1. मधुमक्खी किससे शहद बनाती है –[NCERT]
a) पराग
b) पंखुड़ियाँ
c) मकरंद
d) कली
c) मकरंद
2. निम्नलिखित में से कौन – सी विदेशी नस्ल है ?[NCERT]
(i) ब्रॉन
(ii) जर्सी
(iii) ब्राउन स्विस
(iv) जर्सी स्विस
a) (i) तथा (iii)
b) (ii) तथा (iii)
c) (i) तथा (iv)
d) (ii) तथा (iv)
b) (ii) तथा (iii)
3. घोंघा इसकी सहायता से चलता है –[NCERT]
a) शंख
b) हड्डी
c) मांसल पैर
d) पूरा शरीर
c) मांसल पैर
4. वर्गिकीय पदानुक्रम में कुल (फैमिली) कौन-से दो के मध्य में आती है ?[NCERT]
a) वर्ग एवं गण
b) गण एवं वंश
c) वंश एवं जाति
d) डिवीजन और वर्ग
b) गण एवं वंश
5. एक ऊँचे पेड़ में कौन सा बल मिट्टी से पानी और खनिजों को खींचने के लिए जिम्मेदार होता है ?[NCERT]
a) गुरुत्वाकर्षण बल
b) परिवहन बल
c) ससंजक बल
d) चालन बल
c) ससंजक बल
6. अमीबा और पैरामीशियम द्वारा भोजन ग्रहण करने की प्रक्रियाओं में मूलभूत अंतर क्या है ? [बिहार दरोगा-2019][Group-D 2022]
a) वे दोनों कोशिका की संपूर्ण सतह से भोजन ग्रहण क्र सकते हैं।
b) अमीबा अपने कोशिका की संपूर्ण सतह से , और पैरामीशियम अपनी कोशिका की सतह पर मौजूद 4 स्थानों से भोजन ग्रहण कर सकता है
c) अमीबा विशिष्ट स्थान से भोजन ग्रहण करता है , जबकि पैरामीशियम 2 स्थानों से भोजन ग्रहण कर सकता है
d) अमीबा कोशिका की संपूर्ण सतह से , और पैरामीशियम केवल विशिष्ट स्थान से ही भोजन ग्रहण कर सकता है
d) अमीबा कोशिका की संपूर्ण सतह से , और पैरामीशियम केवल विशिष्ट स्थान से ही भोजन ग्रहण कर सकता है
7. लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए कौन- सा कथन सही नहीं है ?[NCERT]
a) उनकी संख्या प्रबल रूप से घट गई है।
b) ये निकट भविष्य में विलुप्त हो सकते हैं।
c) ये अन्य जानवरों के लिए खतरा उतपन्न कर सकते हैं।
d) इनके प्राकृतिक पर्यावासों को रक्षित करने की आवश्यकता है।
c) ये अन्य जानवरों के लिए खतरा उतपन्न कर सकते हैं।
8. सुपरिभाषित केन्द्रक किसमें नहीं पाया जाता है–[NCERT]
a) नील हरित शैवाल मे
b) डायट में
c) शैवाल में
d) यीस्ट में
a) नील हरित शैवाल मे
9. रेड डाटा बुक में निम्नलिखित में से किस -किस का रिकॉर्ड रखा जाता है ?[NCERT]
(i) स्थानिक प्रजातियाँ
(ii) विलुप्त प्रजातियाँ
(iii) लुप्तप्राय पादप
(iv) लुप्तप्राय प्राणी
a) (i) और (ii)
b) (ii) और (iii)
c) (iii) और (iv)
d) (i) और (iv)
c) (iii) और (iv)
10. कौन-सी यथार्थ मछली है ?[NCERT]
a) जेलीफिश
b) स्टारफिश
c) डॉगफिश
d) सिल्वरफिश
c) डॉगफिश
11. निम्नलिखित में से किसमें खुला परिसंचरण तंत्र पाया जाता है ?[NCERT]
(i) आर्थोपोडा
(ii) मोलस्का
(iii) ऐनेलिडा
(iv) सिलेंटेरेटा
a) (i) और (ii)
b) (iii) और (iv)
c) (i) और (iii)
d) (ii) और (iv)
a) (i) और (ii)
12. निम्नलिखित में से कौन- से प्राणी समुन्द्रों में पाए जाते है ?[NCERT]
a) पॉरीफेरा
b) एकाइनोडर्मेटा
c) मोलस्का
d) पिसीज (मत्स्य वर्ग)
b) एकाइनोडर्मेटा
13. वह कौन- सा समूह है , जिसके प्राणियों की प्रगुहा रूधिर से भरी होती है ?[NCERT]
a) आर्थोपोडा
b) ऐनेलिडा
c) नेमेटोडा
d) एकाइनोडर्मेटा
a) आर्थोपोडा
14. वास्तविक अंग किस वर्ग में नहीं होते है ?[NCERT]
a) मोलास्का में
b) सीलेन्ट्रेटा में
c) आर्थोपोडा में
d) एकाइनोडर्मेटा में
b) सीलेन्ट्रेटा में
15. एकाइनोडर्मेटा का चलन-अंग है –[NCERT]
a) नाल पाद
b) पेशीय पाद
c) संधि पाद
d) पार्श्वपाद
a) नाल पाद
16. निम्न में से किस जीव में लिंग का निर्धारण आनुवंशिक रूप से नहीं होता है ?[Group-D,2022]
a) तितली
b) घोंघा
c) गौरैया
d) शलभ (मॉथ)
b) घोंघा
17. कोरल (प्रवाल) क्या होता है ?[NCERT]
a) ठोस आधार से चिपके रहने वाले पॉरिफेरा संघ के प्राणी
b) अकेले रहने वाले नाइडेरिया संघ के प्राणी
c) समुद्री तल पर पाए जाने वाले पॉरिफेरा संघ के प्राणी
d) निबह (कॉलोनी) में रहने वाले नाइडेरिया संघ के प्राणी
d) निबह (कॉलोनी) में रहने वाले नाइडेरिया संघ के प्राणी
18. निम्नलिखित में से किसमें शल्क होते है?[NCERT]
