Last Update
1. एककोशिकिय जीवों के संदर्भ में सही कथन चुनिए। [NCERT]
a) एककोशिकीय जीवों में ऊतक समन्वित होकर विभिन्न कार्य करते हैं।
b) एककोशिकीय जीवों को भोजन की आवश्यकता नहीं होती।
c) एककोशिकीय जिव श्वास लेते हैं और जनन करते हैं।
d) सभी एककोशिकीय जीव पक्ष्माभिकाओं द्वारा गति करते हैं।
c) एककोशिकीय जिव श्वास लेते हैं और जनन करते हैं।
2. कपोल-कोशिकाओं में नहीं होता ……….।
a) कोशिका-झिल्ली
b) केन्द्रक
c) गॉल्जी उपकरण
d) लवक
d) लवक
3. अधिकांश कोशिकाओं को लेंस की सहायता के बिना नहीं देखा जा सकता क्योंकि –[NCERT]
a) जीव अधिकांशतः एक कोशिकीय होते हैं।
b) कोशिकाएँ सूक्ष्मदर्शी होती हैं।
c) कोशिकाएँ केवल शरीर के भीतर ही पाई जाती हैं।
d) कोशिकाएँ समूहबद्ध होकर ऊतक बनाती हैं।
b) कोशिकाएँ सूक्ष्मदर्शी होती हैं।
4. इनमें से कौन-सा कार्य राइबोसोम का नहीं है ?
i) यह प्रोटीन अणुओं के निर्माण में सहायता करता है।
ii) यह एंजाइमों के निर्माण में सहायता करता है।
iii) यह हार्मोनों के निर्माण में सहायता करता है।
iv) यह मंड (स्टार्च) अणुओं के निर्मण में सहायता करता है।
a) (i) और (ii)
b) (ii) और (iii)
c) (iii) और (iv)
d) (iv) और (i)
c) (iii) और (iv)
5. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द केन्द्रक का भाग नहीं है ?[NCERT]
a) राइबोसोम
b) केन्द्रिका
c) गुणसूत्र
d) जीन
a) राइबोसोम
6. आपने जल में रियो की पत्ती (Rhoeo Leaf) की एक अस्थाई स्लाइड तैयार की है। जब आप स्लाइड पर चीनी का प्रबल विलयन डालते हैं, तो उसमें क्या परिवर्तन दिखाई देगा ? [Group-D 2022]
a) कुछ कोशिकाएँ जल का अवशोषण करेंगी ; और अन्य कोशिकाएँ जल का उत्सर्जन करेंगी
b) कोशिकाएं जल का उत्सर्जन करेंगी, जिसकी वजह से कोशिका के अंदर मौजूद सामग्री सिकुड़कर कोशिका भित्ति से दूर हो जाएगी।
c) पत्नी की कोशिकाए जल का अवशोषण करेंगी और फूल जाएंगी
d) कोई बदलाव नहीं दिखाई देगा
b) कोशिकाएं जल का उत्सर्जन करेंगी, जिसकी वजह से कोशिका के अंदर मौजूद सामग्री सिकुड़कर कोशिका भित्ति से दूर हो जाएगी।
7. कोशिकाओं के विभिन्न घटकों के लिए उपयुक्त शब्द है –[NCERT]
a) ऊतक
b) कोशिका अंगक
c) गुणसूत्र
d) जीन
b) कोशिका अंगक
8. कोशिका झिल्ली निर्माण के लिए आवश्यक प्रोटीनों एवं लिपिड का उत्पादन निम्नलिखित द्वारा किया जाता है —
a) रूक्ष अन्तद्रव्यी जालिका
b) गॉल्जी उपकरण
c) चिकनी अन्तद्रव्यी जालिका
d) रसधानी
a) रूक्ष अन्तद्रव्यी जालिका
9. कोशिकाओं के भीतर पाए जाने वाले जेली-जैसे पदार्थ को कहते हैं –[NCERT]
a) जीवद्रव्य
b) गुणसूत्र
c) हरितलवक
d) कोशिकाद्रव्य
d) कोशिकाद्रव्य
10. कोशिका-अंगक जो सरल शर्करा को जटिल शर्करा में बदलने में शामिल है –
