phynomagk logo

विश्व के प्रमुख संगठन और उसके मुख्यालय – SSC , Railway के परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण Notes

Last Update

WTO की स्थापना 1 जनवरी, 1995 ई. को की गयी। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विटीजऱ लैण्ड) में है। (स्विटीजऱ लैण्ड की राजधानी ……बर्न)

विश्व व्यापार संगठन (WTO) विभिन्न परिषदों और समितियों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से जुड़े उन 28 समझौतों को लागू करता है, जिन्हें उरुग्वे दौर की वार्ता में शामिल किया गया है, और 1994 ई. में मोरक्को में मर्राकेश में पारित किया गया था।

नवम्बर, 2001 ई. के दोहा सम्मेलन में चीन को सदस्य बनाया गया।

विश्व व्यापार संगठन का प्रथम मंत्रिस्तरीय सम्मेलन सिंगापूर में दिसम्बर, 1996 ई. में हुआ।

वर्तमान में इसके महानिदेशक न्गोज़ी ओकोंजो इवेला है, जो नाइजीरिया से है। यह नाइजीरिया की वित्तमंत्री रह चुकी है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला एवं प्रथम अफ्रीकी है। इनकी नियुक्ति 4 वर्ष के लिए 2021 में हुई थी। इनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 को समाप्त होगा।

WTO की सदस्य संख्या 164 है। (164 वां सदस्य अफगानिस्तान) ।

1 जनवरी, 1958 को यूरोप के ‘इनर सिक्स’ कहे जाने वाले छः देशों (फ्रांस, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग) द्वारा रोम की संधि के माध्यम से यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना की गई। इसी संगठन को बाद में यूरोपीय संघ नाम दिया गया। इसकी स्थापना मास्ट्रिच (नीदरलैंड) में 1 नवम्बर, 1993 को हुई। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है।

यूरोपीय संघ में 27 सदस्य देश हैं ……ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लातविया, माल्टा, लिथुआनिया, लक्जमवर्ग, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडेन, एवं स्लोबेनिया।

1 जुलाई, 2013 को क्रोएशिया शामिल हुआ। यह यूरोपीय संघ का नवीनतम सदस्य है।

1 जनवरी 1994 ई. को स्वतंत्र यूरोपीय मुद्रा संस्थान(EMMI) की स्थापना की गयी। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है।

संयुक्त यूरोपीय मुद्रा ‘यूरो’ के चलन तथा संचालन पर नियंत्रण रखने के लिए जून, 1998 ई. में फ्रेंकफर्ट (जर्मनी) में यूरोपीय सेंट्र्ल बैंक की स्थापना की गयी।

क्र.सं.संगठन मुख्यालय
1.यूरोपियन कमीशन ब्रुसेल्स
2.यूरोपियन पार्लियामेंट लक्जमबर्ग
3.द कोर्ट ऑफ जस्टिस ऑफ द यूरोपियन कम्यूनिटीज
लक्जमबर्ग
4.द यूरोपियन कोर्ट ऑफ ऑडिटर्स
लक्जमबर्ग

1 जनवरी, 2002 ई. से यूरो का चलन प्रारंभ हुआ। यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों में से 20 सदस्य देशों (ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, एस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, स्पेन, लातविया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, लिथुआनिया एवं क्रोएशिया (यूरो अपनाने वाला नवीनतम सदस्य, जिसने यूरो को 1 जनवरी 2023 को अपनाया। )) के द्वारा यूरो मुद्रा का उपयोग किया जा रहा है।

यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA) में यूरोपीय संघ के देशों के साथ-साथ आइसलैंड, लीचस्टेटींन एवं नार्वे भी शामिल है।

यूरोपीय अन्तरिक्ष एजेन्सी (ESA) की स्थापना 1975 ई. में की गयी थी। [ यूरोपियन स्पेस रिसर्च संगठन तथा यूरोपियन लाचर विकास संगठन (ELDO) के स्थान पर ]

इसके सदस्य देशों की संख्या 23 हैं। इसकी कुछ सह-परियोजनाओं में कनाडा भी भाग लेता है।

इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन की स्थापना 4 अप्रैल, 1949 को हुई।

इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है।

वर्तमान में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन में 32 सदस्य राज्य शामिल हैं. ……..बेल्जियम* , कनाडा* , डेनमार्क* , फ्रांस* , आइसलैंड* , इटली* , लक्जमबर्ग* , नीदरलैंड* , नार्वे* , पुर्तगाल* , ब्रिटेन* , संयुक्त राज्य अमेरिका* , चेक रिपब्लिक , जर्मनी , यूनान , हंगरी , पोलैंड , स्पेन , टर्की , लातविया , लिथुआनिया , एस्टोनिया , स्लोवाकिया , स्लोवानिया , बुल्गारिया , रूमानिया , अल्वानिया, क्रोएशिया , मोंटेनिग्रों , मैसिडोनिया , फिनलैंड एवं स्वीडेन (32 वाँ ) । 1949 में गठन के समय नाटो की सदस्य संख्या 12 (* वाला देश) थी।