(i) ऐम्फिबिया
(ii) पिसीज
(iii) सरीसृप
(iv) स्तनधारी
a) (i) और (iii)
b) (iii) और (iv)
c) (ii) और (iii)
d) (i) और (ii)
c) (ii) और (iii)
19. ‘जातियों का उद्भव’ नामक पुस्तक निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गई –[NCERT]
a) लीनियस
b) डार्विन
c) हेकेल
d) व्हिटेकर
b) डार्विन
20. निम्न में से कौन सा कोशिकांग अमीबा में जल की मात्रा को बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होता है ?[BPSC-2019][Group-D 2022]
a) संकुचनशील रसधानी
b) कोशिका द्रव्य
c) खाद्य रसधानी
d) प्लाज्मा झिल्ली
a) संकुचनशील रसधानी
21. मीना और हरि ने अपने बगीचे में एक जीव देखा। हरि ने उसे कीट बताया , जबकि मीना ने कहा – यह केंचुआ है। निम्नलिखित में से उस लक्षण को चुनिए जो उसके कीट होने की पुष्टि करता हो – [NCERT]
a) द्विपार्श्व सममिति वाली देह
b) संधित पाद वाला शरीर
c) बेलनाकार शरीर
d) खंडयुक्त शरीर
b) संधित पाद वाला शरीर
22. कठोर कैल्शियम कार्बोनेट से बनी संरचना का कंकाल के रूप में निम्नलिखित में से किसके द्वारा इस्तेमाल किया जाता है ?[NCERT]
a) एकाइनोडर्मेटा
b) प्रोटोकॉर्डेटा
c) ऑर्थोपोडा
d) नेमेटोडा
a) एकाइनोडर्मेटा
23. निम्नलिखित में से कोई एक ऐनेलिड प्राणी नहीं है [NCERT]
a) नेरीस
b) केंचुआ
c) जोंक
d) अर्चिन
d) अर्चिन
24. एम्फीबियनों में नहीं होता है -[NCERT]
a) तीन प्रकोष्ठ वाला हृदय
b) क्लोम या फेफड़ा
c) शल्क
d) श्लेष्मा ग्रंथि
c) शल्क
25. अमीबा जिस प्रक्रिया के द्वारा भोजन प्राप्त करता है , वह कहलाती है -[NCERT]
a) बहि:कोशिकता
b) अंत:कोशिकता
c) प्रद्रव्यलयन
d) बहि:कोशिकता एवं अंत:कोशिकता दोनों
b) अंत:कोशिकता
26. बिना केन्द्रक एवं कोशिकांग वाले जीव कौन से वर्ग में आते हैं ? [NCERT]
(i) कवक
(ii) प्रोटिस्टा
(iii) सायनोबैक्टरिया
(iv) आर्किबैक्टीरिया
a) (i) और (ii)
b) (iii) और (iv)
c) (i) और (iv)
d) (ii) और (iii)
b) (iii) और (iv)
27. ………….. बहु विखंडन द्वारा उत्पन्न होता है। [RRB ALP/Tech. 2018]
a) प्लेनेरिया
b) प्लाज्मोडियम
c) राइजोपस
d) खमीर
b) प्लाज्मोडियम
28. शुतुरमुर्ग के एक अंडे का माप कितना होता है ?[Group-D 2022]
Mg, Zn, Hg, Pb, Fe, Na
a) 170 μm x 130 μm
b) 170 m x 130 m
c) 170 mm x 130 mm
d) 170 cm x 130 cm
c) 170 mm x 130 mm
29. अमीबा में किस प्रकार का अलैंगिक प्रजनन होता है ? [RRB ALP/Tech. 2018]
a) बीजाणु (स्पोर) गठन
b) बाइनरी विखंडन
c) वनस्पतिक वंश-वृद्धि
d) बडिंग
b) बाइनरी विखंडन
30. दी गई श्रृंखला से अलग प्राणी का चयन करें।[RRB ALP/Tech. 2018]
a) कछुआ
b) केकड़ा
c) मेढ़क
d) मछली
d) मछली
31. हाइड्रा प्रजनन करता है – [बिहार दरोगा -2019] [RRB ALP/Tech. 2018]
a) विखंडन द्वारा
b) बहु विखंडन द्वारा
c) मुकुलन द्वारा
d) बाइनरी विखंडन द्वारा
c) मुकुलन द्वारा
32. लाल रक्त कणिका विहीन जन्तु है ?[SSC-JE-2020][BPSC-2022]
a) मेंढक
b) केंचुआ
c) सर्प
d) मोर
e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
33. निम्न में से कौन सा यौन और अलैंगिक दोनों रूपों से उत्पन्न होता हैं ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) हाइड्रा
b) अमीबा
c) एलगे
d) कवक
a) हाइड्रा
34. कशेरुकियों का निम्नलिखित में से कौन -सा सबसे महत्वपूर्ण अथवा (सामान्य) लक्षण है ? [NCERT]
a) पृष्ठरज्जु का पाया जाना
b) त्रिकोरकी अवस्था का पाया जाना
c) क्लोम कोष्ठ का पाया जाना
d) देहगुहाका पाया जाना
a) पृष्ठरज्जु का पाया जाना
35. जंतुओं का कौन सा समूह विशेष रूप से मुक्त रूप से रहने वाले समुद्री जीव हैं ?[SSC स्नातक स्तरीय-2019][RRB ALP/Tech. 2018]
a) मोलस्का
b) निमेटोडा
c) आर्थोपोडा
d) एकिनोडरमेटा
d) एकिनोडरमेटा
36. कार्ल वॉन लिने का योगदान विज्ञान की किस शाखा से था?[Railway-JE-2016]
a) आकारिकी से
b) वर्गीकरण से
c) कार्मिकी से
d) आयुर्विज्ञान से
c) कार्मिकी से
37. ………. एक बहुकोशिकीय जीव है। [BPSC-2019][RRB ALP/Tech. 2018]