a) अन्तद्रव्यी जालिका
b) राइबोसोम
c) लवक
d) गॉल्जी उपकरण
d) गॉल्जी उपकरण
11. कोशिकाओं की लम्बाई-चौड़ाई (आकार) को व्यक्त करने के लिए मापने का यूनिट होता है –[NCERT]
a) सेंटीमीटर
b) मिलीमीटर
c) माइक्रोमीटर
d) मीटर
c) माइक्रोमीटर
12. सिल्वर नाइट्रेट का घोल किसी एक के अध्ययन में इस्तेमाल होता है —
a) अन्तद्रव्यी जालिका
b) गॉल्जी उपकरण
c) केन्द्रक
d) माइटोकॉन्ड्रिया
b) गॉल्जी उपकरण
13. कोशिका-झिल्ली का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है की वह -[NCERT]
a) कोशिकाओं में प्रवेश करने वाले एवं बाहर जाने वाले पदार्थो का नियंत्रण करती है।
b) कोशिकाओं में केवल प्रवेश करने वाले पदार्थो का नियंत्रण करती है।
c) कोशिकाओं में से बाहर जाने वाले पदार्थों का नियंत्रण करती है।
d) पदार्थों के प्रवेश करने और बाहर जाने को बिना किसी नियंत्रण के आने-जाने देती है।
a) कोशिकाओं में प्रवेश करने वाले एवं बाहर जाने वाले पदार्थो का नियंत्रण करती है।
14. प्रोकैरियोटिक (प्राक्केंद्रकी) कोशिका में दिखने वाला एकमात्र कोशिका अंगक है —
a) माइटोकॉन्ड्रिया
b) राइबोसोम
c) लवक
d) लाइसोसोम
b) राइबोसोम
15. नीचे सूचीबद्ध किए गए कोशिका के भागों में से उस भाग का नाम बताइए जो पादप कोशिका,प्राणि कोशिका और जीवाणु कोशिका तीनों में पाया जाता है।
a) हरितलवक
b) कोशिका-भीति
c) कोशिका-झिल्ली
d) केन्द्रक
c) कोशिका-झिल्ली
16. वह अंगक जिसमें कोशिका भिति नहीं होती है –
a) राइबोसोम
b) गॉल्जी उपकरण
c) हरितलवक
d) केन्द्रक
a) राइबोसोम
17. निम्नलिखित में से कौन कोशिका नहीं है ?
a) लाल रुधिर कणिका (RBC)
b) जीवाणु
c) शुक्राणु
d) विषाणु
d) विषाणु
18. निम्नलिखित में से किसके चारों ओर एकल झिल्ली का आवरण होता है ?
a) माइटोकॉन्ड्रिया
b) रसधानी
c) लाइसोसोम
d) लवक
b) रसधानी
19.निम्नलिखित में से कौन सा जानवरों में मौजूद नहीं है,जबकि पौधों में यह है,[RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]
a)सेलुलोज
b) प्रोटीन्स
c) वसा
d) स्टार्च
d) स्टार्च
20. ऊर्जा उत्पादन के दौरान ग्लूकोज का पायरूवेट में विघटन कहाँ होता है ?[Railway-JE-2016][RRB ALP/Tech.2018]
a) कोशिकाद्रव्य
b) एन्डोप्लास्मिक रेटिकुलम
c) केन्द्रक
d) माइटोकॉन्ड्रिया
a) कोशिकाद्रव्य
21.माइट्रोकॉन्ड्रिया में ऑक्सीजन की मदद से पाइरूवेट के विघटन के दौरान कार्बन के कितने अणु बनते हैं ?[Group-D]
a) तीन
b) पाँच
c) दो
d) छः
a) तीन
22. प्रोकैरियोटिक का अपरिभाषित केन्द्रक क्षेत्र कहलाता है -[NCERT]
a) केन्द्रक
b) केन्द्रिका
c) न्यूक्लिक अम्ल
d) केन्द्रकाभ
d) केन्द्रकाभ
