1. कौन सा अनुच्छेद जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संरक्षण से संबंधित है ? [RRC Group D – 2022]
a) अनुच्छेद 12
b) अनुच्छेद 22
c) अनुच्छेद 21
d) अनुच्छेद 31
c) अनुच्छेद 21
2. भारत के संविधान में मौलिक अधिकारों के अनुच्छेद 21-A में ———–वर्ष की आयु के बीच सभी के लिए शिक्षा का अधिकार शामिल है। [RRC Group D – 2022]
a) 6 से 18
b) 6 से 12
c) 5 से 10
d) 6 से 14
d) 6 से 14
3. 86 वें संविधान संशोधन अधिनियम , 2002 के माध्यम से कौन सा मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया ? [RRC Group D – 2022]
a) 8 वां मौलिक कर्तव्य
b) 11 वां मौलिक कर्तव्य
c) 9 वां मौलिक कर्तव्य
d) 10 वां मौलिक कर्तव्य
b) 11 वां मौलिक कर्तव्य
4. मान लीजिए कि सशक्त बल के किसी अधिकारी को उसके महिला होने के कारण पदोन्नति से वंचित किया गया है, तो इस स्थिति में निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है ? [RRC Group D – 2022]
a) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
b) समानता का अधिकार
c) शोषण के विरुद्ध अधिकार
d) स्वतंत्रता का अधिकार
b) समानता का अधिकार
5. इनमें से क्या भारत के संविधान में स्वतंत्रता के अधिकार के अंतर्गत शामिल नहीं है ? [RRC Group D – 2022]
a) शांतिपूर्वक और निरायुध सम्मलेन का
b) भारत के राज्यक्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण का
c) वाक् -स्वातंत्र्य और अभिव्यिक्त – स्वातंत्र्य
d) भारत के राज्यक्षेत्र में किसी के धर्म को बढ़ावा देना
d) भारत के राज्यक्षेत्र में किसी के धर्म को बढ़ावा देना
6. भारतीय संविधान का पालन करना , तथा राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना , हमारे संविधान में शामिल ——– मौलिक कर्तव्य है। [RRC Group D – 2022]
a) पहला
b) चौथा
c) तीसरा
d) दूसरा
a) पहला
7. निम्नलिखित में से कौन सा एक राजनीतिक अधिकार है ? [RRC Group D – 2022]
a) मतदान का अधिकार
b) संघ बनाने की स्वतंत्रता
c) विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
d) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
a) मतदान का अधिकार
8. भारतीय संविधान के अनुसार प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण निम्नलिखित में से किस मूल अधिकार का हिस्सा है ? [RRC Group D – 2022]
a) शोषण के विरुद्ध अधिकार
b) स्वतंत्रता का अधिकार
c) समानता का अधिकार
d) संवैधानिक उपचार का अधिकार
b) स्वतंत्रता का अधिकार
9. छह से चौदह वर्ष के की आयु के बीच माता-पिता या अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करना चाहिए। यह कब शिक्षा के अधिकार कानून का हिस्सा बन गया ? [RRC Group D – 2022]
a) 2009
b) 2004
c) 2008
d) 2005
a) 2009
10. मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में, भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के तहत भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सीधे याचिका दायर की जा सकती है ? [RRC Group D – 2022]
a) अनुच्छेद 33
b) अनुच्छेद 34
c) अनुच्छेद 35
d) अनुच्छेद 35
d) अनुच्छेद 32
11. भारत के संविधान के अनुसार, बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा ——— की आयु तक अनिवार्य है। [RRC Group D – 2022]
a) 10 वर्ष
b) 14 वर्ष
c) 6 वर्ष
d) 18 वर्ष
b) 14 वर्ष
12. किस संवैधानिक संशोधन ने निदेशक सिद्धांतों को मौलिक अधिकार पर वरीयता दी ? [RRB NTPC 2021]
a) 55th
b) 42nd
c) 43rd