a) एगेरिकस
b) सायनोबैक्टीरिया
c) माइकोप्लाज्मा
d) पैरामीशियम
a) एगेरिकस
38. निम्नलिखित में से किसकी खंडीय व्यवस्था में विभेदन होता हैं ? [NCERT]
a) जोंक में
b) स्टारफिश में
c) घोंघा में
d) एस्केरिस में
a) जोंक में
39. निम्नलिखित में से कौन सा जंतुओं का सबसे बड़ा समूह है ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) निमेटोड
b) पोरिफेरा
c) आर्थोपोडा
d) मोलस्का
c) आर्थोपोडा
40. निम्नलिखित में से कौन सा विखंडन द्वारा पुनः उतपन्न हो सकता है ?[SSC-GD-2017][RRB ALP/Tech. 2018]
a) खमीर
b) प्लनेरिया
c) हाइड्रा
d) स्पाइरोगायरा
d) स्पाइरोगायरा
41. जानवरों के किस फाइलम (संघ) को फ्लैटवार्म (चपटे कृमि) भी कहा जाता है ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) कोएलिनटेरेट
b) निमेटोडा
c) पोरिफेरा
d) प्लेटीहेलमिंथिज
d) प्लेटीहेलमिंथिज
42. वैसे अंग जिनकी मौलिक संरचना तो एक समान होती है परन्तु उनके द्वारा किया जाने वाला कार्य भिन्न होता है , क्या कहे जाते हैं ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) समरूप अंग
b) जात्यावृति नियम
c) समजात अंग
d) जीवाश्म
c) समजात अंग
43. निम्नलिखित में से कौन- सा शरीर, कोशिकाओं की दो परतों से बना है ?[RRB Group-D 2014]
a) लीवर फ्लक
b) प्लेनेरिया
c) टेपवार्म
d) हाइड्रा
d) हाइड्रा
44. किसे टेक्सोनोमी का जनक कहा जाता है ?[RRB JE 2019]
a) मैंडलब्रॉट
b) लीनियस
c) आइंस्टाइन
d) डार्विन
b) लीनियस
45. ……… का शरीर कोशिका की दो परतों से बना होता है। [RRB ALP/Tech. 2018]
a) सीलेन्ट्रेट
b) नेमेटोड
c) ऐनेलिडा
d) प्लेथिलमिथाइंस
a) सीलेन्ट्रेट
46. निम्नलिखित में लीनियस पदानुक्रम के अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें –[RRB ALP/Tech. 2018]
a) जगत-कुल-वंश-जाति-वर्ग-संघ-गण
b) जगत-गण-जाति-वंश-वर्ग-कुल-संघ
c) जगत-संघ-वर्ग-गण-कुल-वंश-जाति
d) जाति-वंश-कुल-गण-वर्ग-संघ-जगत
c) जगत-संघ-वर्ग-गण-कुल-वंश-जाति
47. उस विकल्प का चयन कीजिए , जो अलैंगिक प्रजनन से संबंधित स्तंभ I और स्तंभ II के सुमेलित रूप को दर्शाता है। [Group-D 2022]
| स्तंभ I | स्तंभ II | |
| A. लिशमैनिया | (i) पुनर्जनन | |
| B. यीस्ट | (ii) द्वि-खंडन | |
| C. प्लाज्मोडियम | (iii) बहुखंडन | |
| D. हाइड्रा | (iv) मुकुलन |
a) A-ii, B–iv, C–iii, D–i
b) A–i, B–ii, C–iii, D–iv
c) A-ii, B–i, C–iii, D–iv
d) A-iv, B–ii, C–i, D–iii
a) A-ii, B–iv, C–iii, D–i
48. निम्नलिखित में से कौन से जानवरों के नेत्र बहुत ही साधारण होते हैं, वास्तव में रोशनी को पहचानने वाली केवल नेत्र बिन्दु होती है ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) फीता कृमि
b) प्लेनेरिया
c) राउंडवर्म
d) टेप वर्म
b) प्लेनेरिया
49. ……… के प्राणी अगतिशील होते हैं -[RRB NTPC 2017]
a) पोरिफेरा
b) सिलेन्ट्रेट
c) प्लेटीहेल्मिथिज
d) नेमेटोडा
a) पोरिफेरा
50. ……… एस्केरिस का साधारण नाम है ?[BSSC Exam 2017]
a) पिन वर्म
b) अर्थ वर्म
c) राउंड वर्म
d) टेप वर्म
c) राउंडवर्म
51. निम्नलिखित जीवों में से कौन सा जीव मुकुलन (बडिंग) द्वारा प्रजनन नहीं करता ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) मूंगा
b) हाइड्रा
c) स्पंज
d) ऐनेलिडा
d) ऐनेलिडा
52. निम्न में से क्या अचल होते हैं और एक ठोस आश्रय/सपोर्ट से जुड़े होते हैं ?[RRB Group-D 2018]
a) प्लेनेरिया
b) समुद्री एनिमोन
c) सायकॉन
d) एस्केरिस
c) सायकॉन
53. ……. नामक प्लैटवार्म में बहुत सामान्य ‘आँखे’ होती है जो वास्तव में केवल आँखों के धब्बे होते हैं , जो प्रकाश का पता लगाते हैं।[RRB JE/Sr.Se Mumbai 2013]
a) एस्केरिस
b) प्लेनेरिया
c) लीवरफ्लूक
d) टेपवार्म
b) प्लेनेरिया
54. ………. श्वसनी, उत्त्सर्जक और परिसंचरण वाले अंगों से रहित होते हैं। [RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]
a) स्पंज
b) टेपवार्म
c) थ्रेडवॉर्म
d) लीवर फ्लूक
a) स्पंज