23. इनमें से किसका संबंध अंतर्द्रव्यी जालिका से नहीं है ?[NCERT]
a) यह केन्द्रक एवं कोशिका द्रव्य के बीच प्रोटीन के लिए अभिगमन चैनल की तरह कार्य करता है।
b) यह कोशिका द्रव्य के विभिन्न क्षेत्रों के बिच पदार्थो को पहुँचाता है।
c) यह ऊर्जा उत्पादन का स्थल हो सकती है।
d) यह कोशिका की कुछ जैव-रासायनिक क्रियाओं का स्थल हो सकती है।
c) यह ऊर्जा उत्पादन का स्थल हो सकती है।
24. केन्द्रक के अलावा यह अंगक जिसमें डी. एन. ए. होता है –[NCERT]
a) अन्तद्रव्यी जालिका
b) गॉल्जी उपकरण
c) माइटोकॉण्ड्रिया
d) लाइसोसोम
c) माइटोकॉण्ड्रिया
25. परासरण की कुछ परिभाषाएँ नीचे दी गई है। इन्हें सावधानी से पढ़िए और सही परिभाषा चुनिए –[NCERT]
a) अर्द्धपारगम्य झिल्ली से होकर, जल के अणुओं का अधिक सांद्रता वाले क्षेत्र से निम्न सांद्रता वाले क्षेत्र की ओर जाना।
b) विलायक अणुओं का अधिक सांद्रता से निम्न सांद्रता कीओर जाना।
c) अर्द्धपारगम्य झिल्ली से होकर विलायक अणुओं का अधिक सांद्रता से निम्न सांद्रता वाले विलियन की ओर जाना।
d) अर्द्धपारगम्य झिल्ली से होकर विलेय अणुओं का निम्न सांद्रता वाले विलियन से अधिक सांद्रता वाले विलियन की ओर जाना।
a) अर्द्धपारगम्य झिल्ली से होकर, जल के अणुओं का अधिक सांद्रता वाले क्षेत्र से निम्न सांद्रता वाले क्षेत्र की ओर जाना।
26. निम्नलिखित कथनों में से विसंगत कथन को चुनिए –[NCERT]
a) अर्द्धपारगम्य झिल्ली में से होकर जाने वाला जल की गति उसमें घुले हुए पदार्थों की मात्रा से प्रभावित होती है।
b) झिल्ली,कार्बनिक अणुओं जैसे प्रोटीन और लिपिड से बनी होती है।
c) कार्बनिक विलायक में घुलनशील अणु झिल्ली में से होकर आसानी से गुजर जाते है।
d) पादपों में कोशिका झिल्ली में काइटिन शर्करा होती है।
d) पादपों में कोशिका झिल्ली में काइटिन शर्करा होती है।
27. पादप कोशिका में जीवद्रव्यकुंचन को इस तरह परिभाषित किया जाता है –[NCERT]
a) अल्पपरासरी माध्यम में प्रद्रव्य झिल्ली का टूटना (लयन)
b) अल्पपरासरी माध्यम में कोशिका द्रव्य का सिकुड़ना
c) केन्द्रकद्रव्य का सिकुड़ना
d) इनमें से कोई नहीं
b) अल्पपरासरी माध्यम में कोशिका द्रव्य का सिकुड़ना
28. कौन-सा कोशिकाअंगक कोशिका के अंदर विषैले पदार्थ एवं औषधी(ड्रग्स) को अविषि-रहित करने में मुख्य भूमिका निभाता है ?[NCERT]
a) गॉल्जी उपकरण
b) लाइसोसोम
c) चिकनी अन्तद्रव्यी जालिका
d) रसधानी
a) गॉल्जी उपकरण
29. मानवों के उत्तकों में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण पायरूवेट अम्ल किस कोशिकांग के भीतर लैक्टिक अम्ल में बदल जाता हैं ?[NCERT]
a) कोशिका द्रव्य
b) क्लोरोप्लास्ट
c) माइटोकॉण्ड्रिया
d) गॉल्जीकाय
a) कोशिका द्रव्य