  • (i) परिषद् :- यह नाटो का सर्वोच्च अंग है। इसका निर्माण सदस्य राज्यों के मंत्रियों से होता है। नाटो का महासचिव परिषद् का अध्यक्ष होता है।
  • (ii) प्रतिरक्षा समिति :- इसमें समस्त ‘नाटो’ देशों के रक्षा मंत्री प्रतिनिधित्व करते हैं। यह परिषद् द्वारा स्वीकृत सैनिक निर्णयों पर विचार करती है।
  • (iii) उप परिषद् :- यह नाटो सदस्यों द्वारा नियुक्त कूटनीतिक प्रतिनिधियों की परिषद् है।
  • (iv) सैनिक समिति :- इसमें आइसलैंड व फ्रांस को छोड़कर समस्त देशों के सेनाध्यक्ष प्रतिनिधित्व करते हैं।

स्वीडेन के नाटो में आने के बाद रूस की न सिर्फ जमीनी सीमा बल्कि समुद्री सीमा पर नाटो की निगरानी बढ़ेगी।

फिनलैंड की 1340 किमी. लंबी सीमा रूस से जुड़ी है अगर फिनलैंड को कुछ होता है तो स्वीडेन से होकर नाटो सेना फिनलैंड-रूस बार्डर तक पहुँच सकती है।

इसकी स्थापना 19 दिसंबर , 1966 में 31 सदस्यों के साथ की गयी थी।

इसका मुख्यालय मनीला ( फिलीपींस की राजधानी ) में है।

वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 69 है, जिसमें से 50 एशिया और पैसिफिक क्षेत्र (प्रशांत क्षेत्र ) से है और 19 सदस्य बाहरी हैं।

69 वाँ सदस्य (नवीनतम सदस्य ) इजराइल है। यह सितंबर 2024 में शामिल हुआ।

इसके तीन प्रतिनिधि कार्यालय टोकियो, फ्रैंकफर्ट तथा वाशिंगटन डी. सी. में हैं।

1948 ई. में गठित यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन को 1961 ई. में आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।

इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस की राजधानी ) में है।

वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 38 है।

38 वाँ सदस्य (नवीनतम सदस्य ) कोस्टा रिका है।

आसियान का पूरा नाम दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (Association of South – East Asian Nations)है।

इसकी स्थापना 8 अगस्त, 1967 ई. को हुई।

उस समय इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन्स, सिंगापुर थाईलैंड ने इसका गठन किया था।

ASEAN

आसियान का आदर्श वाक्य है :- एक दृष्टि , एक पहचान, एक समुदाय

8 अगस्त को आसियान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 10 है। सदस्य देशों के अंग्रेजी नामों के वर्णक्रम के आधार पर आसियान की अध्यक्षता वार्षिक रूप से बारी बारी आती है।

आसियान ने पूर्वी तिमोर लिस्ते (Timor Leste ) को समूह का 11 वाँ सदस्य बनाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है , लेकिन अभीतक पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल नहीं किया गया है।

ASEAN
ASEAN

आसियान का केन्द्रीय सचिवालय (मुख्यालय) जकार्ता (इण्डोनेशिया) में है।

24 अगस्त, 1996 ई. को भारत को आसियान का पूर्ण संवाद सहभागी बना लिया गया है। रूस एवं चीन को भी पूर्ण संवाद सहभागी का स्तर प्रदान किया गया है।

इसका मुख्यालय काठमाण्डू (नेपाल की राजधानी ) में है।

सार्क की स्थापना 8 दिसम्बर, 1985 ई. को ढाका में की गयी थी।

इसके सदस्य देश है : भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव एवं श्रीलंका।

SAARC

सार्क का प्रथम शिखर सम्मेलन 1985 में ढाका (बांग्लादेश की राजधानी ) में हुआ था।

इसकी स्थापना 1975 ई. में फ्रांस द्वारा की गयी थी।

इसके सदस्य देश हैं :- कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली एवं रूस

20-22 जून, 1997 ई. को अमेरिका के शहर डेनवर सम्पन्न G -7 के शिखर सम्मेलन में रूस को G-7 का सदस्य बनाया गया। मार्च, 2014 में रूस को G-8 से निलंबित कर दिया गया। अब इसमें 7 सदस्य(कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली) है और इस Group का नाम G-7 हो गया है।