55. टेपवर्म फाइलम ……… से संबंधित है। [RRB JE 2019]
a) ऐसकेहेलमेंथिस
b) एनिलिडा
c) प्लेटीहेलमिंथिस
d) निमेटोडा
c) प्लेटीहेलमिंथिस
56. निम्नलिखित में से कौन सा एक- कोशिकीय जीव का उदाहरण है ?[RRB JE/Sr.Se Secunderabad 2014]
a) प्रोटोजोआ
b) एन्थ्रोपॉड्स
c) एकिनोडर्मस
d) एनएलिड्स
a) प्रोटोजोआ
57. केंचुआ निम्न में से कौन-से प्राणी संघ से संबंधित है ?[BSSC Exam 2017]
a) आर्थोपोडा
b) मोलस्का
c) ऐनेलिडा
d) प्रोटोजोआ
c) ऐनेलिडा
58. निम्नलिखित जानवरों में से कौन-सा त्रिप्लोब्लास्टिक नहीं है ?[I.A.S.(Pre) 1995][RRB ALP/Tech. 2018]
a) जेलीफिश
b) एस्केरिस
c) केंचुआ
d) प्लानारिया
a) जेलीफिश
59. त्वचीय श्वसन …… होता है। [RRB ALP/Tech. 2018]
a) पक्षियों में
b) इंसानों में
c) केंचुआ में
d) मछलियों में
c) केंचुआ में
60. ……… समूह से संबंधित पशुओं में जुड़े हुए पैर होते हैं। [RRB ALP/Tech. 2018]
a) पोरिफेरा
b) मोलस्का
c) आर्थोपोडा
d) एनेलीदाब
c) आर्थोपोडा
61. निम्न में से कौन सा जिव पुनर्जनन और मुकुलन (regeneration and budding) द्वारा प्रजनन क्र सकता है ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) खमीर
b) प्लाज्मोडियम
c) प्लेनेरिया
d) हाइड्रा
d) हाइड्रा
62. संभवतः प्राणियों का सबसे बड़ा समूह है। [RRB JE 2015]
a) चूर्णप्रावार (मोलस्का)
b) ऐनेलिडा
c) शूलचर्मी (इकैनोडर्मेटा)
d) आर्थोपोडा
d) आर्थोपोडा
63. इनमें से किस किट के दाँत होते हैं ?[BPSC-2019][RRB ALP/Tech. 2018]
a) मधुमक्खियों के
b) मक्खियों के
c) तितलियों के
d) ततैयों एवं भौंरों
d) ततैयों एवं भौंरों
64. निम्नलिखित में से कौन चूर्णप्रवार मोलस्का संघ से संबंधित नहीं है ?[RRB JE/Sr.Se Bhopal 2014]
a) घोंघा
b) एंटीडेन
c) ऑक्टोपस
d) कैटन
b) एंटीडेन
65. ……… वर्ग के प्राणियों में श्वसन गलफड़ों अथवा फेफड़ों द्वारा होता। [RRB JE/Sr.Se Mumbai 2013]
a) मत्स्य
b) सरीसृप
c) पक्षी
d) उभयचर
d) उभयचर
67.
66. निम्नलिखित में से किस जीव को ‘सोशल इंसेक्ट’ (Social Insect) नहीं कहा जा सकता है ?[39th BPSC (Pre) 1994]
a) मधुमक्खी
b) झींगुर
c) टर्माइट
d) चींटी
b) झींगुर
68. निम्नलिखित में से कौन उभयचर नहीं है ?[RRB G-D 2014]
a) हायला
b) मगरमच्छ
c) दादुर
d) सैलामैंडर
b) मगरमच्छ
69. ऑक्टोपस के खून का रंग कैसा है ?[RRB Group-D 2014]
a) लाल
b) नीला
c) गुलाबी
d) काला
b) नीला
70. अधिकांश सरीसृपों में एक ………. होता है। [RRB JE 2015]
a) चार-कक्षीय हृदय
b) अपूर्ण तीन-कक्षीय हृदय
c) तीन-कक्षीय हृदय
d) द्विकक्षीय हृदय
c) तीन-कक्षीय हृदय
71. …….. पूरी तरह से मुक्त रहने वाली समुद्री जीव हैं। [RRB Group-D 2018]
a) मोलस्का
b) आर्थोपोडा
c) इकाइनोडर्मेटा
d) नेमेटोडा
c) इकाइनोडर्मेटा
72. अंडे देने वाले प्राणी कहलाते हैं ?[RRB ALP/Tech. 2014]
a) राइजोम प्राणी
b) जरायुज प्राणी
c) अंडज प्राणी
d) पुनर्जनन करने वाले प्राणी
c) अंडज प्राणी
73. निम्न में से कौन सा जानवर अपना लिंग बदल सकता हैं।[RRB Group-D 2014][RRB ALP/Tech. 2018]
a) प्लेनेरिया
b) स्नैल
c) एस्केरिस
d) नेरिस
b) स्नैल
74. किस प्रकार के जानवरों को अंडज जानवर कहा जाता है ?[RRB Group-D 2018]
a) नवजात शिशु
b) नवजात
c) अंडे देने वाले
d) सितार मछली
c) अंडे देने वाले
75. एक कर्ण सीपी क्या है ?[BSSC Exam 2017]
a) एक बड़ा सितारा
b) एक छोटा लड़ाकू विमान
c) एक भूमिगत शहर
d) एक भक्षणीय समुंद्रिय घोंघा
d) एक भक्षणीय समुंद्रिय घोंघा
76. वर्ग सरीसृप में …………. ।[RRB JE/Sr.Se Mumbai 2013]
a) शल्क के साथ शुष्क और ग्रंथि विहीन त्वचा होती है
b) बालों के साथ ग्रंथि वाली त्वचा होती है।
c) पंखो के साथ शुष्क और ग्रंथि विहीन त्वचा होती है।
d) बालों के साथ शुष्क और ग्रंथि विहीन त्वचा होती है
a) शल्क के साथ शुष्क और ग्रंथि विहीन त्वचा होती है
77. स्टारफिश। ………. समूह से संबंधित है। [RRB JE 2019]
a) एकाइनोडर्मेटा
b) ऐनेलिडा
c) पारफेरा
d) निमेटोडा