d) 44th
b) 42nd
13. उस रिट का नाम बताइए जिसके तहत अदालत आदेश देती है की गिरफ्तार व्यक्ति को उसके समक्ष पेश किया जाना चाहिए या गिरफ्तार व्यक्ति को रिहा करने का आदेश दे सकती है यदि गिरफ़्तारी का तरीका या आधार वैध या संतोषजनक नहीं है ? [RRB NTPC 2021]
a) अधिकार-पृच्छा
b) बंदी प्रत्यक्षीकरण
c) परमादेश
d) उत्प्रेषण -लेख
b) बंदी प्रत्यक्षीकरण
14. भारतीय संविधान का ———–अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा से सम्बंधित है। [RRB NTPC 2021]
a) अनुच्छेद 29
b) अनुच्छेद 26
c) अनुच्छेद 28
d) अनुच्छेद 27
a) अनुच्छेद 29
15. यदि लोगों के एक समूह को केरल में तेलूगु माध्यम का स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी जाती है तो किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है ? [RRB NTPC 2021]
a) सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
b) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
c) समानता का अधिकार
d) स्वतंत्रता का अधिकार
a) सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
16. भारत की संप्रभुता , एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना एक ———है। [RRB NTPC 2021]
a) मौलिक अधिकार
b) मौलिक कर्तव्य
c) सेना का कर्तव्य
d) क़ानूनी अधिकार
b) मौलिक कर्तव्य
17. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है ? [RRB NTPC 2021]
a) अनुच्छेद 51A
b) अनुच्छेद 52
c) अनुच्छेद 55
d) अनुच्छेद 48A
a) अनुच्छेद 51A
18. भारत के संविधान के किन अनुच्छेदों में समानता के अधिकार का उल्लेख किया गया है ? [RRB NTPC 2021]
a) अनुच्छेद 14-18
b) अनुच्छेद 25-28
c) अनुच्छेद 19-22
d) अनुच्छेद 23-24
a) अनुच्छेद 14-18
19. 1950 के भारत के संविधान में कितने मौलिक अधिकार निहित थे ? [RRB NTPC 2021]
a) सात
b) छह
c) पांच
d) आठ
a) सात
20. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान के अनुसार मौलिक अधिकार नहीं है ? [RRB NTPC 2021]
a) भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
b) सामान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता
c) समानता का अधिकार
d) संवैधानिक उपचार का अधिकार
b) सामान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता
21. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार के रूप में सूचीबद्ध नहीं है ? [RRB NTPC 2021]
a) सांस्कृतिक और शौक्षिक अधिकार
b) स्वतंत्रता का अधिकार
c) संपत्ति का अधिकार
d) समानता का अधिकार
c) संपत्ति का अधिकार
22. निम्नलिखित में से किसे भारतीय संविधान की आत्मा के रूप में वर्णित किया गया है ? [RRB NTPC 2021]
a) राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत
b) राज्यसभा
c) लोकसभा
d) मौलिक अधिकार
d) मौलिक अधिकार
23. किस निर्णय ने संविधान की मूल संरचना का सिद्धांत निर्धारित किया ? [RRB NTPC 2021]
a) गोलकनाथ मामला
b) शंकरी प्रसाद मामला
c) केशवानंद भारती मामला
d) इंद्रा साहनी मामला
c) केशवानंद भारती मामला
24. ———–को धार्मिक स्वतंत्रता दी गई है। [RRB NTPC 2021]
a) केवल अल्पसंख्यक
b) केवल बहुसंख्यक
c) सभी भारतीय नागरिक
d) केवल विशिष्ट समुदाय
c) सभी भारतीय नागरिक
25. आपातकाल के दौरान कार्यों के प्रबंधन की स्वतंत्रता। [RRB NTPC 2021]
a) अनुच्छेद 20 और अनुच्छेद 21
b) अनुच्छेद 22 और अनुच्छेद 23
c) अनुच्छेद 19 और अनुच्छेद 43
d) अनुच्छेद और अनुच्छेद 24
a) अनुच्छेद 20 और अनुच्छेद 21