्वतंत्र अपव्यूहन को दर्शाता है।

b) एक जनक पौधा समयुग्मजी था और दूसरा विषमयुग्मजी था।

c) लंबापन, बौनेपन पर प्रभावी/हावी था।

d) जनक पौधे विषमयुग्मजी थे।

c) लंबापन, बौनेपन पर प्रभावी/हावी था।

64. जब एक गोल ,हरे बीज वाले पौधे का संकरण एक झुर्रीदार पीले बीज वाले मटर के पौधे के साथ कराया जाता है, तो परिणामस्वरूप F1 पीढी के पौधे ………. वाले होंगे। [Group-D 2022]

a) झुर्रीदार और पीले बीज

b) गोल और पीले बीज

c) गोल और हरे बीज

d) झुर्रीदार और हरे बीज

c) गोल और हरे बीज

63. ……….आनुवंशिक सामग्री के वाहक हैं।[RRB ALP/Tech.2018]

a) युग्मक

b) जीन

c) आनुवंशिकी

d) जर्म कोशिका

b) जीन

64. किसी जीव के विशेषक पर किसका प्रभाव पड़ता है ?[NCERT]

a) केवल पैतृक DNA का

b) केवल मातृक DNA का

c) मातृक और पैतृक दोनों के DNA का

d) न तो मातृक DNA का और न ही पैतृक DNA का

c) मातृक और पैतृक दोनों के DNA का

65. साधारण मानव में गुणसूत्र होते हैं–[RRB Group-D 2018]

a) 36

b) 46

c) 56

d) 26

b) 46

66. एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में वंशागत होने वाले आनुवंशिक पदार्थ कौन सा है ?[Group-D 2022]

a) डी. एन. ए. (DNA)

b) एंजाइम

c) आर. एन. ए. (RNA)

d) प्रोटीन

a) डी. एन. ए. (DNA)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top