a) एकाइनोडर्मेटा
78. मगरमच्छ के बच्चे को क्या कहा जाता है ?[BSSC Exam 2020]
a) कोडलिंग
b) गोस्लिंग
c) फिंगरलिंग
d) हैचलिंग
d) हैचलिंग
79. निम्न में से कौन-सा कथन गलत है ?[RRB Group-D 2018]
सभी रज्जुकी (कॉर्डेटा) ………….।
a) में पृष्ठीय तंत्रिका नाल होती है
b) डिप्लोब्लासिक होते हैं
c) कोलोमेट होते हैं
d) में मेरुदण्ड होता है
b) डिप्लोब्लासिक होते हैं
80. निम्नलिखित में से कौन-सा जन्तु सरीसृप वर्ग से संबंधित नहीं है ?[RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014][RRB ALP/Tech. 2018]
a) कछुआ
b) मगरमच्छ
c) टोड
d) सर्प
c) टोड
81. निम्नलिखित में से कौन कशेरुकी की विशेषता नहीं है ?[SSC-GD-2017]
a) पृष्ठरज्जु
b) व्यासीय सममिति
c) आंतरिक कंकाल
d) द्विभागीय सममिति
b) व्यासीय सममिति
82. निम्नलिखित जानवरों में से कौन -सा सरीसृप वर्ग से संबंधित नहीं है ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) मगरमच्छ
b) मेढ़क
c) साँप
d) कछुआ
b) मेढ़क
83. निम्नलिखित में से कौन सा जीव कशेरुकी नहीं है ? [RRB JE 2019]
a) केंचुआ
b) छिपकली
c) मछली
d) मेंढ़क
a) केंचुआ
84. एवीज में शामिल है –[RRB ALP/Tech. 2018]
a) पक्षी
b) जलजीवी
c) स्तनधारी
d) मछलियाँ
a) पक्षी
85. उभयचरों और अधिकांश सरीसृपों में ……….. होता है।[SSC स्नातक स्तरीय -2019]
a) एक कक्षीय हृदय
b) तीन-कक्षीय हृदय
c) दो कक्षीय हृदय
d) चार कक्षीय हृदय
b) तीन-कक्षीय हृदय
86. पक्षी वर्ग में ……… होती है। [SSC.C.P.O. परीक्षा-2004,06]
a) बालो के बिना शुष्क और ग्रंथि-विहीन त्वचा
b) पंखो के साथ शुष्क और ग्रंथि-विहीन त्वचा
c) पंखो के बिना शुष्क और ग्रंथि-विहीन त्वचा
d) बालो के साथ शुष्क और ग्रंथि-विहीन त्वचा
b) पंखो के साथ शुष्क और ग्रंथि-विहीन त्वचा
87. उभयचरों में ………[66thBPSC(Pre)(Re-Exam)1997)
a) शल्क के साथ शुष्क और ग्रंथि-विहीन त्वचा
b) पंखो के साथ शुष्क और ग्रंथि-विहीन त्वचा
c) बालो के साथ ग्रंथि वाली त्वचा होती है।
d) बिना पंखो के ग्रंथि त्वचा होती है।
d) बिना पंखो के ग्रंथि त्वचा होती है।
88. इनमे से कौन-सी वायु से भरी शारीरिक गुहा है ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) साइनस
b) हड्डी
c) उपास्थि
d) टेंडन
a) साइनस
89. तलवार जैसी चोंच वाले हमिंगबर्ड (Sword-billed Hummingbird) के बारे में विशेष क्या है ?[RRB JE 2019]
a) यह विश्व की सबसे छोटी चिड़ियाँ है
b) इसकी चोंच , इसके शरीर से लंबी होती है
c) यह केवल अंटार्टिका में रहती है
d) यह उड़ नहीं सकती
b) इसकी चोंच , इसके शरीर से लंबी होती है
90. भारत के जंगली जीवन के संदर्भ में, उड़न लोमड़ी …….. है।[RRB JE 2019]
a) एक सारस
b) एक बगुला
c) एक चील
d) एक चमगादड़
d) एक चमगादड़
91. निम्नलिखित में से रीढ़ की हड्डीवाला (वर्टिब्रेट) जीव कौन-सा है ?[RRB JE/Sr.Se Muzaffarpur 2017]
a) कीवी
b) स्पॉन्जम
c) स्टार मछली
d) ब्रेडवर्म
a) कीवी
92. स्तनधारी जानवरों का ……. होता है। [RRB NTPC 2017]
a) एक कक्षीय हृदय
b) चार कक्षीय हृदय
c) दो कक्षीय हृदय
d) तीन-कक्षीय हृदय
b) चार कक्षीय हृदय
93. पीछे की ओर उड़ने वाला एकमात्र पक्षी कौन-सा है ?[RRB Group-D 2018]
a) हमिंगबर्ड
b) कीवी
c) अल्बाट्रोस
d) बाज
a) हमिंगबर्ड
94. निम्नलिखित में से किस पक्षी का अंडा सबसे छोटा होता है ?[RRB JE 2019]
a) गोरैया
b) बुलबुल
c) अबाबील
d) हमिंगबर्ड
d) हमिंगबर्ड
95. स्तनपाइयों में ………[RRB JE/Sr.Se Chennai 2014]
a) पंखो के साथ शुष्क और ग्रंथि वाली त्वचा होती है
b) बालों के साथ ग्रंथि वाली त्वचा होती है।
c) शल्क के साथ शुष्क और ग्रंथि-विहीन त्वचा होती है।
d) पंखो के साथ शुष्क और ग्रंथि-विहीन त्वचा होती है।
b) बालों के साथ ग्रंथि वाली त्वचा होती है।
96. पक्षियों में ……. होता है। [RRB ALP/Tech. 2018]
a) दो कक्षीय हृदय
b) चार कक्षीय हृदय
c) तीन कक्षीय हृदय
d) एक कक्षीय हृदय
b) चार कक्षीय हृदय