30. कोशिका में लिपिड अणुओं को निम्न के द्वारा संश्लेषित किया जाता है –[NCERT]
a) चिकनी अन्तद्रव्यी जालिका
b) रूक्ष अन्तद्रव्यी जालिका
c) गॉल्जी उपकरण
d) लवक
a) चिकनी अन्तद्रव्यी जालिका
31. गलत वाक्य चुनिए –[NCERT]
a) एककोशिकीय यूकैरियोटिक जीवों को प्रोटिस्टा जगत के अंतर्गत रखा गया है।
b) व्हिटेकर द्वारा कोशिका संरचना, पोषण के स्रोत एवं प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए जीवों को पाँच जगत में वर्गीकृत किया गया है।
c) मॉनेरा जगत एवं प्रोटिस्टा जगत दोनों स्वपोषी अथवा विषमपोषी हो सकते है।
d) मॉनेरा जगत के जीवों में सुस्पष्ट केन्द्रक होता है।
d) मॉनेरा जगत के जीवों में सुस्पष्ट केन्द्रक होता है।
32. निम्न में से कौन सा कथन गलत है ?[बिहार दरोगा-2019][Group-D, 17.08.2022 Shift-3]
a) माइटोकॉन्ड्रिया में, ऑक्सीजन की सहायता से एसिटिक अम्ल का विघटन होता है।
b) श्वसन के प्रथम चरण में ग्लूकोज का विघटन होता है।
c) किण्वन की प्रक्रिया के लिए ऑक्सीजन आवश्यक नहीं है।
d) श्वसन के प्रथम चरण में पाइरुविक अम्ल का निर्माण होता है।
a) माइटोकॉन्ड्रिया में, ऑक्सीजन की सहायता से एसिटिक अम्ल का विघटन होता है।
33. किसी कोशिका में मौजूद सबसे बड़ा कोशिकांग कौन सा है ?[RRB NTPC 2017]
a) अन्तःप्रद्रव्ययी जलिका
b) नाभिक
c) गॉल्जी काय
d) माइटोकॉण्ड्रिया
a) अन्तःप्रद्रव्ययी जलिका
34. निम्नलिखित में से किस कोशिकांग को कोशिका का प्रोटीन कारखाना कहा जाता है ?[RRB ALP/Tech.2018][बिहार दरोगा -2020]
a) हरितलवक
b) लाइसोसोम
c) माइटोकॉन्ड्रिया
d) राइबोसोम
d) राइबोसोम
35. जंतु कोशिका में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता है ?[RRB JE/Sr.Se Bilaspur 2014]
a) सेलुलोज की कोशिकाभीति
b) केन्द्रक
c) माइटोकॉन्ड्रिया
d) इनमें से कोई नहीं
a) सेलुलोज की कोशिकाभीति
36. निम्न में से किस कोशिकांग (Organelle)को कोशिका ‘पावर हाउस’ कहते हैं ?[RRB ALP/Tech.2018]
a) राइबोसोम
b) माइटोकॉन्ड्रिया
c) कोशिकाझिल्ली
d) सेंट्रोसोम
b) माइटोकॉन्ड्रिया
37. प्लाज्मा झिल्ली बनी होती है -[RRB ALP/Tech.2014]
a) प्रोटीन से
b) लिपिड से
c) कार्बोहाइड्रेट से
d) दोनों (a) तथा (b)
d) दोनों (a) तथा (b)
38. किस कोशिकांग (आर्गनेल) को कोशिका का मास्टर कहा जाता है ?[RRB ALP/Tech.2018]
a) एन्डोप्लाज्मिक रेटिक्युलम
b) माइटोकॉन्ड्रिया
c) न्यूक्लिओलस
d) नाभिक
d) नाभिक
39. प्रक्रमित कोशिका मृत्यु (Programmed Cell Death) के कोशिकीय और आणविक नियंत्रण (Cellular and Molecular Control)को कहते हैं -[RRB ALP/Tech.2014][SSC-JE-2020]
a) एपॉप्टॉसिस
b) काल प्रभावन
c) अपह्रासन
d) ऊत्तकक्षय
a) एपॉप्टॉसिस