इसका पुरा नाम अरबी में ” जमाह अल-दुवल अल-अरबिया ” है।

इसकी स्थापना 22 मार्च, 1945 को काहिरा (मुख्यालय) में हुआ।

इसके सदस्य देशों की संख्या 22 है, जिनमें प्रमुख हैं। ……मिस्र, इराक, जोर्डन, लेबनान, सऊदी अरब, सीरिया (12 वर्ष बाद वापसी), यमन।

ओपेक की स्थापना 1960 में बगदाद (इराक की राजधानी ) में हुई।

इसका मुख्यालय वियना (आस्ट्रिया) में है।

इसके संस्थापक सदस्य थे :- ईरान, इराक , कुवैत, सऊदी अरब तथा वेनेजुएला

वर्तमान समय में इसके सदस्य देशों की संख्या 13 है। …ईरान, कुवैत, सऊदी अरब, वेनेजुएला, लिबिया, अल्जीरिया, इराक, यू. ए. ई., नाइजीरिया, इक्वाडोर, अंगोला, गैबोन एवं इक्वेटोरियल गिनी

इसकी स्थापना 1863 ई. में हेनरी ड्यूरेंट ने जेनेवा में की( मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड) ।

इसे तीन बार (1917, 1944 व 1963) नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।

इसका मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय में कठिनाइयों से राहत दिलाना है।

प्रतिवर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई को मनाया जाता है, जो कि इसके संस्थापक ड्यूरेंट का जन्म-दिन है।

राष्ट्रमंडल उन देशों का संगठन है, जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे।

इसकी स्थापना 1926 ई. में की गयी थी। राष्ट्रमंडल का मुख्यालय लंदन में है।

आधुनिक राष्ट्रमंडल का जन्म उस समय हुआ, जब 1949 में एक गणराज्य होने के उपरान्त भी भारत को इसका सदस्य बनाया गया।

वर्तमान में राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों की संख्या 54 है।

राष्ट्रमंडल का सर्वाधिक प्रभावशाली अंग राष्ट्रमंडलीय शासनाध्यक्षों का सम्मेलन है।

गुटनिरपेक्ष देशों का पहला शिखर सम्मेलन 1961 ई. में बेलग्रेड में हुआ। गुटनिरपेक्ष देशों की सदस्य-संख्या वर्तमान में 120 है।

गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का सम्मेलन जिस देश में होता है वही देश इसकी अध्यक्षता करता है। इसका सचिवालय काठमांडू में है।

CIS की स्थापना 8 दिसम्बर, 1991 को बेलारूस, रूस एवं यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों ने किया।

इसका मुख्यालय मिन्स्क (बेलारूस की राजधानी) में है।

21 दिसम्बर, 1991 को सोवियत संघ से अलग हुए अन्य 8 देश …… अर्मेनिया, अजरबैजान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मोल्दोवा, तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान एवं उज्वेकिस्तान ने अल्माअटा प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर कर CIS के सदस्य बने।

दिसम्बर, 1993 में जॉर्जिया इसका सदस्य बना। लेकिन अगस्त, 2008 में इसने सदस्यता त्याग दी।

सोवियत संघ से अलग हुए 15 राष्ट्रों में से 9 राष्ट्र CIS के सदस्य एवं तुर्कमेनिस्तान अनौपचारिक सदस्य (unofficial associate member) और यूक्रेन यथार्थतः सदस्य है लेकिन औपचारिक सदस्य नहीं ।

एस्तोनिया, लातविया व लिथुआनिया CIS के सदस्य कभी नहीं बने।

वर्ष 2009 में ब्राजील, रूस, भारत चीन ने एक नए आर्थिक संगठन ब्रिक (BRIC) की स्थापना की।

इसका प्रथम शिखर सम्मेलन 16 जून, 2009 को रूसी शहर येकेटरिनवर्ग में हुआ।

15 अप्रैल, 2010 में ब्राजीलिया में हुए इसके दूसरे सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को इसके सदस्यता प्रदान करने की सहमति बनी।

द. अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम ब्रिक्स (BRICS …… Brazil, Russia, India, China and South Africa) हो गया।

14 अप्रैल, 2011 में चीन में हुए ब्रिक्स के तीसरे सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका पहली बार शामिल हुआ।

15-16 जुलाई, 2014 के फोर्टालेजा (ब्राजील) सम्मेलन में ब्रिक्स विकास बैंक (NDB-न्यू डेवलपमेंट बैंक) स्थापित करने की सहमति बनी। इस प्रस्तावित बैंक (NDB-न्यू डेवलपमेंट बैंक) का मुख्यालय चीन के शंघाई शहर में होगा। शुरुआती छह वर्षो तक इसकी अध्यक्षता भारत के पास रहेगी। तदुपरांत क्रमशः ब्राजील व रूस 5-5 वर्ष के लिए अध्यक्ष होंगे।

ब्रिक्स में शामिल कुल देश :- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात एवं इंडोनेशिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top