97. निम्न में से किस पशु में छोटी आँत सबसे छोटी होती है ?[RRB Group-D 2018]
a) गाय
b) खरगोश
c) शेर
d) बकरी
c) शेर
98. ………. वर्ग के प्राणियों का रक्त गर्म होता है -[RRB NTPC 2017]
a) पक्षी
b) सरीसृप
c) उभयचर
d) मत्स्य
a) पक्षी
99. हाथी, भालू तथा गैंडा किस जाति के जीव हैं ?[BPSC(Pre)2018]
a) पक्षी
b) स्तनधारी
c) उभयचर
d) सर्प
b) स्तनधारी
100. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प मार्सूपियल्स का उदाहरण है ?[RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]
a) कंगारू
b) व्हेल
c) जिराफ
d) रूस्टर
a) कंगारू
101. मनुष्य, मेमेलिया (स्तनधारी) वर्ग से संबंधित है जिसमें निम्नलिखित में से एक नहीं आता है। वह कौन सा है ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) चूहा
b) छिपकली
c) बिल्ली
d) सूअर
b) छिपकली
102. ‘एक कूबड़ वाले ऊँट’ को क्या कहते हैं ?[RRB JE 2015]
a) ओकापी
b) आईबेक्स
c) ड्रोमडेरी
d) एल्क
c) ड्रोमडेरी
103. वह शब्द ढूंढें जो इस समूह से संबंधित नहीं है ?[I.A.S (Pre)1997]
a) हिरन
b) साँप
c) गाय
d) हाथी
b) साँप
104. निचे दिए चार विकल्पों में से तीन किसी विशेष तरिके से संबंधित हैं। उस विकल्प का चयन करें जो दूसरों के भिन्न या बेमेल है। [RRB Group-D 2014]
a) स्तनधारी
b) सरीसृप
c) पक्षी
d) शुतुरमुर्ग
b) सरीसृप
105. सबसे बड़ा स्तनपायी (Mammal) कौन-सा है ?
a) अफ्रीकी हाथी
b) नर दरियाई घोडा
c) ब्लू व्हेल
d) नर हैमरहेड शार्क
c) ब्लू व्हेल
106. निम्नलिखित में से कौन सा जानवर पराध्वनि उत्पन्न कर सकता है ?[SSC संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा-2015]
a) हाथी
b) पारपोइसेस
c) शॉर्क
d) पतंगा
b) पारपोइसेस
107. डॉल्फिन (Dolphins)के समूह को क्या कहा जाता है ?[RRB ALP/Tech. 2014]
a) गैंग
b) पॉड
c) कॉलोनी
d) स्थूल
b) पॉड
108. विश्व में सबसे तेज जमीनी जानवर कौन सा है ?[RRB ALP/Tech. 2014]
a) कुत्ता
b) चीता
c) बाघ
d) घोडा
b) चीता
109. ………. चार कोष्ठीय हृदय युक्त गर्म रक्त वाले प्राणी है –[BSSC Exam 2011]
a) सरीसृप
b) स्तनधारी
c) मछली
d) उभयचर
b) स्तनधारी
110. मछलियों के हृदय ………. कक्ष होते हैं। [BPSC (Pre) 2018]
a) तीन
b) दो
c) एक
d) चार
b) दो
111. निम्नलिखित में से मत्स्य वर्ग की विशेषता क्या नहीं है ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) स्यूडोकॉलम की उपस्थिति
b) हड्डी/उपास्थि का अन्तःकंकाल
c) गलफड़ों के द्वारा सांस लेना
d) शल्क का बहि:कंकाल
a) स्यूडोकॉलम की उपस्थिति
112. ………. बहुत कमजोर विकसित बच्चों को जन्म देते हैं –[RRB ALP/Tech. 2018]
a) बिल्लियाँ
b) कँगारू
c) चमगादड़
b) कँगारू
113. निम्नलिखित में से किसमें हृदय में केवल दो कक्ष होते हैं ?[RRB ALP/Tech. 2014]
a) सैलामैंडर
b) कोबरा
c) मेंढ़क
d) रोहु
d) रोहु
114. इनमें से कौन-सा जंतु बाकी तीन से भिन्न है ?[RRB JE 2015]
a) मगरमच्छ
b) समुद्री घोडा
c) कछुआ
d) मेंढ़क
b) समुद्री घोडा
115.उड़ने वाला स्तनपायी है -[45th BPSC(Pre)2001-02]
a )जगुआर
b) शुतुरमुर्ग
c) पैलिकन
d) चमगादड़
d) चमगादड़
116. सबसे जहरीली मछली कौन सी है ?[RRB Group-D 2018]
a) पफ्फर मछली
b) पॉर्कुपाइन मछली
c) पिरांहास
d) एंग्लर मछली
a) पफ्फर मछली
117. नील गाय निम्नलिखित कुल में आती हैं -[RRB NTPC 2017]
a) गाय
b) बकरी
c) भेंड़
d) हिरन
d) हिरन
118. दिये गये विकल्पों में से निम्नलिखित कथन के लिए सही विकल्प का प्रयोग करके रिक्त स्थान भरें —
…………… एक सही मछली है [SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा-2010]
a) कैटेल फिश
b) जैली फिश
c) डॉग फिश
d) साँप
c) डॉग फिश
119. ऑक्टोपस–[RRB JE/Sr.Se Bhopal 2014]
a) एक संधिपाद है
b) शूलचर्मी है
c) एक हेमिकॉर्डा है
d) एक मृदुकवची (मोलस्का) है
d) एक मृदुकवची (मोलस्का) है
120. सबसे बड़ा अकशेरूकी है –[RRB ALP/Tech. 2018]
a) ऑक्टोपस
b) स्क्विड
c) कोरल
d) जेलीफिश
b) स्क्विड