40. ‘कोशिका’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?[RRB ALP/Tech.2014]
a) श्वान
b) अरस्तु
c) राबर्ट हुक
d) श्लाइडेन
c) राबर्ट हुक
41. निम्नलिखित में से कौन-सा, एक कोशिका में अधिक मात्रा में पाये जाने वाला अणु है ?[RRB ALP/Tech.2018]
a) जल
b) कार्बोहाइड्रेट
c) शैवा
d) प्रोटीन
a) जल
42. जीवद्रव्य के सूखे भाग में पाये जाने वाले सर्वाधिक तत्व कौन-से हैं ?[RRB ALP/Tech.2018]
a) ऑक्सीजन
b) कार्बन
c) प्रोटीन
d) कार्बोहाइड्रेट
c) प्रोटीन
43. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?[RRB JE 2015]
a) प्रायः लघुतम स्वजीवी कोशिकाएँ हैं
b) माइकोप्लाज्मा की कोशिकाभीति एमिनो-शर्करा की बनी होती है
c) विषाणु सम एकल तंतु R.N.A. अणु से बने होते हैं
d) रिकेट्सिया में कोशिकाभिति नहीं होती
c) विषाणु सम एकल तंतु R.N.A. अणु से बने होते हैं
44. तारककाय की खोज किसने की थी ?[RRB JE 2018]
a) जॉर्ज गॉल्जी
b) बोवेरी
c) इवानोवस्की
d) वाट्सन
b) बोवेरी
45. नाभिक के अलावा कोशिका के किस कोशिकांग में डी. एन. ए. होता है ?[RRB JE/Sr.Se Guwahati 2014]
a) तारक केन्द्र
b) गॉल्जी उपकरण
c) लाइसोसोम
d) माइटोकॉन्ड्रिया
d) माइटोकॉन्ड्रिया
46. सर्वप्रथम जंतु कोशिका में राइबोसोम को किसने देखा था ?
a) अरस्तु
b) जार्ज गॉल्जी
c) जी ईo पलैडे
d) राबर्ट
c) जी ईo पलैडे
47. Manager ऑफ़ Traffic Signal किसे कहते हैं ?[RRB JE 2015]
a) माइटोकॉन्ड्रिया
b) राइबोसोम
c) गॉल्जिकाय
d) तारककाय
c) गॉल्जिकाय
48. अन्तःप्रदव्ययी जालिका की खोज किसने की थी ?[Railway-JE-2016]
a) रॉबर्ट
b) के. आर. पोर्टर
c) जे. सी. बोस
d) जी. ई. पोलेड
b) के. आर. पोर्टर
49. कोशिका का ऊर्जागृह कहे जाने वाले माइटोकॉन्ड्रिया नाम सर्वप्रथम किसने दिया ?
a) कोलीकर
b) रॉबर्ट
c) सी. बेण्डा
d) अल्टमैन
c) सी. बेण्डा
50. प्राक्केंन्द्रकी कोशिका (Prokaryotic Cell) की कुछ विशेषताओं का उल्लेख निचे किया गया है। दिए गए विकल्पों में से गलत विकल्प का चयन कीजिए। [SSC CGL-2021][Group-D 05.09.2022 1st shift]
a) अत्यधिक छोटा आकार
b) झिल्ली-बद्ध कोशिकांगो की मौजूदगी
c) इसका नाभिकीय क्षेत्र केन्द्रकाभ कहलाता है
d) एकल गुणसूत्र
b) झिल्ली-बद्ध कोशिकांगो की मौजूदगी
51. जीनों के कुछ लक्षणों का उल्लेख निचे किया गया है। कौन सा विकल्प जीनों के गलत लक्षण को दर्शाता है ? [Group-D 2022]
a) इनमें कोई परिवर्तन नहीं होता है
b) ये प्रोटीन का उत्पादन करके लक्षणों को नियंत्रित करते हैं
c) ये DNA के खंड हैं
d) प्रत्येक जनन कोशिका में एक जीन सेट होता है
a) इनमें कोई परिवर्तन नहीं होता है
52. ‘कोशिका का रसोईघर’ किसे कहते है ?