121. गर्म रूधिर वाले जंतु वे होते हैं जो अपने शरीर के तापक्रम को –[RRB JE/Sr.Se Mumbai 2013]
a) वातावरण के तापक्रम से निचा रखते हैं
b) वातावरण के तापक्रम से ऊँचा रखते हैं
c) हमेशा एक सा बनाये रखते हैं
d) वातावरण के तापक्रम को बराबर बनाये रखते हैं
c) हमेशा एक सा बनाये रखते हैं
122. डॉल्फिन वर्गीकृत किए जाते हैं –[RRB NTPC 2017]
a) मत्स्य में
b) उभयचर में सरीसृप में
c) सरीसृप में
d) स्तनी में
d) स्तनी में
123. निम्नलिखित में से सील (Seal) किस जाति का है ?[BPSC (Pre)2018]
a) मछली
b) पक्षी
c) सरीसृप
d) स्तनपायी
d) स्तनपायी
124. निम्न में से कौन एक वास्तविक मीन (मछली)हैं ?[RRB ALP/Tech. 2018]
a) रजत मीन
b) क्रे फिश
c) जेली फिश
d) कैट फिश
d) कैट फिश
125. निम्न में से कौन सी वास्तविक रूप से मछली है ?[BPSC(Pre)2018]
a) स्टारफिश
b) जैलिफिश
c) डॉगफिश
d) समुद्री घोडा
c) डॉगफिश
126. एम्फीबिया (Amphibia) बताता है –[SSC CGL-2021][RRB ALP/Tech. 2014]
a) बहुत तेजी से चलने वाली नावों को
b) केवल जल में ही रह सकने वाले पशुओं को
c) केवल स्थल पर ही रह सकने वाले पशुओं को
d) जल एवं स्थल दोनों पर ही रह सकने वाले पशुओं को
d) जल एवं स्थल दोनों पर ही रह सकने वाले पशुओं को
127. निम्नलिखित में से कौन एक मछली है ? [BPSC (Pre) 2018]
a) समुद्री कुकम्बर (खीरा)
b) समुद्री गाय
c) समुद्री घोडा
d) समुद्री बाघ
c) समुद्री घोडा
128. निम्न में कौन -सा गुण मनुष्य को अन्य सभी वानर गुणों से पृथक् करता है -[Chhattisgarh P.C.S (Pre)2002]
a) जानने की इच्छा प्रकट करना
b) घ्राण शक्ति का अल्पविकसित होनें
c) विपरीत अंगूठे
d) ठोढ़ी का बाहर निकलना
a) जानने की इच्छा प्रकट करना
129. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
a) सभी इकाइनोडर्म सजीव प्रजक होते हैं
b) गोलकृमि में कोई परिसंचरण तंत्र नहिंन होता
c) अस्थिल मछलियों में वाताशय आमतौर से विद्यमान होता है
d) उपास्थिसम मछलियों में निषेचन आंतरिक होता है
a) सभी इकाइनोडर्म सजीव प्रजक होते हैं
130. निम्न प्रजातियों में से कौन-सी दाँत वाली व्हेलों में विशालतम है ?[RRB JE/Sr.Se Patna 2014]
a) फिनबैक व्हेल
b) ब्लू व्हेल
c) स्पर्म व्हेल
d) हम्पबैक व्हेल
c) स्पर्म व्हेल
131. निम्नलिखित में से कौन मछली नहीं है ?[RRB G-D 2018]
a) स्टार फिश
b) सा फिश
c) पाइप फिश
d) गिटार फिश
a) स्टार फिश
132. जलीय प्राणी,जैसे मछलियाँ,अपशिष्ट का उत्सर्जन इनमें से किस रूप में करती है ?[SSC स्नातक स्तरीय -2019][G-D 2022]
a) स्वेद लवण
b) यूरिया
c) यूरिक अम्ल
d) अमोनिया
d) अमोनिया
133. निम्न में से कौन- सा स्तनपायी है ?RRB ALP/Tech. 2018]
a) शार्क
b) स्कविड
c) ऑक्टोपस
d) व्हेल
d) व्हेल
134. निम्नलिखित में से कौन सा जीव-समूह पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक होता है ?[SSC CGL-2021] [G-D 2022]
a) प्रोटोजोआ और लाइकेन
b) जीवाणु और कवक
c) शैवाल और प्रोटोजोआ
d) शैवाल और लाइकेन
b) जीवाणु और कवक
135. निम्नलिखित में से कौन अण्डे देता है और सीधे बच्चे नहीं देता ?[U.P. U.D.A./L.D.A (Pre)2010]
a) एकिड्ना
b) कँगारू
c) सेही
d) व्हेल
a) एकिड्ना
136. अनॉक्सी श्वसन के दिए गए चरण को पूर्ण कीजिए। [Group-D 2022]
ग्लूकोज (C6H12O6) ⟶ ……………. + कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) + ऊर्जा (ATP)
a) जल
b) लैक्टिक अम्ल
c) पाइरूवेट
d) एथेनॉल (C2H5OH)
d) एथेनॉल (C2H5OH)
137. पहले चरण के आरंभ में ,ऑक्सी और अनॉक्सी श्वसन के दौरान, उत्पन्न उभयनिष्ठ उत्पाद निम्न में से कौन सा है ? [Group-D 2022]
a) लैक्टिक अम्ल
b) जल
c) एथेनॉल
d) पाइरूवेट
d) पाइरूवेट
138. मछलियों में रक्त परिसंचरण के संबंध में गलत कथन पहचानें। [Group-D 2022]
a) क्लोमों (gills) से रक्त शरीर के बाकी हिस्सों में भेजा जाता है
b) शरीर से रक्त अलिंद में प्रवेश करता है
c) निलय से रक्त केवल क्लोमों (gills) में जाता है
d) दो-कक्षीय हृदय में दोहरा परिसंचरण होता है