a) लिकोप्लास्ट
b) क्रोमोप्लास्ट
c) रिक्तिका
d) क्लोरोप्लास्ट
d) क्लोरोप्लास्ट
53. पादप कोशिकाओं में मौजूद ……….. की मात्रा, संचलन को सुगम बनाने के लिए कोशिकाओं की संरचना में परिवर्तन कर देती है। [Group-D 2022]
a) विधुत-रासायनिक स्प्नदो
b) जल
c) प्रोटीन
d) हार्मोन
b) जल
54. ‘इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी’ की खोज की– [बिहार दरोगा-2019][RRB ALP/Tech.2018]
a) नॉल तथा रस्का ने
b) श्लाइडेन तथा श्वान ने
c) फ्लेमिंग तथा ब्राउन ने
d) वाटसन तथा क्रीक ने
a) नॉल तथा रस्का ने
55. श्लाइडेन (Schleiden) और श्वान (Schwann) द्वारा दिया गया कोशिका सिद्धांत निम्नलिखित में से किन जीवों पर लागू नहीं होता है ?[Group-D 2022]
a) शैवालों पर
b) जंतुओं पर
c) कवकों पर
d) विषाणुओं पर
d) विषाणुओं पर
56. यदि माइटोकॉन्ड्रिया काम करना बन्द कर दे तो कोशिका में कौन सा कार्य नहीं होगा ?[RRB ALP/Tech.2018]
a) भोजन का अवकरण
b) भोजन का ऑक्सीकरण
c) भोजन का पाचन
d) भोजन का अवशोषण
b) भोजन का ऑक्सीकरण
57. ADP को ATP अणुओं में भंडारित और स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में, निम्नलिखित में से कौन सा खनिज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ?[Group-D 2022]
a) फॉस्फोरस
b) आयरन
c) सोडियम
d) कैल्शियम
a) फॉस्फोरस
58. अपशिष्ट उत्पादों को पादप कोशिका के अंदर कहाँ संचित किया जाता है ?[Group-D 2022]
a) गॉल्जीकाय में
b) रसधानियों में
c) माइटोकॉन्ड्रिया में
d) लाइसोसोम में
b) रसधानियों में
59. निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिका अंगक मुख्य रूप से पाचक एन्जाइमो के संग्रहाकार की तरह कार्य करती है ?[I.A.S(Pre)1997]
a) डेस्मोसोम
b) राइबोसोम
c) धानी
d) लाइसोसोम
d) लाइसोसोम
60. किस कोशिकांग को ‘कोशिका की आत्महत्या की थैली’ के रूप में जाना जाता है ? [Group-D 2022 Shift-2][Group-D 2022 Shift-1]
a) सेंट्रोसोम
b) लाइसोसोम
c) माइटोकॉन्ड्रिया
d) केंद्रक
b) लाइसोसोम
61. निम्नलिखित में से कौन सा कोशिकीय घटक, अधिकांश प्राक्केंद्रकीयों (Prokaryotes) में मौजूद नहीं होता है ?[Group-D 2022]
a) कोशिका द्रव्य
b) केंद्रक झिल्ली
c) कोशिका भित्ति
d) राइबोसोम
b) केंद्रक झिल्ली
62. माइटोकॉन्ड्रिया को ‘विलक्षण (Weird)’ कोशिकांग क्यों माना जाता है ?[Group-D 2022]
a) क्योंकि यह कोशिकीय समाग्री का भंडार है।
b) क्योंकि यह सूक्ष्मजीवों को पचा सकता है।
c) क्योंकि यह कोशिका का ऊर्जा घर (पॉवर हाउस) है।
d) क्योंकि इसमें राइबोसोम और DNA होते है।
d) क्योंकि इसमें राइबोसोम और DNA होते है।
63. उस प्रक्रिया का नाम बताइए, जिसके द्वारा कोशिका झिल्ली के आर-पार गैसीय विमनिमय होता है [Group-D 2022][SSC CGL-2021]
a) अवशोषण
b) परासरण
c) विसरण
d) अंतः कोशिकता
c) विसरण
64. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ? [Group-D 2022]
a) प्रत्येक प्रोटीन के लिए एक विशिष्ट जीन होता है।
b) प्रत्येक हार्मोन के लिए एक विशिष्ट प्रोटीन होता है।
c) प्रत्येक हार्मोन के लिए एक विशिष्ट गुणसूत्र होता है।