d) दो-कक्षीय हृदय में दोहरा परिसंचरण होता है
139. मानव शरीर में पाइरूवेट का ऑक्सी विघटन (aerobic breakdown) कहाँ पर होता है ?[बिहार दरोगा-2019] [Group-D 2022]
a) मांसपेशियों
b) कोशिका द्रव्य
c) केन्द्रक
d) माइटोकॉन्ड्रिया
d) माइटोकॉन्ड्रिया
140. निम्न में से किस प्राणी में लिंग आनुवंशिक रूप से निर्धारित नहीं होता है ?[Group-D 2022]
a) सर्प
b) सामन (salmon)
c) घोंघा
d) शार्क (shark)
c) घोंघा
141. इनमें से क्या अलैंगिक प्रजनन का उदाहरण नहीं हैं ?[Group-D 2022]
a) द्विविभाजन (Binary Fission)
b) विखंडन (Fragmentation)
c) ग्राफ्टिंग (Grafting)
d) मुकुलन (Budding)
c) ग्राफ्टिंग (Grafting)
142. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरणीय कारक कुछ जंतुओं में विकासशील जीव के लिंग निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ?[Group-D 2022]
a) प्रकाश
b) वायु
c) तापमान
d) आद्रता
c) तापमान
143. किस जीवाणु की उपस्थिति जल प्रदूषण का सूचक है ?[Group-D 2022]
a) विब्रियो कोलरा
b) माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्यूलोसिस
c) ई. कोलाई कोलीफॉर्म
d) साल्मोनेला टाइफी
c) ई. कोलाई कोलीफॉर्म
144. निम्न में से कौन सा प्राणी लिंग परिवर्तित कर सकता है , जो यह दर्शाता है की लिंग आनुवंशिक रूप से निर्धारित नहीं होता है ?[Group-D 2022]
a) घोंघा
b) मेंढक
c) मछली
d) सर्प
a) घोंघा
145. इनमें से कौन सा, केंचुए का श्वसन अंग है ?[Group-D 2022]
a) फेफड़े (वायुकोष)
b) क्लोम कोष्ठ
c) श्वास रंध्र
d) त्वचा
d) त्वचा
146. कुछ जंतुओं, जैसे-पौधे में जंतु अपना लिंग बदल सकते हैं। यह क्या व्यक्त करता है ?[Group-D 2022]
a) लिंग आनुवंशिक रूप से निर्धारित नहीं होता है।
b) लिंग का निर्धारण तापमान द्वारा होता है।
c) लिंग का निर्धारण जीनों द्वारा होता है।
d) लिंग किसी भी पर्यावरणीय कारक द्वारा निर्धारित किया जा सकता है।
a) लिंग आनुवंशिक रूप से निर्धारित नहीं होता है।
147. निम्नांकित चित्र, अमीबा में पोषण को दर्शाता है। किस विकल्प में नामांकर्ता ‘(i)’ और ‘(ii)’ को उनके कार्यों के साथ सुमेलित किया गया है ?[Group-D 2022]

Nucleus – केन्द्रक
Food particle – भोजन के कण
a) (i) खाद्य रसधानी (भोजन का अंतर्ग्रहण) (ii) पादाभ (भोजन का अवशोषण)
b) (i) पादाभ (भोजन का अंतर्ग्रहण) (ii) खाद्य रसधानी (भोजन का पाचन)
c) (i) पादाभ (भोजन का अंतर्ग्रहण) (ii) खाद्य रसधानी (भोजन का बहि:क्षेपण)
d) (i) खाद्य रसधानी (भोजन का अवशोषण) (ii) खाद्य रसधानी (भोजन का पाचन)
b) (i) पादाभ (भोजन का अंतर्ग्रहण) (ii) खाद्य रसधानी (भोजन का पाचन)
148. बरगद के पेड़ का वानस्पतिक नाम क्या है ? [RRB NTPC CBT-I 30/12/2020]
a) फिकस बेंघालेंसिस
b) ओसिमम टेनुइफ्लोम
c) फाइकस रेलिजिओसा
d) अजाडिरक्टा इंडिका
a) फिकस बेंघालेंसिस
149. सामान्य गेहूं का वानस्पतिक नाम क्या है ? [RRB NTPC CBT-I 20/01/2021]
a) ब्रैसिका कैम्पेस्ट्रिस
b) हिबिस्कस रोजा साइनेंसिस
c) ट्रिटिकम एस्टिवम
d) जीया मेज
c) ट्रिटिकम एस्टिवम
150. होमो सेपियन्स शब्द किसने दिया ? [RRB NTPC CBT-I 20/01/2021]
a) C लिनियस
b) मिलर
c) डार्विन
d) G.J. मेंडल
a) C लिनियस
C लिनियस (कार्ल लिनियस)
151. राना टिग्रिना किस जानवर का वैज्ञानिक नाम है ? [RRB NTPC CBT-I 27/01/2021]
a) तेंदुआ
b) बाघ
c) भेड़िया
d) मेंढ़क
d) मेंढ़क
152. ब्यूटिया मोनोस्पर्मा किस पौधे का वानस्पतिक नाम है जो मूलतः भारतीय उपमहाद्वीप का है ? [RRB NTPC CBT-I 28/01/2021]
a) पीपल
b) पलाश
c) नीम
d) शिरीष
b) पलाश
153. बिल्ली प्रजाति के सदस्यों को दिया जाने वाला वर्गीय नाम क्या है ? [RRB NTPC CBT-I 28/01/2021]
a) फेलाइन
b) कैप्रिन
c) कैनाइन
d) बोवाइन
a) फेलाइन
154. भारत के पक्षी, भारतीय मोर का वैज्ञानिक नाम क्या है ?[RRB NTPC CBT-I 23/07/2021]
a) नेलुम्बो न्यूसीफेरा गर्टन
b) प्रोसोपिस सिनेरिया
c) स्ट्रिगिफोर्मेस
d) पावो क्रिस्टेटस
d) पावो क्रिस्टेटस