d) प्रत्येक प्रोटीन के लिए एक विशिष्ट RNA होता है।
a) प्रत्येक प्रोटीन के लिए एक विशिष्ट जीन होता है।
65. निम्नलिखित में से कौन सा कोशिकांग केवल पादपों में पाए जाता हैं ? [Group-D 2022]
a) माइटोकॉन्ड्रिया
b) लाइसोसोम
c) लवक
d) रसधानी
c) लवक
66. कशेरुकियों की यकृत कोशिकाओं में SER द्वारा कौन-सा महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है ?[Group-D 2022]
a) प्रोटीन का संश्लेषण
b) औषधियों और विषों का निराविषीकरण
c) लिपिड का संश्लेषण
d) जटिल शर्कराओं का संश्लेषण
b) औषधियों और विषों का निराविषीकरण
67. डी. एन. ए. का एक खंड जो एक प्रोटीन की जानकारी प्रदान करता है उसे ………. कहा जाता है। [RRB ALP/Tech.2018]
a) केंद्रक
b) लयनकाय
c) जीन
d) गुणसूत्र
c) जीन
68. एक अविभाजित कोशिका में DNA ………. के भाग के रूप में मौजूद रहता है। [Group-D 2022]
a) गुणसूत्र
b) केन्द्रकद्रव्य
c) जीन
d) क्रोमैटिन पदार्थ
d) क्रोमैटिन पदार्थ
69. चयनित पारगम्य झिल्लियां,वे झिल्लियां हैं जो इनमें से किसको प्रवेश की अनुमति देती हैं ?[Group-D 2022][SSC स्नात्तक स्तरीय-2019]
a) विलायक और विलेय दोनों अणुओं
b) केवल विलायक अणुओं, परन्तु विलेय अणुओं को नहीं
c) न तो विलायक और न ही विलेय अणुओं
d) केवल विलेय अणुओं, परन्तु विलायक अणुओं को नहीं
b) केवल विलायक अणुओं, परन्तु विलेय अणुओं को नहीं
70.निम्नांकित चित्र में दिखाई गई कोशिका पादप में कहाँ पाई जाती है ? [Group-D 2022]
[संदर्भ-Cell Wall-कोशिका भित्ति, Cytoplasm-कोशिका-द्रव्य, Nucleus-केंद्रक, Vacuole-रसधानी]

a) बीज (अंकुरण)
b) जाइलम
c) प्ररोह सिरे
d) जड़
d) जड़
71. निम्नांकित आकृति में दिखाई गई पादप कोशिका में हम अपशिष्ट उत्पाद कहाँ पा सकते हैं ?[बिहार दरोगा-2019][Group-D 2022]

a) तीर 1 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में
b) तीर 2 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में
c) तीर 3 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में
d) तीर 4 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में
d) तीर 4 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में
72. निम्न में से कौन सा कथन सही है ?[RRB ALP/Tech.2018][SSC-JE-2020]
a) मनुष्य में 46 गुणसूत्र होता हैं, जिसमें से 42 (21 जोड़ियाँ) ऑटोसोम होते हैं और 4 (2 जोड़ियां) लैंगिक (sex) गुणसूत्र होते हैं
b) DNA अणु दो सर्पिल सीढ़ियों की तरह एक दोहरी पेचदार संरचना (Double Helix) बनाने वाले दो लंबे पॉलीन्यूक्लियोटाइड रेशाओं से बना है
c) ‘जेनेटिक्स’ को जे. डी. वाट्सन ने 1906 में परिभाषित किया था
d) मेंडल पहला वैज्ञानिक था जिसने 1886 में एक जीन को विरासत के रूप में देखा था
b) DNA अणु दो सर्पिल सीढ़ियों की तरह एक दोहरी पेचदार संरचना (Double Helix) बनाने वाले दो लंबे पॉलीन्यूक्लियोटाइड रेशाओं से बना है
73. जीवों में प्रोटीन निर्माण के लिए सूचना स्रोत क्या है ? [Group-D 2022]
a) राइबोसोम
b) केन्द्रक
c) डीएनए
d) गुणसूत्र
c) डीएनए